कुछ मॉडर्न ड्रेस ऐसी होती हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ एलिगेन्ट भी होती हैं। इनको पहनकर आत्मविश्वास खूब आता है तो स्टाइल में खूब सारे नंबर मिल जाते हैं। कुर्ते और जींस के साथ भी आपको ये लुक आसानी से मिल सकता है। पहले तो कुर्ता थोड़ा मॉडर्न हो, दूसरे लोअर में सलवार की जगह कोई जींस या पैंट आदि पहन लें। इसके अलावा पलाजो आदि से भी बेहतरीन लुक मिल जाता है।
