लेयरिंग वाला फैशन

लेयरिंग वाला लुक हमेशा कमाल करता है। नीले रंग के फ्रंट ओपन टॉप के साथ भी यही हुआ है। इसके नीचे सफेद टॉप लुक को पर्फेक्ट बना रहा है। 

अफगानी लुक और क्रॉप टॉप

गहरे नीले रंग की अफगानी पैंट के साथ काला फिटेड क्रॉप टॉप लुक आपको स्टाइल में रहने की गारंटी देता है। इसके साथ मटेलिक नेकपीस भी खूब लगता है। 

पीला कुर्ता रौनक वाला

यह पीले रंग का कुर्ता सच में चेहरे पर रौनक ले आएगा। इस पर बनी काले रंग की पट्टी पीले रंग को और खिला-खिला बना रही है। तीन चौथाई बांहों पर भी काली पट्टी है, जो लुक को पूरा करती है। 

जींस टीशर्ट का क्लासिक लुक

जींस टीशर्ट वाला क्लासिक लुक है, जिसे कॉलेज जाने वाली लड़कियां जरूर पसंद करेंगी। हल्के नीले रंग की जींस वैसे तो किसी भी कलर के साथ अच्छी लगती है, लेकिन इस टीशर्ट का खिलता हुआ नीला रंग भी खूब फब रहा है।

पॉपिंग पर्पल

पर्पल कलर के इससे अच्छे कपड़े नहीं हो सकते हैं। इसमें डार्क पर्पल कलर की स्ट्रेट पैंट है तो फुल स्लिप की लाइट पर्पल शर्ट। ये लुक ऑफिस के लिए भी अच्छा है और प्रोफेशनल पार्टी के लिए भी।

यह भी पढ़ें –स्टाइल से लबरेज हल्की – फुल्की ड्रेसेज

फैशन संबंधी हमारे सुझाव आपको कैसे लगे? अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें। आप फैशन संबंधी टिप्स व ट्रेंड्स भी हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com