किसी हाउस पार्टी में जाना हो या कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी में, हर जगह खास दिखने के लिए लड़कियों को वेस्टर्न आउटफिट्स पहनना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। वेस्टर्न ड्रेसेस भी कई तरह की होती हैं। बहुत से लोगों को बैक डीप कट या फ्रंट डीप नेक लाइन आउटफिट पहनना पसंद होता है। इन सब के बीच सबसे बड़ी दिक्कत होती है ब्रा की। महंगी वेस्टर्न ड्रेस तो आपने खरीद ली, लेकिन इसके साथ एक परफेक्ट ब्रा लेना अक्सर बजट के बाहर हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ अपने रेगुरल ब्रा को कैसे यूज करें, इसके कुछ अमेजिंग हैक्स के बारे में बताएंगे। ये गजब के हैक्स आपके काफी पैसे बचाने वाले हैं। ब्रा के इन हैक्स में आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी और आप बहुत ही कंफर्टेबल फील करेंगी।
