इन दिनों महाकाल की नगरी उज्जैन पूरी तरह से सिहंस्थ के रंग में सराबोर है। यहां चारों ओर सिर्फ आस्था और विश्वास का संगम नजर आता है। विश्व के सबसे बड़े मेले के नाम से जाना जाने वाले इस कुंभ मेले में देश-विदेश भर से हर दिन लाखों साधु, श्रद्धालु और विदेशी सैलानी यहाँ आते हैं और स्नान करते हैं। इससे सिंहस्थ में साधु-संन्यासियों के अलग-अलग वेश, साधना पद्धति और अनुशासित जीवनशैली जानने समझने का मौका भी मिलता है। इस मेले की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत स्नान के लिए आते हैं। उनके अनोखे रंग-रूप, क्रियाकलाप आप का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींच लेंगी। तो आइए आपको लेकर चलते हैं मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में लगे सिहंस्थ कुंभ मेले में –
