सभी देवी-देवताओं में शिवजी का विशेष स्थान है। देवों के देव महादेव के भक्त उन्हें प्यार से भोले बाबा भी कहकर बुलाते हैं। भोले अपने नाम की तरह ही वाकई भोले हैं उन्हें जो भी प्यार से मिलता है वो उसे स्वीकार कर लेते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो शिव को अत्यन्त प्रिय है। भक्त शिव की कृपा पाने के लिए उन्हें उनकी प्रिय वस्तु अर्पित करते हैं। अलग-अलग चीजों को चढ़ाने से अलग-अलग लाभ मिलते हैं जिसका वर्णन शिवपुराण में भी किया है गया है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 10 चीजें और उनसे मिलने वाले लाभ –
