सामग्री-
- डिब्बाबंद अन्नानास जूस 1 कप
- अन्नानास के टुकड़े 1/2 कप
- जिलेटिन 1/2 छोटा कप
- पन्ना कोटा के लिए
- जिलेटिन 1/2 छोटा चम्मच
- पानी 2 बड़े चम्मच
- क्रीम 2 कप
- चीनी 1/4 कप
- अन्नानास का एसेंस 1 छोटा चम्मच
- पीला रंग 1 चुटकी
विधि-
- अन्नानास के जूस को धीमी आंच पर हल्का घटने तक पकाएं।
- . जूस में अन्नानास के टुकड़े मिलाएं, साथ ही पानी में घुला जिलेटिन डालें
- केक टिन में डालकर जमाएं।
- पानी में अलग से जिलेटिन घोलें।
- क्रीम व चीनी फेंटकर एसेंस तथा रंग मिलाएं।
- जिलेटिन मिलाएं व अन्नानास के टुकड़ों पर डालें।
- फिर से कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रखें।
- सांचे से निकालें व उपर की तरफ पलटकर परोसें।
ये भी पढ़ें-
