आधुनिक चिकित्सा जगत ने तकरीबन हर परेशानी का हल खोज निकाला है।इसलिए जब आंखों के काले घेरे की समस्या काफी जटिल हो जाए और आपका जीवन इससे प्रभावित होने लगे तो एक और कदम उठाने की आवश्यकता पड़ सकती है। जैसे-
- आप डीप पिगमेंटेशन व एपीडर्मएबरेजन नामक पद्धति का प्रयोग कर सकते हैं। इस पद्धति में डर्मएबरेडर की मदद से त्वचा की ऊपरी सतह पर आने वाली कोशिकांए हटाई जाती है। फिर 5 प्रतिशत हाइड्रोक्विनोन नामक दवा लगाई जाती है। यह दवा मेलानोसाइट कोशिकाओं तक पहुंच कर मेलानिन को बनने से रोकती है। क्योंकि मेलानिन की अधिकता से रंग काला हो जाता है। इस उपचार के बाद आंखों के काले घेरे समाप्त हो जाते हैं।
- इसके अतिरिक्त केमिकल पील, लेज़र व इन्टेंस पल्सड लाइट भी इस्तेमाल की जा सकती है।
- नयेलो पील थैरेपी भी एक बेहतर उपाय है। अल्फा व बीटा के मिश्रण से काफी लाभ पहुंचता है।
- नयेलो पील थैरेपीके साथ माइक्रोडर्माब्रेसिन पद्धति भी लाभदायक है। इसके अतिरिक्त लेज़र व मिनीमल सर्जरी भी कराई जा सकती है।
