लैंड लाइन फोन की घंटी लगातार दस मिनट तक बजती रही। मोबाइल पर दसियों मिस्ड कॉल आ चुकी थी। बिस्तर पर ही अपनी नित्य क्रिया करने वाली सास हर दो मिनट बाद रीता-रीता की आवाज लगाए जा रही थीं— “बहू देखो शायद मेरा बिस्तर गीला हो गया है, इसे बदल दो, मुझे ठंडी लग जाएगी। […]
