बच्चों को अच्छी आदतों के साथ-साथ सिखाएं 5 जरूरी फोन मैनर्स: Phone Manners for Kids
Phone Manners for Kids

बच्चों को जरूर सिखाएं फोन मैनर्स

आज बच्चों को फोन मैनर्स सिखाना बहुत जरूरी हो गया है ताकि बच्चे को पता रहे कि किसी का फोन आने पर उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहींI

Phone Manners for Kids: आजकल के बच्चों को जरा सा खाली समय मिलता नहीं है कि मम्मी का फोन लेकर वीडियो देखना शुरू कर देते हैं या फिर फोन पर गेम खेलने लगते हैंI इस बीच अगर किसी का फोन आ जाए तो मम्मी को फोन देना ना पड़ जाए, इस डर से फोन कट कर देते हैं या फिर उठा कर झूठ बोल देते हैं कि मम्मी अभी बिजी हैं, वह आपको बाद में फोन कर लेंगीI बच्चों की इन गलत आदतों के कारण कई बार कुछ जरूरी कॉल्स भी मिस हो जाते हैंI यहाँ तक कि बच्चों की इन हरकतों से कुछ रिश्तेदार भी नाराज होकर फोन करना बंद कर देते हैंI इसलिए आज बच्चों को फोन मैनर्स सिखाना बहुत जरूरी हो गया है ताकि बच्चे को पता रहे कि किसी का फोन आने पर उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहींI

Also read: बच्चों को जरूर सिखाएं 5 जरूरी कार मैनर्स: Car Manners for Children

Phone Manners for Kids
Do not reply to anyone without asking

आजकल के बच्चों की आदत हो गई है कि वे वाट्सऐप पर मैसेज आने पर खुद से ही जवाब दे देते हैं या फिर मैसेज आने पर पढ़ लेते हैं, जिसके बारे में उनकी मम्मी को कुछ भी नहीं पता होता है और जरूरी जानकारी उनसे मिस हो जाती हैI इसलिए अपने बच्चों को सिखाएं कि जब भी वे फोन लें तो कभी भी बिना मम्मी से पूछे किसी को भी कुछ रिप्लाई ना करें और ना ही किसी का मैसेज पढ़ें, ऐसा करना गलत बात हैI  

Respond to people's words on call
Respond to people’s words on call

जब कोई रिश्तेदार या जानने वाला वीडियो कॉल करता है और वे बच्चों से बात करने के लिए कहते हैं तो बच्चे उनके बात नहीं करना चाहते हैं या फिर उनके सवालों का जवाब नहीं देते हैंI वीडियो कॉल पर बच्चों का ऐसा व्यवहार करना बिलकुल भी अच्छा नहीं होता, इसलिए अपने बच्चों को समझाएं कि जब कोई कॉल पर उनसे बात करना चाहता है तो वे खुशी-खुशी बात करेंI

Do not disconnect the call
Do not disconnect the call

जब बच्चों के हाथ में फोन होता है और इस समय किसी का फोन आता है तो वे ये भी नहीं देखते कि कौन कॉल कर रहा है, तुरंत कॉल कट कर देते हैंI बच्चों के ऐसा करने से अगर कोई इमरजेंसी में या किसी तरह की कोई मुसीबत में कॉल करता है तो आप उनकी मदद नहीं कर पाते हैंI इसलिए बच्चों को समझाएं कि कभी भी खुद से किसी का कॉल कट नहीं करेंI अगर वे ऐसा करेंगे तो उन्हें फोन कभी नहीं मिलेगाI

message
Do not delete anyone’s message

अगर कभी फोन पर बच्चों की शिकायत आती है, तो बच्चे चुपके से मम्मी के देखे बिना ही मैसेज डिलीट कर देते हैं, ताकि मम्मी को उनकी शैतानी के बारे में ना पता चलेI बच्चों का ऐसा करना गलत है, इसलिए बच्चों को इसके बारे में भी समझाएंI

Do not lie on the phone
Do not lie on the phone

कई बार ऐसा देखा जाता है कि बच्चे खुद से ही फोन पर झूठ बोल देते हैं कि मम्मी अभी बिजी हैं या मम्मी घर पर नहीं हैI अगर आपके बच्चे भी ऐसा करते हैं तो उन्हें समझाएं और ऐसा करने से मना करेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...