इन 5 हैक्स की मदद से करें दिवाली में गंदे कालीन की सफाई: Carpet Cleaning Hacks
Carpet Cleaning Hacks

इन 5 हैक्स की मदद से करें दिवाली में गंदे कालीन की सफाई: Carpet Cleaning Tips

गंदे कालीन की सफाई के लिए कुछ हैक्स बेहद फायदेमंद है।

Carpet Cleaning Hacks: कई लोगों के घर में सुंदर कालीन बिछें हुए रहते हैं। यह आपके घर की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन, जब इन्हें साफ करने की बात आती है, तो कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ती है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन के कालीन मौजूद हैं, जिन्हें साफ करने का अपना-अपना तरीका होता है। घर के कालीन को साफ करने के लिए लोग ड्राई क्लीनिंग का रास्ता चुनते हैं, लेकिन इस तरीके से आपका काफी खर्चा हो जाता है। ऐसे में दिवाली का त्यौहार आ रहा है और आप भी अपने गंदे कालीन को साफ करने के लिए अधिक पैसा नहीं फूंकना चाहती है, तो कुछ हैक्स की मदद से इसे साफ कर सकती हैं।

वैक्यूम क्लीनर से करें कालीन की सफाई

Carpet Cleaning Hacks
Vaccum Cleaner

अगर आपके पास वैक्यूम क्लीनर है, तो कालीन की सफाई करना कोई मुश्किल काम नहीं है। वैक्यूम क्लीनर की मदद से कालीन में जमी सारी गंदगी मिनटों में गायब हो सकती है और इसके लिए आपको कालीन को धोने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

गर्म पानी का करें उपयोग

Use Hot Water
Use Hot Water

हर किसी के पास वैक्यूम क्लीनर नहीं होता है। ऐसे में आप कालीन की सफाई करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं। फिर उस पानी को कालीन पर अच्छी तरह से स्प्रेड कर दे। कुछ देर बाद आपको एक मुलायम ब्रश की मदद से अपने कालीन की सफाई करनी है। इसके बाद आप नॉर्मल पानी की मदद से कालीन को साफ कर लें।

अमोनिया का घोल

कालीन पर जमी जिद्दी गंदगी को निकालने के लिए अमोनिया का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले गुनगुने पानी में अमोनिया डालकर एक घोल तैयार करें और उसे अच्छी तरह से कारपेट पर बोतल की मदद से छिड़क दे। फिर कुछ देर के लिए कारपेट को धूप में सूखने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद आप नॉर्मल पानी से कारपेट की सफाई कर ले। ऐसा करने से कालीन में जमी गंदगी निकल जाएगी।

नींबू और सिरका

Lemon & Vinegar
Use Lemon & Vinegar

नींबू और सफेद सिरका की मदद से आप अपने गंदे कालीन को मिनटों में साफ कर सकती हैं। इसके साथ ही उसपर लगे कई दाग भी निकाल सकती हैं। सबसे पहले आपको एक कटोरी में सफेद सिरके के साथ नींबू का रस मिलाना है। फिर इस घोल को नॉर्मल पानी में मिला दे। अब उसे नॉर्मल पानी को कालीन पर अच्छी तरह से छिड़क दें। जिस तरह से कालीन अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।

इस ब्रश से रगड़ें

अगर आपकी कालीन काफी महंगी है और आप उसपर किसी तरह का डिटर्जेंट नहीं डालना चाहती है, तो इसके लिए सबसे पहले कारपेट को छत पर ले जाकर नॉर्मल पानी से धो लें। उसके बाद ब्रिसल वाले ब्रश की मदद से कालीन को रगड़े। इससे कार्पेट कुछ मिनटों में साफ हो जाएगा। ध्यान रखें कि आपको कालीन को किसी हार्ड ब्रश से नहीं रगड़ना है। नहीं तो उसपर रोएं भी निकल सकतें है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...