रद्दी में पुराने पेपर बेचने की बजाय इस तरह से करें दोबारा इस्तेमाल: Newspaper Hacks
Newspaper Hacks

रद्दी में पुराने पेपर बेचने की बजाय इस तरह से करें दोबारा इस्तेमाल : Newspaper hacks

हम अपने घर की सफाई से लेकर और भी कई काम के लिए न्यूज़पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं।

Newspaper Hacks: अधिकार सभी लोगों के घर में न्यूजपेपर आता है क्योंकि बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें न्यूजपेपर पढ़ने की आदत होती है लेकिन कुछ समय के बाद वह पेपर काम के नहीं रहते हैं, क्योंकि जब तारीख पुरानी हो जाती है तो उन पेपर को कोई भी नहीं पूछता है। ऐसे में पुराने पेपर रद्दी में चले जाते हैं क्योंकि किसी भी व्यक्ति से पूछो कि पुराने पेपर का क्या करते हो तो वह यही बोलते हैं कि इकट्ठा करके रद्दी में बेच देते हैं।

लेकिन हम आज के आर्टिकल में आपको बताते हैं कि न्यूजपेपर को रद्दी में नहीं बेचना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही काम के होते हैं। इन्हें बेकार समझने की भूल बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। हम अपने घर की सफाई से लेकर और भी कई काम के लिए न्यूज़पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं तो चलिए आपको बताते हैं।

Also read : इन 5 हैक्स की मदद से करें दिवाली में गंदे कालीन की सफाई

माइक्रोवेव की साफ सफाई के लिए करें इस्तेमाल

Newspaper Hacks
microwave cleaning with newspaper

कई बार ऐसा होता है माइक्रोवेव का दरवाजा इस्तेमाल करने की वजह से बहुत ही ज्यादा गंदा हो जाता है और चिपचिपा भी लगने लगता है। ऐसे में आप इसे न्यूज़पेपर की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके जरिए आपका माइक्रोवेव बिल्कुल ही नया जैसा दिखाई देने लगता है और वह साफ हो जाता है।

फ्रूट को स्टोर करने के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

Store Fruits
store fruits with newspaper

फ्रूट को स्टोर करने के लिए भी न्यूज़पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से फ्रूट के नीचे की सतह बिल्कुल भी खराब नहीं होती है और वह तरोताजा बना रहता है।

फ्रिज की बदबू खत्म करने के लिए

Fridge odor
remove Fridge odor with newspaper

जब हम फ्रिज में खाना रखते हैं या फिर किसी और भी वजह से फ्रिज में बदबू आने लगती है जब तक उसे अच्छी तरीके से साफ नहीं किया जाए वह बदबू हमेशा बनी रहती है। फ्रिज की अच्छी तरीके से साफ सफाई करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है।  इसके लिए आपको न्यूजपेपर को पानी में गिला करके एक बॉल बना लेनी है। अब इस बॉल को फ्रिज में रखकर बंद कर दे। इस हैक के जरिए आपके फ्रिज में से बदबू आनी बंद हो जाएगी।

साफ सफाई के लिए करें इस्तेमाल

cleaning with newspaper
cleaning with newspaper

सभी के घरों में शीशे की बहुत सारी चीज होती है और शीशे भी लगे होते हैं। ऐसे में उन पर दाग धब्बे लग जाते हैं। अक्सर उनकी सफाई करने के लिए हम क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं तभी यह दाग धब्बे जाते हैं। आप न्यूज़पेपर की मदद से शीशे पर लगे हुए दाग धब्बों को पूरी तरीके से साफ कर सकते हैं। यह एक रामबाण इलाज होता है इसके जरिए आपके शीशे बिल्कुल चमक जाते हैं।

खिड़कियों की सफाई के लिए करें इस्तेमाल

window cleaning
window cleaning with newspaper

अक्सर सभी के घर में खिड़कियां लगी होती है। ऐसे में धूल मिट्टी सभी जगह पर जमा हो जाती है। अगर आप भी इनको साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए न्यूज़पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो जाता है। इसके लिए आप शीशे पर पानी डालें और उसके बाद हल्के हाथ से न्यूज़पेपर की मदद से रगड़ते हुए साफ कर ले आपका शीशा पूरी तरीके से साफ हो जाता है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...