राशि के अनुसार लगाएं घर में ये पेड़ पौधे मिलेगी बरकत
अगर आप अपनी किस्मत को चमकाना चाहते हैं, तो आप भी लगाइए अपनी राशि अनुसार पौधे।
Plant Based on Your Zodiac Sign: पेड़ पौधे सिर्फ वातावरण को हरा भरा या खूबसूरत ही नहीं रखते बल्कि ये आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का फ्लो भी करते हैं और आपकी किस्मत भी चमकाते हैं। पेड़ पौधे लगाने से आपके ग्रह दशा में भी सुधार होता है।
जी हां! आपने सही सुना पेड़ पौधे से भी आपकी किस्मत चमकती है अगर आप वास्तु के नियमों के अनुसार अपने घर में लगाते है। अगर आप अपनी किस्मत को चमकाना चाहते हैं, तो आप भी लगाइए अपनी राशि अनुसार पौधे और देखिए इसके चमत्कारिक परिणाम।
तो चलिए जानते हैं कौन सी राशि के लोगों को कौन से पौधे लगाने चाहिए :
मेष राशि

मेष राशि वाले पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है। इन्हें अपने जीवन में मंगल की शुभता पाने के लिए लाल रंग के फूलों वाले पौधे लगाने चाहिए जैसे; गुलाब और गुड़हल लगाना शुभ रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इन्हें सफेद रंग के फूलों वाले और सुगंधित फूलों वाले पौधे लगाना चाहिए।जिससे इन्हें शुक्र ग्रह की शुभता प्राप्त हो।जैसे: बेला, चंपा, चमेली लगाना इस राशि के जातकों वालों के लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का स्वामी बुध है और इसका प्रतिनिधित्व रंग हरा है। इस राशि के जातकों को बांस का पौधा लगाना अत्यंत कल्याणकारी रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है।इसलिए चंद्रमा की शुभता पाने के लिए इन्हें औषधीय गुणों वाले पौधे जैसे तुलसी,आंवला,एलोवेरा लगाना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है।अगर इस राशि के जातक बरगद या पाकड़ का पेड़ लगाते हैं तो इन्हें शुभ फल प्रदान होता है।लेकिन ध्यान रहे बरगद और पाकड़ घर की सीमा के बाहर कुछ दूर पड़ लगाएं। इस राशि के जातक अपने घर में गुड़हल का पेड़ भी लगा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी भी बुध है। इन्हें भी मिथुन राशि के जातकों की तरह हरे रंग के बिना फूलों वाले पौधे जैसे बांस,तुलसी,शीशम और दूब का पौधा लगाना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी भी शुक्र है।इसलिए इन्हे भी सफेद सुगंधित पौधे जैसे बेला,रजनीगंधा,पीस लिली,चमेली इत्यादि का पौधा लगाना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का भी स्वामी मंगल है।इसलिए इन्हे भी लाल फूलों वाले पौधे जैसे गुड़हल और गुलमोहर लगाना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं।इसलिए इन्हे प्रसन्न रखने के लिए इन्हे पीले रंग के फूलों या फल वाले पौधे जैसे,आम,केला,कनेर और हल्दी का पौधा लगाना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इन्हें मंदिर में पीपल का पेड़ लगाना चाहिए। घर में शमी, नीले अपराजिता का पौधा लगाना शुभ रहेगा I

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्वामी शनि होने से इस राशि के जातकों को अपराजिता और शमी के पौधे लगाना शुभ फल देगा।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं अगर ये अपने घर में हल्दी का पौधा,केले का पेड़ और कनेर का पेड़ यानि पीले फल फूल वाले पेड़ लगाते हैं तो शुभ रहेगा।

इस प्रकार आप अपनी राशि अनुसार पौधे लगाकर नवग्रहों की कृपा प्राप्त कर जीवन में तरक्की कर सकते हैं।
