Singham Again: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। फिल्म में अजय देवगन के अलावा करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज़ हुई है।

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Rating: 3.5 out of 5.

यह फिल्म बेहद मनोरंजक है, जिसमें ऐसे क्षण हैं जो आपको ज़ोर से हंसने पर मजबूर कर देंगे। सिम्बा (रणवीर सिंह) का गुंडों से बचते हुए श्रीलंका में पारंपरिक शादी में पहुंचना, या सूर्यवंशी (अक्षय कुमार) के साथ उसकी बातचीत, कॉमेडी गोल्ड है। लेखक-निर्देशक रोहित शेट्टी ने रामायण और कलारीपयट्टू के साथ एक्शन का मिश्रण डाला है।

NDTV (एनडीटीवी)

Rating: 1.5 out of 5.

सिंघम अगेन को देखकर यही लगता है कि रोहित शेट्टी को अब कॉप यूनिवर्स बनाना बंद कर देना चाहिए क्योंकि कंटेंट बचा नहीं है। अर्जुन कपूर ना तो डरा पाते हैं और रोहित शेट्टी के विजन ने उन्हें और डाउन किया है। रामायण का रेफरेंस भी फिल्म में सटीक नहीं बैठता है।

इंडिया टुडे (India Today)

Rating: 3.5 out of 5.

रोहित शेट्टी भी शायद उन कुछ निर्देशकों में से एक हैं जो अपने सभी अभिनेताओं को भरपूर मौका देने में कामयाब रहते हैं। सिंघम अगेन में आश्चर्यचकित करने वाला एलिमेंट अर्जुन कपूर हैं, जो खलनायक के रूप में चमकते हैं। रोहित शेट्टी और अजय देवगन का आपसी प्यार और विश्वास सिंघम को एक सफल फ्रेंचाइजी बनाता है। अजय के अलावा सिंघम का किरदार कोई नहीं निभा सकता और ना ही कोई दूसरा किरदार उन्हें इस अंदाज में पेश कर सकता है।

कोईमोई (Koimoi)

Rating: 2 out of 5.

कमजोर पटकथा, क्लासिक रोहित शेट्टी एक्शन सेट-पीस और निरर्थक कार क्रेश जो आपको “अता माझी सटाकली” कहने पर मजबूर कर देती हैं। दीपिका पादुकोन और टाइगर श्रॉफ का होना बिल्कुल बेकार हैं। बैकग्राउंड स्कोर और रामायण संदर्भों, उपदेशात्मक संवादों और पूरी तरह से व्यर्थ कैमियो पर बहुत अधिक निर्भरता है।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

Rating: 3 out of 5.

रोहित शेट्टी के एक्शन जॉनर से अगर आप इम्प्रेस रहते हैं, तो यह फिल्म देखी जा सकती है। मल्टी स्टारर फिल्म आपको सीटिया बजाने पर ज़रूर मजबूर कर देगी लेकिन अगर ठोस कहानी की तलाश में हैं, तो निराशा लग सकती है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)

फिल्म को रामायण की पृष्ठभूमि के साथ फिल्माया गया है और अब इससे जुड़ा एक गाना ‘जय बजरंग बली’ रिलीज़ हुआ है। फिल्म में हनुमान जी के बल को दिखाया गया है। इसमें सभी स्टारकास्ट नज़र आ रही है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और दर्शकों को यह दमदार लग रहा है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकंड लंबा है और इसमें फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर हिट कराने के सारे मसाले नज़र आ रहे हैं।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नज़र आने वाले हैं, जिसका लुक रोहित शेट्टी ने शेयर किया है। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर किए हैं। पहले फोटो में अर्जुन कपूर खून से लथपथ हैं और हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। दूसरे फोटो में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर एक दूसरे को घूरते दिख रहे हैं।

लुक शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, ‘ इंसान गलती करता है, और उससे उसकी सज़ा भी मिलती है…लेकिन अब जो आएगा, वो शैतान है!’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने अर्जुन कपूर को इंट्रोड्यूस करने की बात कही है।

रोहित शेट्टी ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें अजय देवगन नज़र आ रहे हैं। डायरेक्टर रोहित ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,”शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट कॉप बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। सिंघम अगेन।”

अजय देवगन स्टारर इस फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह कैमियो करने वाले हैं। इस बीच अजय देवगन ने फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें टाइगर श्रॉफ पुलिस के रोल में नज़र आ रहे हैं। वो फिल्म में एसीपी सत्या का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे।

करीना कपूर इस फिल्म की लीड हीरोइन है जो कि अजय देवगन के अपोजिट है। बंदूक हाथों में लिए हुए उनका एंग्री अवतार रोहित शेट्टी ने शेयर किया है।

सिम्बा के रूप में इस फिल्म में फिर धमाल मचाने वाले हैं। रणवीर सिंह का नटखट रूप रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

‘एसीपी सत्या’ के रोल में नज़र आएंगे टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। रोहित शेट्टी ने उन्हें स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर एसीपी सत्या के रूप में इंट्रोड्यूस किया है।

Meet Special Task Force officer ACP SATYA 🇮🇳… the immortal, like Truth!
Welcome to the squad…Tiger

दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक: शक्ति शेट्टी

फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम के किरदार में दिखाईं देंगी। ऐसे में अब सिंघम अगेन से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पुलिस की वर्दी में नज़र आ रही हैं।

इस फिल्म की रिलीज़ डेट अभी फाइनल नहीं हुई है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की शुरुआत सिंघम से हुई थी, इसके बाद सिंघम रिटर्न्स, सिम्बा और सूर्यवंशी रिलीज हुई। दर्शकों को इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा करीना कपूर खान भी दिखाईं देंगी।

SINGHAM AGAIN Bollywood Movie

निर्देशकरोहित शेट्टी
निर्मातारोहित शेट्टी , रिलायंस एंटरटेनमेंट
अभिनेताअजय देवगन
करीना कपूर खान
दीपिका पादुकोण
संगीतकारडीजे चेतस
स्टूडियोरिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी फिल्म्स
प्रदर्शन तिथि(याँ)1 नवंबर, 2024
बजट₹200 crore
भाषाहिन्दी
SINGHAM AGAIN Bollywood Hindi Movie


सिंघम अगेन 3 Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video

SINGHAM AGAIN News

अजय देवगन ने की सिंघम अगेन की सफलता के बारे में खुलकर बात, कहा- अर्जुन कपूर को आखिरकार एक अभिनेता के रूप में उनका हक मिल गया

अजय देवगन ने रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में बाजीराव सिंघम के रूप में वापसी की है, और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस सफलता पर अजय देवगन ने एक साक्षात्कार में कहा कि सिंघम अगेन का उद्देश्य यह दिखाना…

‘सिंघम अगेन’ में बाजीराव की सेना करेगी आज के रावण का नाश, ट्रेलर में दिखी जबरदस्‍त एक्‍शन और डायलॉग की झलक: Singham Again Trailer Release

Singham Again Trailer Release: अजय देवगन की बहुप्रतिक्षित फिल्‍म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की फिल्‍म के ट्रेलर में जबरदस्‍त डायलॉग्‍स के साथ धमाकेदार एक्‍शन की झलक देखने को मिल रही है। ‘सिंघम अगेन’ की कहानी…

सिंघम अगेन में खूंखार अदाज़ में नज़र आएंगे अर्जुन कपूर: Arjun in Singham Again

Arjun in Singham Again: रोहित शेट्टी सिंघम अगेन से जुड़ी एक और खबर अपने फैंस के लिए ले आए हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स को बेहद पसंद किया गया था। इसकी सफलता के बाद अब रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए सिंघम अगेन ला…

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अजय देवगन का लुक हुआ आउट: Ajay Devgan Singham Look

Ajay Devgan Singham Look: फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने अब अपनी फिल्म सिंघम अगेन में बाजीराव सिंघम के रूप में कॉप यूनिवर्स के पुलिस ऑफिसर अजय देवगन का मच अवेटेड फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज़ किया है। इससे पहले रोहित ने दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और…

रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक हुआ जारी, सिंघम अगेन में ‘सिम्बा’ बन दिखाएंगे कमाल: Ranveer Look for Simmba

Ranveer Look for Simmba: रोहित शेट्टी अपने दर्शकों के लिए सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं। उनके फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। चेन्नई एक्सप्रेस हो, सिंघम हो या गोलमाल अगेन हो या फिर दिलवाले इन फिल्मों को उनके फैंस ने…

सिंघम अगेन अन्य विवरण

लिखितशांतनु श्रीवास्तव, मिलाप जावेरी
कहानीशांतनु श्रीवास्तव, मिलाप जावेरी
छायांकनजोमन टी. जॉन
संपादितस्टीवन एच. बर्नार्ड
वितरितरिलायंस एंटरटेनमेंट
देशभारत
सिंघम अगेन अन्य विवरण

सिंघम अगेन स्टार कास्ट

  • Ajay Devgan as Bajirao Singham
  • Kareena Kapoor Khan as Avni Kamat Singham
  • Deepika Padukone as agni Shetty
  • Ranveer Singh as Sangram Bhalerao
  • akshay kumar as Veer Sooryavanshi
  • Jackie Shroff

सिंघम अगेन वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video
YouTube video


सिंघम अगेन तस्वीरें

FAQ | सिंघम अगेन

सिंघम अगेन कब रिलीज हो रही है?

सिंघम अगेन 1 नवंबर, 2024 को रिलीज़ हो रही है।

सिंघम अगेन कहानी क्या होगी?

फिल्म भी रोहित के पुरानी फिल्मों की तरह ही एक्शन से भरपूर होगी।

सिंघम अगेन में कौन अभिनय कर रहा है?

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ नजर आने वाले हैं।