Arjun in Singham Again: रोहित शेट्टी सिंघम अगेन से जुड़ी एक और खबर अपने फैंस के लिए ले आए हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स को बेहद पसंद किया गया था। इसकी सफलता के बाद अब रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए सिंघम अगेन ला रहे हैं। फ़िल्म 15 अगस्त को रिलीज़ होगी। फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो रणवीर सिंह , दीपिका पादुकोण , अजय देवगन, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े कलाकार फिल्म में नज़र आएँगे। रोहित शेट्टी इनके अलावा एक और कलाकार को फैंस के सामने ले आए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वो सितारा जो सिंघम अगेन में नज़र आने वाला है।
Also read: जनवरी में ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है रोहित शेट्टी पुलिस फोर्स: Indian Police Force
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
रोहित शेट्टी ने अभिनेता अर्जुन कपूर का पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्टर में अर्जुन कपूर विलेन के रूप में नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर में एक तरफ रणवीर सिंह तो दूसरी तरफ अर्जुन कपूर नज़र आ रहे हैं। रोहित ने अर्जुन का खूंखार पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि ‘इंसान ग़लती करता है और उसे उसकी सजा भी मिलती है, लेकिन अब जो आएगा वो शैतान है’। इस तरह रोहित ने फिल्म के विलेन की पुष्टि कर दी है। एक के बाद एक स्टार कास्ट से रोहित फैंस में बेकरारी बढ़ा रहे हैं। अब देखना होगा फैंस फिल्म को कितना पसंद करते हैं।
फिल्म में नज़र आएँगे अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर लम्बे समय के बाद फिल्म में वापसी कर रहे हैं। फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन विलेन के किरदार में नज़र आएंगे। हाल ही में अर्जुन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसपर फैंस ने अपना प्यार लुटाया। अंशुला एक ऑथर के रूप में डेब्यू करने को तैयार हैं, उनकी किताब पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की जा रही है। इस मौके पर हो रहे फेस्ट में अंशुला ने स्पीच दी जिसे अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे अर्जुन भावुक हो गए। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। अर्जुन फिल्म सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका में नज़र आएँगे। अब देखना होगा उनके फैंस को ये रोल कितना पसंद आता है।
