ranveer singh singham look
ranveer singh singham look

Ranveer Look for Simmba: रोहित शेट्टी अपने दर्शकों के लिए सिंघम अगेन लेकर आ रहे हैं। उनके फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। चेन्नई एक्सप्रेस हो, सिंघम हो या गोलमाल अगेन हो या फिर दिलवाले इन फिल्मों को उनके फैंस ने बहुत प्यार दिया था। सिंघम की अपार सफलता के बाद अब सिंघम अगेन के लिए फैंस में बहुत उत्सुकता है। दीपिका और टाइगर श्रॉफ के फर्स्ट लुक के बाद अब बारी आयी है रणवीर सिंह की। जी हाँ फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक भी रिलीज़ कर दिया गया है। तो जानिए कैसा है रणवीर का फर्स्ट लुक और रोहित शेट्टी ने इसके कैप्शन में क्या लिखा है।

कैप्शन में रोहित ने क्या लिखा

रोहित शेट्टी ने फिल्म से रणवीर सिंह फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है। जिसके बाद से फैंस में फिल्म को लेकर ख़ुशी की लहर है। रोहित ने रणवीर सिंह का पोस्टर रिलीज़ करते हुए कैप्शन लिखा कि ‘हम सबका पसंदीदा कुख्यात सिम्बा वापस आ गया है’। इस दमदार कैप्शन के साथ रणवीर सिंह का पोस्टर रिलीज़ हुआ है जिसमें वो काला चश्मा लगाए खाकी में दहाड़ते नज़र आ रहे हैं। इस कैप्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित अपनी फिल्म सिंघम अगेन में सिम्बा का किरदार रखने वाले हैं। यानी सिंघम में सिम्बा भी नज़र आने वाला है। फिल्म 15 अगस्त २०२४ को रिलीज़ होगी।

इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। कॉफी विद करण में रणवीर सिंह और दीपिका भी आये थे। उनकी वेडिंग वीडियो भी इसी दौरान रिलीज़ हुई थी। जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में थे। वहीं दीपिका द्वारा रिलेशन पर दिए गए बयान के कारण भी रणवीर सिंह और दीपिका ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी फिल्म रॉक और रानी को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब देखना होगा कि फिल्म को कितना पसंद किया जाता है।