ठंड में इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करें ग्लिसरीन
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे है कि ग्लिसरीन किस तरह से इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं।
Glycerin in Winter: सर्दियों में हमारी त्वचा बहुत ही ज्यादा रूखी और ड्राई हो जाती है जिसकी वजह से हमारे हाथ पैर फटने लगते हैं और चेहरे पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अन्य कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है जैसे कि दाग धब्बे और झुर्रियां भी आने लगती हैं। ऐसे में हम मार्केट में आने वाले तरह-तरह के मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं जो हमारी स्क्रीन को खराब भी कर देते हैं, क्योंकि उनका इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा हैवी होता है।
ऐसे में अगर आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी त्वचा कोमल और सॉफ्ट बनी रहती है और चेहरे पर निखार भी आता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे है कि ग्लिसरीन किस तरह से इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को निखार सकते हैं।
Also read: ठंड में चेहरे को रूखेपन से बचाने के लिए भूल से भी नहीं करें ये काम
ग्लिसरीन और विटामिन ई ऑयल

त्वचा को सॉफ्ट रखने के लिए ग्लिसरीन और विटामिन ई का मिश्रण बहुत ही बेहतर उपाय साबित होता है। इसके लिए आप एक चम्मच में ग्लिसरीन ले इसमें एक या दो बूंद विटामिन ई ऑयल की डाले। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर मसाज करते हुए या हाथ पैरों पर मसाज करें और इसका इस्तेमाल करें आपकी त्वचा पर निखार आएगा।
ग्लिसरीन और कच्चा दूध
कच्चा दूध चेहरे और त्वचा के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके लिए कच्चा दूध और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगाया जाता है। दूध और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें और चेहरे पर लगाएं। इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में केवल एक बार किया जाता है।
ग्लिसरीन और शहद
ठंड में अगर आप क्लींजर करना चाहते हैं तो इसके लिए शहद और ग्लिसरीन बहुत ही अच्छा उपाय होता है। इसके लिए एक चम्मच ग्लिसरीन में आधा चम्मच शहद मिक्स कर लें। इस पेस्ट को बनाकर डिब्बे में रखा जा सकता है और सुबह शाम इसका इस्तेमाल क्लींजर की तरह किया जाता है। इसके जरिए ठंडे में फटी स्किन से छुटकारा मिल जाता है।
ग्लिसरीन और नींबू का रस

ठंड में हमारे चेहरे पर बहुत सारे बैक्टीरिया और संक्रमण जम जाते हैं जिसको दूर करने के लिए नींबू का रस और ग्लिसरीन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए एक से दो चम्मच ग्लिसरीन ले इसमें आधे नींबू का रस डाल कर छोटे से डिब्बे में बंद करके रख ले और जरूरत पड़ने पर इसे हाथ पैर चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता है। इस मिश्रण से ड्राई स्किन और फटी हुई स्किन से छुटकारा मिलता है।
ग्लिसरीन और गुलाब जल

ग्लिसरीन का इस्तेमाल हमेशा ही बॉडी लोशन के रूप में किया जाता है। पूरे शरीर की स्क्रीन को सॉफ्ट बनाने के लिए गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में लें और एक बोतल में भर के रख लें। इस मिश्रण को नहाने के बाद पूरे शरीर पर लगा सकते हैं और चेहरे पर भी क्लींजर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है इससे त्वचा पर निखार आता है।
किस तरह की स्किन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें
ग्लिसरीन का इस्तेमाल हर तरह की त्वचा के लिए किया जा सकता है क्योंकि ग्लिसरीन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है और त्वचा पर निखार लाने के लिए ही ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे कि-
- ड्राई स्किन के लिए
- ऑयली स्किन के लिए
- सेंसिटिव की स्किन के लिए
- एक्ने वाली स्कीन के लिए
ग्लिसरीन जो हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इस आर्टिकल में ग्लिसरीन से जुड़ी हुई जानकारी दी गई है जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसीलिए अपने दोस्तों के साथ शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले।
