चिलचिलाती गर्मियों में अगर कुछ ठंडा पीने को मिल जाए तो उससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। और वो ऑपशन अगर लस्सी हो तो सोने पर सुहागा। लस्सी उत्तर भारत में लगभग हर घर में बनाई जाती है। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे पीते ही शरीर में ताजगी भर उठती है। आज हम आपको लेमन (नींबू) की लस्सी बनाना सिखाएंगें। यह लस्सी आपके गर्म मिजाज को एकदम तरोताजा कर देगी। आइये जानते हैं कि कैसे बनती है लेमन लस्सी –
