रियो ओलंपिक 2016 भारत के लिए इस बार भले ही गुडलक लेके नहीं आया था। लेकिन खाली हाथ भी नहीं लौटा। भारतीय दल इस बार सिर्फ दो पदक हासिल कर सका है। वहीं रियो में बीते 16 दिनों में दुनिया भर के 206 देशों और क्षेत्रों से आए 10 हजार से अधिक एथलीटों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन करते हुए अरबों लोगों का मनोरंजन किया। 21 अगस्त को माराकाना स्टेडियम में टोक्यो में 2020 में मिलने के वादे के साथ इन खेलों का समापन किया गया। यहां हम आपको बता रहें कि 2016 के रियो ओलंपिक में भारत की तरफ से क्या रहा खास और किसने मारी बाजी –
