Homemade Ubtan For Glowing Skin: उबटन का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। खासतौर पर वेडिंग और फंक्शन में इसका इस्तेमाल अधिक बढ़ जाता है। अगर आप दुल्हन बनने जा रही हैं या किसी शादी में जाने वाली हैं और आपको अपने चेहरे पर तुरंत पार्लर वाला ग्लो चाहिए तो अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए आप घर पर बना हुआ यह जादूई उबटन ट्राई कर सकती हैं। इस उबटन को चेहरे पर अप्लाई करने से देखते ही देखते नेचुरल ग्लो आ जाएगा और आपकी त्वचा से दाग-धब्बे, अनचाहे बाल, झाइयां, सन टैनिंग जैसी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
यह खास तरह का उबटन बनाने के लिए आपको मसूर की दाल, चावल का आटा और ओट्स की आवश्यकता होगी। इन तीनों चीजों को मिलाने से इनका असर और अधिक बढ़ जाता है। यह आपके चेहरे पर एक जादूई निखार लाएगा और आपका चेहरा निखार हुआ नजर आएगा। आइए जानते हैं इस खास तरह के उबटन को बनाने का तरीका क्या है और इसे कैसे अप्लाई किया जाता है।
उबटन लगाने से क्या फायदा होता है ?

उबटन एक खास तरह का प्राकृतिक फेस मास्क है, जिसे घर में मौजूद चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। इसे अगर समय-समय पर अप्लाई किया जाए तो इससे चेहरे पर मौजूद डेड स्किन रिमूव होती है और चेहरे पर ग्लो नजर आने लगता है। उबटन का इस्तेमाल करने से त्वचा का ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह से बना रहता है, जिससे अपने आप स्क्रीन निखरी-निखरी नजर आती है।
ओटमील उबटन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस उबटन को बनाने के लिए आपको 2 टेबल स्पून ओटमील, एक चम्मच मसूर दाल, दो चम्मच चावल का पाउडर, एक चम्मच हल्दी और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
ओट्स-मसूर की दाल का उबटन बनाने का तरीका

इस खास तरह के उबटन को बनाने के लिए चावल और मसूर की दाल को पानी में डालकर आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद इसे मिक्सी की मदद से चिकना पेस्ट बना लें। आप इसकी जगह मसूर और चावल के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अब ओटमील को पीसकर पाउडर के रूप में तैयार कर लें। इसके बाद एक कटोरी में तीनों सामग्रियों को एक साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसमें गुलाब जल, एक चुटकी हल्दी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो इसमें मलाई भी मिक्स कर सकती हैं। अगर इस उबटन का इस्तेमाल आप सर्दियों के मौसम में करना चाहती हैं तो मलाई जरूर मिक्स करें। इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी और आपके चेहरे पर ग्लो नजर आएगा। अब सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें।
उबटन को कैसे अप्लाई करें ?
इसे आप चेहरे के साथ-साथ गर्दन, हाथों और पैरों पर भी लगा सकती हैं। इसे 5 से 8 मिनट तक ऐसे ही लगाकर छोड़ दें। फिर जब यह हल्का ड्राई हो जाए तो हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में इसे रगड़ना शुरू करें। अब नॉर्मल पानी से उबटन को साफ कर लें और इसके बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना ना भूलें। नियमित रूप से इस उबटन को लगाने पर आपका चेहरा कुछ ही दिनों में चमकने लगेगा।
