इस बार का टास्क घेवर
घेवर एक ऐसा व्यंजन जो छप्पन भोग के अन्तर्गत आता है। मैदे से बनने वाला ये व्यंजन खस्ता और मीठा पकवान है जो सावन और रक्षाबंधन के खास मौके पर स्पेशल डिश के रुप में जाना जाता है। इस बार मास्टर शेफ सीजन-5 में इस घेवर का एक ट्विस्ट लेकर शेफ कुनाल कपूर जिसे बनाने का टास्क दिया गया उन कंटेस्टेंट को जो खतरे में थे।
खूबसूरत और टेस्टी घेवर फ्लॉवर
सचमुच आपने अब तक ना जाने कितने ही घेवरों का स्वाद चखा होगा। देखने में सभी घेवर लगभग एक जैसे ही होते हैं लेकिन कहते हैं ना शेफ के ट्विस्ट्स में कुछ तो बात नज़र आती है। और यही हुआ कमल के फूल के शेप में में से निकला एक टेस्टी घेवर तो सभी कंटेस्टेंट रह गए हैरान।
किस-किस को मिला टास्क
हर हफ्ते एलीमेशन राउंड में सभी का दिल ज़ोरों से धड़क रहा था। जो इस हफ्ते खतरे में थे वे थे कंटेस्टेंट शिप्रा,कीर्ति,अश्विन और श्री लक्ष्मी। इन सबमें सभी ने अपने-अपने तरीके से शेफ कुनाल के डिश को बनाने की कोशिश की। किसी की डिश का टेस्ट अच्छा था तो किसी की क्रिएटिवीटी। इन सब में शिप्रा,कीर्ति और श्री लक्ष्मी सेफ रहीं लेकिन फूड ब्लॉगर अश्विन का सफर मास्टर शेफ की किचन में बस यहीं तक रहा।
