इस रंगोत्सव पर अपने घर को दें कलरफुल लुक: Colorful Home Decor for Holi
Colorful Home Decor for Holi

Colorful Home Decor for Holi: रंगों के त्यौहार में घर के गंदे होने के डर से लोग साज-सजावट में खर्चा करना बेफिजूल समझते हैं। लेकिन होली की रौनक सिर्फ रंग खेलने से नहीं, बल्कि रंग-बिरंगी सजावट से भी बढ़ती है। तो क्यों न होली के अवसर पर वसंत ऋतु की रंगीनियों को संजोया जाएं और घर को सकारात्मक उर्जा से भरने का अवसर प्रदान किया जाए। यहां हम ऐसे ही कुछ बजट-फ्रेंडली आइडिया दे रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप निश्चय ही अपने घर को जीवंतता प्रदान कर सकते हैं।

Also read : Holi Vyang: भैया होली तो हो ली! होली व्यंग

मल्टीकलर पर्दे से सजाएं दीवार

Colorful Home Decor for Holi
Multicolor Curtains

होली पर डेकोरेशन के लिए यदि आप सस्ते और सुंदर तरीकों को तलाश रहे हैं, तो रंगीन पर्दे आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके लिए आपको बस मल्टीकलर या अलग-अलग रंग के पर्दे लगा सकते हैं। आप चाहे तो इसके लिए अपनी साड़ियों और दुपट्टों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

रंगीन पोस्टर या कलाकृतियां लगाएं

घर को सजाने के लिए दीवारों पर पोस्टर लगाएं जिनमें होली से जुड़े सकारात्मक उद्धरण या रंगीन चित्र हों। इनसे फेस्टिव फीलिंग आएगी।

कुशन से क्रिएट करें होली वाइब

घर के इंटीरियर में फेसटिव वाइब क्रिएट करने के लिए ऐसे कुशन कवर का इस्तेमाल करें जो रंगीन हो और जिस पर शीशे का वर्क हो। रंग-बिरंगे पर्दों के साथ लिविंग, डाइनिंग और बेडरूम में कलरफुल कुशन हों, तो सोने पर सुहागा होगा।

लीविंग रूम में बिछाएं कलरफुल कारपेट

होली पर लीविंग रूम के फ्लोर के लिए कलरफुल कारपेट लें। यह न केवल आपके घर को स्टाइलिश लुक देगा बल्कि होली वाइब भी क्रिएट करेगा।

टेबल को इन चीजों से दें होली टच

Table for Holi
Table for Holi

होली में घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में लिविंग रूम के एक कॉर्नर में या आंगन के सेंटर में होली डेडिकेटेड स्टॉल लगाना एक बेहतरीन आइडिया होता है। इस टेबल पर आप एक डार्क कलर का मैट बिछाकर अलग-अलग कलर के गुलाल, रंग, पिचकारी, मिठाई और ठंडई सजा कर रख सकते हैं।

सजाएं रंग-बिरंगे फूल

अपने घर को रंग-बिरंगे फूलों से सजावट करना होली की जीवंतता लाने का शानदार तरीका है। सुंदर गुलदस्ते बनाने के लिए आप गुलाब, गेंदा , गुड़हल, डेलिया जैसे सर्वसुलभ मौसमी और रंग-बिरंगे फूल ले सकते हैं। फूलों की मालाओंसे अपने घर के मंदिर, प्रवेश द्वार, बालकनी की शोभा भी बढ़ा सकते हैं। आप चाहें तो अपनी क्रिएटिविटी के बल पर रंग-बिरंगे क्रेप पेपर से रंग-बिरंगे फूल बनाकर घर को सजा सकते हैं।

आंगन में बनाए रंगोली

फ्लोर पर अलग-अलग रंगों के साथ रंगोली भी एक अच्छा होली डेकोरेशन आइडिया है। इसे आप अपने आंगन या प्रवेश द्वार पर बना सकते हैं। डिजाइन के अलावा आप कलर से हैप्पी होली भी लिख सकते हैं। यह आपके प्रवेश द्वार को सुंदर बनाने के साथ फेस्टिवल वाइब भी क्रिएट करता है।

चटक रंगों फ्लाॅवर पाॅट से सजाएं घर के कोने

आप अपने घर के खाली कोनों को फूलों के गमलों से भरकर उसकी शोभा बढ़ा सकते हैं। मिट्टी के रंग के गमले चुनने के बजाय कुछ चमकीले रंग के फ्लाॅवर पाॅट सजाना बेस्ट है।

रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाएं घर

अपनी पसंदीदा रंगों के गुब्बारे चुनें। इन्हें आप ड्राइंग रूम, बालकनी, खिड़कियों पर लगा सकते हैं। रंगीन गुब्बारों से सजाकर अपने घर को होली वंडरलैंड में बदल सकते हैं।