क्या प्रोटीनेक्स पाउडर का सेवन फायदेमंद है? किन लोगों को करना चाहिए इसका सेवन: Protinex Powder Uses
Protinex Powder Uses

क्या आप जानते हैं कि आपको कब प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder) की जरूरत होती है? असल में, प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है। इससे शरीर को कई फंक्शन करने में मदद मिलती है। बच्चों को विकास के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है और बड़ों को मसल्स बनाने के लिए। इसलिए ही जिम में जाने वाले अधिकतर लोग प्रोटीन का सेवन ज्यादा करते हैं। प्रोटीन की जरूरत को खाने के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। प्रोटीन के अच्छे स्रोतों में फल, सब्जियां, डेयरी और मांस आदि होते हैं।

लेकिन कुछ लोगों की डाइट की वजह से उनकी प्रोटीन की जरूरत पूरी नहीं हो पाती है जिसकी वजह से उन्हें प्रोटीनेक्स पाउडर जैसी चीजों की जरूरत होती है। लेकिन बाजार में मिल रही किसी भी चीज का सेवन करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder) के प्रयोग, लाभ और साइड इफेक्ट्स के बारे में।

प्रोटीनेक्स पाउडर के प्रकार-Types of Protinex Powder

Man Drinking Protein Shake In Kitchen At Home
Man Drinking Protein Shake In Kitchen At Home

अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार एक्टिव बच्चों को सही मात्रा में कैलोरी और प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यह प्रोटीन दूध और सोया प्रोटीन का एक मिश्रण होता है। इसकी 100 ग्राम मात्रा में 32 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा यह प्रोडक्ट पूरी तरह से वेजिटेरियन है और इसमें फैट भी लो है।

प्रोटीनेक्स ओरिजनल

प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder) प्रोटीन दूध और सोया प्रोटीन का एक मिश्रण होता है। इसकी 100 ग्राम मात्रा में 32 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसके अलावा यह प्रोडक्ट पूरी तरह से वेजिटेरियन है और इसमें फैट भी लो है।

यह भी पढ़ें | च्यवनप्राश को खाने के फायदे

प्रोटीनेक्स ग्रो

प्रोटीनेक्स पाउडर पाउडर बच्चों के लिए अधिक फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से बच्चों के विकास में लाभ मिलता है और बच्चों की हाइट भी बढ़ती है। इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है और इसका सेवन 8 से 15 साल के बच्चे कर सकते हैं। 

प्रोटीनेक्स जूनियर

protinex
protinex cho

इसमें दो फ्लेवर उपलब्ध होते हैं और वह हैं चॉकलेट और वैनिला। यह छोटे बच्चों के लिए होता है। इसमें सेलेनियम, एफओएस, जिंक, विटामिन डी, DHA आदि शामिल होते है। यह बच्चे के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास में भी लाभ देता है।  

प्रोटीनेक्स ममा  

इस प्रोटीन में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स शामिल होते हैं।  यह गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसकी 100 ग्राम मात्रा में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन होता है। 

शुगर के मरीजों के लिए प्रोटीनेक्स

प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder) में शुगर की मात्रा थोड़ी सी भी नहीं होती है और इसमें फाइबर अधिक होता है जो खाना पचाने में मदद करता है। इस प्रकार यह प्रोटीन डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक होता है।

प्रोटीनेक्स के फायदे- Protinex Powder benefits in Hindi

Read more: डुफास्टोन 10एमजी टैबलेट के फायदे | व्‍हे प्रोटीन के फायदे

हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन का स्रोत

प्रोटीनेक्स पाउडर में हाइड्रोलाइज प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। यह प्रोटीन खाना पचाने में बहुत मदद करता है और इससे पाचन तंत्र की सेहत में भी लाभ मिलता है। इसलिए जिनका पाचन अच्छे से न हो रहा हो वह इसका सेवन कर सकते हैं। 

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

Pregnant During Period
Pregnant During Period

अगर आप प्रेगनेंट हैं तो आपको प्रोटीनेक्स पाउडर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करने से मां के साथ साथ बच्चे को भी शारीरिक विकास में मदद मिलती है। शरीर की कमियों को पूरा करने में यह पाउडर लाभदायक होता है। 

शरीर के विकास में मिलता है फायदा

 जो लोग जिम जाते हैं और बॉडी बिल्ड करना चाहते हैं उनके लिए भी प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder) काफी लाभदायक रहता है क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर के विकास में काफी मदद मिलती है। इससे मसल्स के मास को बढ़ने में फायदा मिलता है। 

स्टेमिना बढाने में सहायक

muscles
muscles

प्रोटीनेक्स पाउडर का सेवन करने से स्टेमिना बढ़ने में भी मदद मिलती है। इससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। 

व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने में लाभदायक

प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder) का सेवन करने से व्हाइट ब्लड सेल्स ज्यादा बढ़ती हैं। व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर में बाहर से प्रवेश करने वाले बैक्टीरिया और अन्य जीवाणुओं से लड़ने में मदद करती हैं और आपको स्वस्थ रखने में सहायक होती हैं। 

कैसे करें प्रोटीनेक्स पाउडर का सेवन? 

इसका सेवन करने का तरीका इसके डिब्बे पर ही लिखा रहता है। इसको खाने का तरीका काफी आसान होता है। आपको इसका सेवन दो बार से ज्यादा नहीं करना चाहिए। इसका सेवन करने के लिए आपको 200 एमएल दूध लेना है और उसे दूध में अच्छे से मिक्स करके पी लेना है। अगर आप चाहें तो इसमें दूध की जगह पानी में भी मिला सकते हैं। अगर आप जिम जाते हैं या फिर एक्सरसाइज वगेरह करते हैं तो वर्क आउट करने से एक घंटे पहले इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं।  

क्या हैं साइड इफेक्ट्स– Protinex Powder side effects in Hindi

Read more: C Tax O Forte Dry Syrup के साइड इफेक्ट्स

एलर्जी या गैस की समस्या

bloating
bloating

 प्रोटीनेक्स पाउडर का सेवन करने से कुछ लोगों को काफी छोटे मोटे साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं और उनमें से एक है एलर्जी के कुछ लक्षण दिखना। कुछ लोगों को इसका सेवन करने के बाद गैस भी हो जाती है। 

फैट जमा हो सकता है

प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder) का सेवन करने के बाद आपका एक्टिव रहना और शारीरिक एक्टिविटी करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो प्रोटीन का सेवन करने से और इसका पाचन न होने से यह आपके शरीर में फैट के रूप में जमा हो जायेगा जिस वजह से आप मोटे हो सकते हैं। 

किडनी फेल होने का रिस्क

किडनी स्‍टोन
kidney Stones Myth

जो लोग काफी समय से प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder) का सेवन करते आ रहे हैं और लंबे समय तक इसका सेवन करते हैं तो आपकी किडनी फेल होने का रिस्क थोड़ा सा बढ़ जाता है। इसलिए इसका सेवन ज्यादा मात्रा में और लंबे समय तक न करें। 

प्रोटीनेक्स पाउडर (Protinex Powder)का सेवन करने के बाद शरीर की एक्सरसाइज या फिर कोई भी फिजिकल एक्टिविटी होना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो प्रोटीन लाभ देने की बजाए आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए अपने हेल्थ केयर प्रोवाइडर से इसके सेवन करने के तरीके के बारे में एक बार जरूर राय लें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Grehlaxmi इनकी पुष्टि नहीं करता. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

FAQ | क्या आप जानते हैं

प्रोटीनेक्स में कैसा प्रोटीन होता है?

Protinex Original में हाइड्रोलाइज्ड मूंगफली प्रोटीन होता है जो आसानी से पचने वाला प्रोटीन होता है। 

प्रोटीनेक्स रिच चॉकलेट कैसा प्रोटीन होता है?

Protinex Rich Chocolate/Creamy Vanilla में सोया और दूध का प्रोटीन होता है जो अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन के स्रोत होते हैं। 

प्रोटीनेक्स डायबिटीज केयर में किस तरह का प्रोटीन होता है?

Protinex Diabetes Care में सोया और दूध का प्रोटीन होता है जो अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन के स्रोत होते हैं। 

प्रोटीनेक्स मदद किस तरह का प्रोटीन होता है?

Protinex Mother’s में सोया और दूध का प्रोटीन होता है जो अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन के स्रोत होते हैं।

प्रोटीनेक्स ओरिजिनल में कितने ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है?

Protinex Original – प्रति 100 ग्राम में 34 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रति सर्व (30 ग्राम) में 10.2 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है।

Protinex Rich Chocolate/Creamy Vanilla में कितने ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है?

प्रति 100 ग्राम में 34 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रति सर्व (35 ग्राम) में 12 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है।

Protinex Diabetes Care में कितने ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है?

प्रति 100 ग्राम में 25 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रति सर्व (25 ग्राम) में 6 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है।

Protinex Mother’s  में कितने ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है?

प्रति 100 ग्राम में 32 ग्राम प्रोटीन होता है। प्रति सर्व (25 ग्राम) में 8 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है।

प्रोटीनेक्स के प्रकार?

Protinex आपके स्वस्थ जीवनशैली में मदद करने के लिए 4 विभिन्न प्रकारों में उपलब्ध है:
Protinex Original (क्लासिक बिटर) 
Protinex Flavours (रिच चॉकलेट और क्रीमी वैनिला)
Protinex Diabetes Care (क्रीमी वैनिला) 
Protinex Mother’s (चॉकलेट और वैनिला)

क्या है Protinex ऑरिजिनल?

Protinex ऑरिजिनल एक पौष्टिक पेय पदार्थ है जो वयस्कों के लिए है। इसे लोग संपूर्ण स्वास्थ्य और सुख-शांति बनाए रखने के लिए और बीमारी से पीड़ित या उपचार अवस्था में व्यक्तियों द्वारा सेवन किया जा सकता है।

क्या इसमें किसी तरह का ग्लूटेन होता है?

Protinex Original का संयोजन में कोई ग्लूटेन नहीं होता है। हालांकि, इस उत्पाद को गेहूं से बने अन्य उत्पादों के साथ एक ही संयंत्र में उत्पादित किया जाता है। इसलिए, यह उन लोगों द्वारा उपभोग किया जाने की सिफारिश नहीं की जाती है जो गेहूं के प्रति एलर्जी हों।

क्या इसमें स्टेरॉयड्स होते हैं?

नहीं, कोई भी Protinex उत्पाद स्टेरॉयड्स नहीं होते हैं।

क्या इसमें मूंगफली प्रोटीन होता है?

प्रोटिनेक्स के सभी उत्पादों में सोया प्रोटीन होता है केवल प्रोटिनेक्स ऑरिजिनल में मूंगफली प्रोटीन होता है।