च्यवनप्राश आयुर्वेदक औषधि है जो हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है। यह विशेष जड़ी बूटियों से तैयार किया गया है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही शक्तिशाली है इसके खाने के बहुत फायदे है। यह हमारे शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाता है। यह तिल का तेल , शहद , घी , आंवला जैसी विशेष चीजो से तैयार किया गया है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह हमारे पाचन तंत्र , श्वसन तंत्र और दिल की बीमारियों से शरीर को बचाता है। यह कफ (cough) में तो बहुत ही लाभदायक है और यह शरीर मे मांसपेशियों को मजबूत और शक्तिशाली बनाता है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है (Promotes Digestion)
यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है और हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। जिस से हमारे पेट मे होने वाली बीमारियों जैसे गैस, तेजाब इन को भी खत्म करता है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत लाभदायक है। इसका इस्तेमाल करने से हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

टीबी (Tuberculosis)
टीबी बहुत ही गंभीर बीमारी है और च्यवनप्राश टीबी को भी जल्दी से ठीक करने का काम करता है। यह हमारे कफ को खत्म करके हमे आराम देता है। कमजोरी , खाँसी, भूख ना लगना इन सब बीमारियो को ठीक करने में च्यवनप्राश बहुत ही लाभदायक है। यह कफ को खत्म कर देता है और हमारे शरीर को स्वस्थ बनाता है।
प्रजनन तंत्र (Reproductive Health)
यह हमारे प्रजनन के अंगों को भी शक्तिशाली बनाता है। यह महिला और पुरुष दोनों में यौन शक्ति को भी बढ़ावा देता है। यह यौन अंगों को शक्ति देता है और इस से हमारी कामेच्छा को बढ़ावा मिलता है।यह हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है।
श्वसन तंत्र (Respiratory Health)
यह हमारे फेफड़ो की शक्ति को बढ़ाता है जिस से हमे सांस लेने में कोई परेशानी नही होती। यह हमारी सांस की नली को साफ बनाए रखता है। जिस से हम अच्छे से सांस ले सकते हैं। यह हमारी श्लेष्म झिल्ली को भी शक्ति देता है। यह सर्दियों में हमारे श्वसन तंत्र के लिए बहुत ही लाभदायक है।सर्दियों में यह औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
इम्यूनिटी और स्टैमिना को बढ़ाता है (immune booster and stamina)
यह हमारे शरीर को बहुत सी बीमारियों से बचाने में सहायता प्रदान करता है। यह हमारी रक्त कोशिकाओ को शक्तिशाली बनाता है और कोशिकाओं के निर्माण मे सहायता करता है। यह हमारे फेफड़ो को भी मजबूत बनाता है , हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है जिस से हमारा शरीर सभी बीमारियों से लड़ सकता है। हमारे इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
च्यवनप्राश को हम रोटी ,पानी, दूध किसी के साथ भी खा सकते हैं। हम इसका इस्तेमाल दिन में सुबह शाम 2 बार एक एक चम्मच कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें
