शिलाजीत टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्‍प
Shilajit Tablet

Shilajit Tablet: शिलाजीत एक तरह का खनिज है जो देखने में काफी चिप चिप लगता है और यह एक पत्थर की तरह दिखता है जो हिमालय की पहाड़ियों में बनता है। इसे एक प्राकृतिक दवाई के रूप में कई चीजों के उपचार के लिए प्रयोग किया जा सकता है। आयुर्वेद में भी इसके कई लाभ बताए गए हैं और आर्युवेद एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका मुख्य प्रयोग पुरुष में सेक्स पावर को बढ़ाना है। इसका सेवन करने से व्यक्ति की इम्युनिटी और यौन क्षमता दोनों ही बढ़ते हैं।  शिलाजीत में मुख्य इंग्रेडिएंट्स के रूप में शिलाजीत और आंवला रसायन है। आइए जान लेते हैं शिलाजीत के लाभ और साइड इफेक्ट के बारे में।

शिलाजीत के लाभ- Shilajit Tablet Benefits In Hindi

पुरुषों की सेक्स पावर बढ़ाने में लाभदायक -Shilajit For Sex Power In Hindi

Shilajit Tablet
Sexual health

अगर आप मर्दाना कमजोरियों से जूझ रहे हैं जैसे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या फिर आप अपनी पार्टनर को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं तो आपको  शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से काफी सारे लाभ मिल सकते हैं। इससे आपकी फर्टिलिटी बढ़ती है और यौन क्षमता भी बढ़ती है जिससे आप इन कमजोरियों से पीछा छुड़वा सकते हैं। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने में भी शिलाजीत लाभदायक है।

Read more: IME 9 Tablet टेबलेट का उपयोग | सेफेक्‍सीम 200 टेबलेट का उपयोग

जोड़ों के दर्द में लाभदायक-Shilajit Tablet For Joints Pain In Hindi

Joint pain
Joint Pain

शिलाजीत में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होते है। जोड़ों का दर्द अक्सर गठिया के कारण होता है और इस स्थिति में दर्द होने के साथ साथ सूजन भी आती है इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह लेने के बाद आपको शिलाजीत का सेवन करना चाहिए।

स्पर्म की कमी को करता है पूरी-Shilajit Tablet For Sperm Count In Hindi

sperm count
Increase Sperm Count in Natural Way

हो सकता है आपके स्पर्म की मात्रा कम हो और इस स्थिति में आपकी फर्टिलिटी क्षमता कम होने लगती है। ऐसी स्थिति में भी आपको शिलाजीत का प्रयोग करना चाहिए। इससे स्पर्म की संख्या बढ़ने लगती है और बांझपन की समस्या भी कम होती है। 

Read more: व्‍हे प्रोटीन के फायदे | C Tax O Forte Dry Syrup के फायदे

अस्थमा और एलर्जी के मरीजों के लिए लाभदायक-Shilajit For Asthma In Hindi

 आज के समय में अस्थमा और एलर्जी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  शिलाजीत का सेवन करने से अस्थमा और एलर्जी के लक्षणों में कमी देखने को मिल सकती है और इसे कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन पहले आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। 

हड्डियों को मजबूत करने में सहायक-Shilajit For Bones Health In Hindi

अगर आप शारीरिक रूप से खुद को कमजोर महसूस करते हैं और आपकी हड्डियां और मसल्स भी कमजोर हैं तो आपको शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। अगर रोजाना के काम करने में ही आप काफी जल्दी थक जाते हैं और काम नहीं हो पाता है तो हड्डियों को मजबूत करने के लिए आपको शिलाजीत का सेवन करना चाहिए।

क्या  शिलाजीत का कोई साइड इफेक्ट भी है-Shilajit Tablet Side Effects In Hindi

अगर इसका प्रयोग सही से किया जाए तो इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं हैं लेकिन लाभ प्राप्त होने के बाद कुछ लोग इसका प्रयोग जरूरत से ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं। दुरुपयोग करने के कारण आपको कुछ साइड इफेक्ट्स जैसे सिर में दर्द होना और जी मिचलाना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसकी तासीर गर्म होती है इस वजह से आपको काफी ज्यादा गर्मी भी महसूस हो सकती है। 

Read more: टेंटेक्‍स फोर्ट टैबलेट का साइड इफेक्ट्स | लेवोसल्पिराइड टैबलेट का साइड इफेक्ट्स

 शिलाजीत की कीमत क्या है-Shilajit Tablet Price In Hindi 

 शिलाजीत का 20 कैप्सूल वाला पैक 100 रुपए में उपलब्ध है। आप इसे किसी  के स्टोर से खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं। 

शिलाजीत का सेवन करने से आपको और भी कई सारे लाभ जैसे इम्यूनिटी बढ़ना, डायबिटीज में लाभ होना, थकान दूर करने में सहायता मिलना आदि मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर -ध्यान दें कि यह जानकारी आम ज्ञान के उद्देश्य से है, और इस दवा का सेवन करने से पहले आपको अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए। वे आपको आपके स्वास्थ्य की विशेषताओं और लक्षणों के आधार पर सही दवा के बारे में सलाह देंगे।

DISCLAIMER

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI

GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

शिलाजीत क्या है?

शिलाजीत प्राकृतिक एक रसायनिक उपादान है जो पहाड़ियों की चट्टानों में उत्पन्न होता है। यह मुख्य रूप से हिमालय के पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।

शिलाजीत का उपयोग किसलिए किया जाता है?

शिलाजीत को आयुर्वेदिक और पौराणिक आधारों पर एक गुणकारी औषधि माना जाता है। इसे तंत्रिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा में ताकत बढ़ाने, शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने, यौन दुर्बलता को कम करने, जोड़ों के दर्द को कम करने आदि के लिए उपयोग किया जाता है।

शिलाजीत कैसे उपयोग करें?

शिलाजीत को आमतौर पर कड़े पानी में घुलाकर लिया जाता है। यह गोलियों या पाउडर की रूप में भी उपलब्ध होता है, जिन्हें आप दिन में एक या दो बार ले सकते हैं।

शिलाजीत के क्या फायदे हैं?

शिलाजीत के कई स्वास्थ्य लाभ माने गए हैं, जैसे कि शरीर में ऊर्जा बढ़ाना, शारीरिक ताकत में वृद्धि करना, शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करना, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना, यौन समस्याओं में मदद करना आदि।

क्या शिलाजीत के किसी दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

आमतौर पर शिलाजीत का सेवन सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन से पेट या अन्य तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सर्वविदित चिकित्सक से सलाह लेना उचित होता है।

क्या शिलाजीत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?

गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को शिलाजीत का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

शिलाजीत कहाँ से खरीदें?

शिलाजीत को विश्वभर में ऑनलाइन और आयुर्वेदिक दुकानों में खरीदा जा सकता है। लेकिन आपको एक प्रमाणित और प्रतिष्ठित विक्रेता से ही खरीदना चाहिए।