सेप्टिलिन टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Septiline Tablet

सेप्टिलिन एक टैबलेट के रूप में उपलब्ध होने वाली दवाई है। यह दवाई श्वसन तंत्र की समस्याओं को ठीक करने के लिए, इन्फेक्शन से बचाने के लिए, बुखार उतरने के लिए और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्रयोग की जाती है।

Septilin Tablet: इसमें मुख्य इंग्रेडिएंट्स के रूप में गुगगुल , आंवला, मुलेठी जैसे आयुर्वेदिक तत्व होते हैं और यह दवाई बिना डॉक्टर के पर्चे के उपलब्ध हो जाती है। हर व्यक्ति के लिए इसकी डोज अलग अलग होती है। इसके प्रयोग से पाचन को भी ठीक किया जा सकता है। इसके हल्के फुल्के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं जो थोड़े समय बाद ही ठीक हो जाते हैं। इसका सेवन करने के साथ कुछ जरूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए ताकि आप सावधानी भी बरत सकें। आइए जानते हैं इस टैबलेट से जुड़ी कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी के बारे में। 

सेप्टिलिन टैबलेट की रासायनिक संरचना-Septilin Tablet Composition in hindi

  • कमिफ़ोरा वाइटी 0.324 ग्राम
  •  शंख कैलक्स 64 मिलीग्राम
  • टिनोस्पोरा कॉर्डिफ़ोलिया 98 मिलीग्राम
  • रूबिया कॉर्डिफ़ोलिया 64 मिलीग्राम
  • एम्ब्लिका ऑफ़िसिनालिस 32 मिलीग्राम
  • मोरिंगा पर्टिगोस्पर्मा 32 मिलीग्राम
  • ग्लाइसीराइज़ा ग्लबरा 12 मिलीग्राम

सेप्टिलिन टैबलेट के प्रयोग- Septilin Tablet Uses in hindi

इस दवाई का प्रयोग इम्यूनिटी और श्वान तंत्र की समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है। यह ऊपरी श्वसन तंत्र के इन्फेक्शन, आम इन्फेक्शन, बुखार हो जाना, गला खराब होना, इम्यूनिटी कमजोर होना, काफी जल्दी जल्दी बीमार पड़ना, टॉन्सिलाइटिस, ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में लाभदायक है। इसके कुछ थोड़े बहुत अन्य प्रयोग भी होते हैं जो डॉक्टर आपको बता सकते हैं।

Read more: एवियॉन एलसी टैबलेट का उपयोग | नेक्सिटो प्‍लस टैबलेट का उपयोग

सेप्टिलिन टैबलेट की डोज-Septilin Tablet Doses in hindi

हर व्यक्ति का शरीर अलग अलग होता है इसलिए हर व्यक्ति के शरीर को अलग अलग हिसाब से अलग डोज दी जाती है। आपकी डोज उम्र, वजन और शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। अक्सर समय के साथ एक टैबलेट देने की सलाह दी जाती है लेकिन दवाई को दिन में कितनी बार लेना है यह बात आपके डॉक्टर ही आपका चेक अप करने के बाद सुझा सकते हैं। 

Read more: टेंटेक्‍स फोर्ट टैबलेट डोज | लेवोसल्पिराइड टैबलेट डोज

सेप्टिलिन टैबलेट के फायदे-Septilin Benefits in hindi

सेप्टिलिन टैबलेट का सेवन निम्न बीमारियों में फायदेमंद है –

  • ऊपरी श्वसन तंत्र के इंफेक्शन को दूर करने 
  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने 
  • टॉन्सिल की समस्या को कम करने 
  • ब्रोंकाइटिस 
  • बुखार

सावधानियां – Precautions In Hindi 

इस टैबलेट को लेना बिलकुल सुरक्षित है लेकिन कुछ चीजों का आपको ध्यान रखना चाहिए।

  • इस दवाई का सेवन करने के बाद आपको गाड़ी चलाने में कोई दिक्कत नहीं आने वाली है क्योंकि इसका सेवन करने से चक्कर आना या नींद आना जैसे लक्षण दिखाई नहीं देते हैं जो आपके लिए काफी सुरक्षित है। 
  • इस दवाई की लत लगना या आदत पड़ने जैसे रिस्क शामिल नहीं हैं इसलिए आप बेझिझक हो कर इसका सेवन कर सकते हैं।  लेकिन आपको अपने डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही इसका प्रयोग करना शुरू करना चाहिए। 
  • इस का सेवन करने के साथ साथ आपको शराब का सेवन करना चाहिए या फिर नहीं इस बात पर अभी किसी तरह की जानकारी प्राप्त नहीं है इसलिए इस बारे में अपने चिकित्सक से राय ले सकते हैं। 

Read more: डोमस्टाल टैबलेट के फायदे | क्रेमाफिन प्लस सिरप के फायदे

सेप्टिलिन टैबलेट के कीमत-Septilin Tablet Price in hindi

इस दवाई के 180 टैबलेट का कॉम्बो पैक आता है जो लम्बे समय तक आपको लाभ दे सकता है। इसकी कीमत 513 रुपए है। इसका एक छोटा पैक भी उपलब्ध है जिसमें 60 टैबलेट की बोतल आती है और इसकी कीमत 170 रुपए है। आप इसे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं या किसी भी ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। 

Read more: मोनोसेफ़ 500 एमजी इंजेक्‍शन की कीमत

सेप्टिलिन टैबलेट के साइड इफेक्ट्स- Septilin Side Effects in hindi

इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नही है। अक्सर कुछ लोगों को इसका सेवन करने से कुछ एकदम सामान्य लक्षण देखने को मिलते है और कोई चिंता करने की बात नहीं है। यह जल्द ही खत्म हो जाते हैं। अगर आपको ज्यादा गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिलते हैं तो आप को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। 

Read more: टेंटेक्‍स फोर्ट टैबलेट का साइड इफेक्ट्स | लेवोसल्पिराइड टैबलेट का साइड इफेक्ट्स

यह दवाई मानव प्रयोग के लिए एकदम सुरक्षित होती है लेकिन आपको इसके डोज का ख्याल रखना चाहिए। दिन में दो बार से ज्यादा इसका सेवन करने से बचें और अगर किसी तरह का साइड इफेक्ट होता है तो इसका प्रयोग करना बंद कर दें और अपने डॉक्टर से इस बारे में सलाह लें।

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

 सेप्टिलिन क्या है?

सेप्टिलिन संक्रमण कम करने में सहायक है।

सेप्टिलिन का कैसे उपयोग करें?

सेप्टिलिन को आमतौर पर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार उपयोग करना चाहिए। यह विभिन्न रूपों में उपलब्ध होता है, जैसे कि गोलियाँ, सिरप, और अन्य रूप।

सेप्टिलिन किस प्रकार काम करता है?

सेप्टिलिन विभिन्न जीवाणुओं के संक्रमणों को रोकने में मदद करता है। यह जीवाणुओं की वृद्धि को रोकता है और उनकी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है।

सेप्टिलिन के क्या फायदे हैं?

सेप्टिलिन का उपयोग संक्रमणों के इलाज में किया जाता है। यह विभिन्न प्रकार के संक्रमणों, जैसे कि बैक्टीरियल संक्रमणों, वायरल संक्रमणों, और फंगल संक्रमणों के खिलाफ संघर्ष करने में मदद कर सकता है।

क्या सेप्टिलिन के किसी दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

सेप्टिलिन के सेवन से कुछ लोगों को दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जैसे कि एलर्जिक प्रतिक्रिया, पेट दर्द, और अन्य साइड इफेक्ट्स। डॉक्टर की सलाह पर ही इसका उपयोग करें।

क्या सेप्टिलिन गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षित है?

गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सेप्टिलिन का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

सेप्टिलिन कहाँ से खरीदें?

सेप्टिलिन को डॉक्टर के परामर्श के आधार पर ही खरीदें, और एक प्रमाणित और प्रतिष्ठित दवाई की दुकान से ही खरीदें।

क्या सेप्टिलिन स्तनपान करवाने वाली और गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित है?

गर्भवती महिलाओं के लिए यह दवाई सुरक्षित होती है लेकिन इसके दुष्प्रभाव क्या क्या हो सकते हैं इस बारे में अभी किसी शोध के द्वारा कोई जानकारी प्राप्त नहीं की गई है इसलिए आपको इस समय अपने और बच्चे की सुरक्षा के लिए डॉक्टर से राय जरूर लेनी चाहिए। 

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...