Refresh Tears Eye Drops: रिफ्रेश टिअर्स आई ड्रॉप्स एक आई लुब्रिकैंट है जिसे हम आर्टिफीशियल टीअर्स भी कह सकते हैं l इन ड्रॉप्स का इस्तेमाल ड्राई आंखों से राहत देने के लिए किया जाता है l ऐसा तब होता है जब आंखों को चिकना रखने के लिए पर्याप्त आंसू नहीं बनते हैं l यह आई ड्रॉप्स, ड्राई आंखों में होने वाली इर्रिटेशन और जलन में आराम दिलाती है और आंखों में लुब्रिकेशन मेंटेन रखती है l
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स की रासायनिक संरचना – Refresh tears eye drops composition in Hindi
कार्बोक्सिमिथाइलसेलुलोज 0.5% w/v (Carboxymethylcellulose 0.5% w/v)
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स के उपयोग – Refresh tears eye drops uses in Hindi
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स ड्राई आइस के इलाज में उपयोगी हैं l
Read more: ओकासेट टैबलेट का उपयोग | नेक्सिटो प्लस टैबलेट का उपयोग
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स के फायदे – Refresh tears eye drops benefits in Hindi
आपकी आंखे नैचुरल आंसू बनाती हैं जिससे वो आसानी और सुविधा के साथ मूव हो सकें व धूल या अन्य कण आदि आसानी के साथ निकल सकें l अगर वह पर्याप्त आंसू उत्पन्न नहीं करें तो वह लाल और ड्राई हों सकती हैं और साथ ही उसमें दर्द भी हो सकता है l ड्राई आंखे धूप, हवा, गर्मी, कंप्यूटर पर ज्यादा देर काम करने व दवाओं के कारण हो सकती हैं l रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स आपकी आंखों को लुब्रिकेट रखती हैं और उनमें किसी भी प्रकार की ड्राइनेस और दर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैं l यह आपकी आंखों को चोट और इंफेक्शन से बचाने में भी आपकी मदद करती हैं l हल्के फुल्के साइड इफेक्ट्स के अलावा यह आई ड्रॉप्स सुरक्षित हैं l अगर आप कांटेक्ट लेंस पहनते हैं तो ड्रॉप्स डालने से पहले उन्हें रिमूव कर दें l
इन ड्रॉप्स के इस्तेमाल से होने वाले साइड इफेक्ट्स के लिए कोई मेडिकल हेल्प की आवश्यकता नहीं होती है और यह समय के साथ अपने आप ठीक हो जाते हैं l अगर फिर भी आप कोई परेशानी महसूस करें तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं |
Read More: ट्रिप्टोमर टैबलेट के फायदे I अल्लेग्रा 120 एमजी टैबलेट के फायदे
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स के साइड इफेक्ट्स – Refresh tears eye drops side effects in Hindi
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स के कुछ कॉमन साइड इफैक्ट्स
• आंखों में इर्रिटेशन
• आंखों में जलन
• आंखों में डिसकम्फर्ट
• आंखों में खुजली
• आंखों में दर्द
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स को इस्तेमाल कैसे करें – How to Use Refresh tears eye drops in Hindi
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स केवल बाहरी प्रयोग के लिए हैं l इसका अपने डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक निर्धारित डोज में उपयोग करें l ठीक तरह से पहले लेबिल पर लिखे हुए दिशा निर्देशों को पढ़े l ड्रॉपर को बिना छुए आंख के पास रखें और धीरे से स्क्वीज करें l
यह दवा आपके द्वारा उपयोग की जाने वाली अन्य दवाओं से इफेक्ट नहीं होती है ना उन्हें इफेक्ट करती है लेकिन अगर आपको कभी ग्लूकोमा हुआ है तो अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं l सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस पहनते समय इन ड्रॉप्स का उपयोग न करें और यदि इनका उपयोग करते समय आपकी आंखों में इंफेक्शन हो जाए तो अपने डॉक्टर से बात करें l
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स की कीमत – Refresh tears eye drops price
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स की एक बोतल में 10 ml है और इसकी कीमत करीब 137 ₹ है l यह एलर्र्जेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा (Allergan India Pvt Ltd ) द्वारा निर्मित है l
Read more: व्हे प्रोटीन की कीमत | C Tax O Forte Dry Syrup की कीमत
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप्स के विकल्प – Refresh tears eye drops substitute in Hindi
रिजुवटीअर्स आई ड्रॉप (Rejuvtears Eye Drop)
डॉक्टर वंडर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा (by Doctor Wonder Private Limited )
लुबरेक्स आई ड्रॉप ( Lubrex Eye Drop)
माइक्रो लैब्स लिमिटेड द्वारा (By Micro Labs Ltd)
जस्ट टीअर्स आई ड्रॉप (Just Tears Eye Drop)
सनवेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा (By Sunways India Pvt Ltd)
इको टीअर्स आई ड्रॉप ( Eco Tears Eye Drop)
इंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड द्वारा (by Intas Pharmaceuticals Ltd )
ऐड टीअर्स लुब्रिकेंट आई ड्रॉप ( Add Tears Lubricant Eye drop )
सिप्ला लिमिटेड द्वारा (By Cipla Ltd)
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप का उपयोग किस लिए किया जाता है?
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप को कैसे स्टोर किया जाना चाहिए?
रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए?
क्या रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप सेफ हैं?
हां, रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप एक सुरक्षित दवा है. यह केवल बाहरी उपयोग के लिए है और हानिकारक नहीं है। कुछ लोगों में, रिफ्रेश टीअर्स आई ड्रॉप के कारण आंखों में इर्रिटेशन (जलन और असुविधा), आंखों में दर्द, खुजली वाली आंखें, दिखने में गड़बड़ी आदि हो सकती है। यदि इनमें से कोई भी दिक्कत होती है तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
