Holi Party Special
Theme Party

Remove Holi Colours: होली के रंगों की बौछार का इंतजार साल भर रहता है, ऐसे में बेरंग होली की कल्पना कर पाना भी असंभव है। आखिरकार होली का त्योहार हमारी बेरंग जिंदगी में रंगों को भरने का काम करता है। लेकिन कई बार, होली पर लगा रंग ऐसा जमता है, कि इसे त्वचा से हटा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। केमिकल से बने पक्के रंगों से छुटकारा पाना बेहद मशक्कत वाला काम होता है। इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसे खा नुस्खे लाए हैं, जिनकी मदद से आप बहुत जल्द रंग के इन निशानों से निजात पा सकेंगे।

Also read : आप भी गिफ्ट रैपर पेपर को बेकार समझ कर फेंक देते हैं, तो इन आसान तरीकों से करें रियूज़: Wrapping Paper Reuse

होली के रंगों को मिनटों में छूमंतर कर देंगी ये आसान और सुरक्षित रेमेडीज : Remedies To Remove Holi Colours

Remove Holi Colours

खीरे से ऐसे छूटेगा रंग

भला कौन होली के अगले दिन रंगा पुता अपने ऑफिस जाना चाहता है? आप खीरे का प्रयोग कर अपनी स्किन पर लगे इन रंगों से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको खीरे का रस निकालकर उसमें बहुत थोड़ा सा गुलाब जल मिलाना होगा। अब इस मिश्रण में एक चम्मच सिरका मिला लें, इससे तैयार होने वाले पेस्ट से आपके चेहरे पर लगा रंग साफ हो जाएगा। इसके साथ ही आपकी त्वचा का दबा निखार भी वापिस आ जायेगा।

मूली भी करती है कमाल

होली पर लगे रंग को छुड़ाने के लिए आप मूली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल मूली का रस निकालकर उसमें दूध, बेसन और मैदा मिलाकर एक पाते बना लें। इस पेस्ट को अच्छे से चेहरे पर लगाकर कुछ देर में मुंह धो लें। इस मिश्रण को लगाने से आपकी स्किन पर लगे रंग के दाग गायब हो जाएंगे और आपको मिलेगी एक चमकती हुई त्वचा।

नींबू और बेसन की जोड़ी

नींबू को बेसन केडी साथ प्रयोग करके भी आसानी से होली का जमा हुआ रंग छुड़ाया जा सकता है। दरअसल इसके लिए आपको बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाना होगा। इस पेस्ट को मुंह पर लगाकर गुनगुने पानी से धोते ही सभी रंग के निशान गायब हो जाएंगे।

जिंक ऑक्साइड भी आता है काम

त्वचा पर लगे होली के गहरे रंग को छुड़ाने के लिए आप जिंक ऑक्साइड और कैस्टर ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में इन दोनो तत्वों से मिलाकर बनाया गया ये लेप चेहरे पर लगाने से रंग हल्का पड़ने लगेगा। बीस पच्चीस मीनार बार फेसवॉश की मदद से अपनी त्वचा धो लें इससे बचा हुआ रंग भी साफ हो जाएगा। इस लेप को लगाने के बाद रगड़े नहीं बल्कि स्पोंज की सहायता लें।

जौ का आटा आएगा काम

जौ के आटे और बादाम के तेल से भी आप शरीर पर लगे जिद्दी रंग के निशान आसानी से छुटा सकते हैं। इन दोनो तत्वों को त्वचा पर लगाने से रंग बेहद साफ हो जाएगा। इसके साथ ही आप पिसा हुआ पपीता भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

संतरे के छिलके से साफ होगा रंग

क्या आपने सोचा है कि आप होली का जिद्दी रंग चेहरे से हटाने के लिए संतरे के छिलके, मसूर की दाल और बादाम को दूध में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते है। इनके संयुक्त मिश्रण से आपकी स्किन पर लगा रंग साफ हो जाएगा।