Home Made Hair Mask
Home Made Hair Mask

Home Made Hair Mask: कभी सोचा है आपने? आपके बाल कितना कुछ सहते हैं। कभी मौसम की मार, कभी प्रदूषण, कभी धूल-मिट्टी, कभी तनाव, कभी भागमभाग, कभी केमिकल हेयर ट्रीटमेंट्स और ना जाने क्या-क्या। इनसे बचने का उम्दा उपाय है हेयर मास्क।

क्या हुआ हेयर मास्क का नाम सुनते ही आपको गड़बड़ाते बजट की चिंता सता रही है। निश्चिंत रहें। ये सभी हेयर मास्क सस्ते और असरादार हैं। और तो और ये सौ फीसदी केमिकल फ्री, यानी प्राकृतिक चीजों से निर्मित हैं।तो आइए सीखते हैं केमिकल फ्री हेयर मास्क बनाना।

साधारण बालों के लिए मास्क 

Home Made Hair Mask
Mask for Normal Hair

विधि

  • एक बॉउल में 5 चम्मच बेसन और 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं।
  • इसे 20 मिनट के लिए बालों पर लगाएं।
  • इसके बाद माइल्ड शैंपू करें।
  • बेसन बालों को जड़ से मजबूती और ऑलिव ऑयल मॉश्चराइज व शाइन देगा।

बेसन वाला मास्क

Home Made Hair Mask
Besan Hair Mask

विधि 

  • एक बाउल में 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच बादाम पाउडर और 1 अंडे का सफेद भाग डालें।
  • सभी को मिलाएं।
  • इसे 30 मिनट के लिए बालों पर लगाएं।
  • इसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

मेथी पाउडर का मास्क 

Home Made Hair Mask
Fenugreek powder mask

विधि 

  • ऑयली (तेलीय) बालों के लिए एक कटोरे में 1 चम्मच बेसन, 1/2 चम्मच मेथी पाउडर और बालों की लंबाई के अनुरूप नारियल का दूध मिलाएं।
  • इसे 1 घंटे के लिए बालों में लगाएं।
  • फिर शैंपू व कंडिशनिंग करें।

बनाना हेयर मास्क

Home Made Hair Mask
Banana Hair Mask

विधि 

  • एक पके केले, 4 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच ग्लिसरीन और 2 चम्मच शहद लें।
  • सामग्री को एक साथ ब्लेंड करें।
  • इस पेस्ट को बालों में 30 मिनट के लिए लगाएं।
  • बदबू और चिपचिपाहट से बचने के लिए शावर कैप पहनें ।
  • अंत में हल्के गुनगुने पानी से शैंपू से धो लें।

 एग हेयर मास्क

Home Made Hair Mask
Egg Hair Mask

विधि 

  • 3 अंडे के पीले भाग में 3 चम्मच ऑलिव ऑयल और कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल डालें।
  • सभी को अच्छे से मिलाएं।
  • इस मास्क को बालों की जड़ों और बालों की लंबाई तक लगाएं।
  • फिर शैंपू करें।

एलोवेरा हेयर मास्क

Home Made Hair Mask
Aloe Vera Hair Mask

विधि 

  • एक कटोरे में 4 चम्मच ऐलोवेरा जेल और 2 चम्मच सिलिकॉन फ्री कंडिशनर मिलाएं।
  • इस मास्क को खुले दांतों वाली कंघी से बालों में लगाए।
  • इसे 20-20 मिनट बालों में लगा रहने दे और फिर शैंपू करें।

एवाकैडो-बनाना मास्क

Home Made Hair Mask
Avocado and Banana Hair Mask

विधि 

  • बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए खाने में प्रोटीन लें।
  • ओमेगा 3, एमिनो एसिड और विटामिन ए, डी, ई और बी 6 युक्त ऐवोकैडो मास्क बालों में लगाएं।
  • 1 एवाकैडो और 1 केले को मैश करें।
  • इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल और कुछ बूंदें वीट जर्म ऑयल की डालें।
  • सभी को अच्छे से मिक्स करें।
  • इसे बालों के सिरे से लेकर लंबाई में 30 मिनट के लिए लगाएं।
  • फिर शैंपू से धोएं।
  • बेहतर परिणामों के लिए इस हेयर पैक को सप्ताह में दो बार लगाएं।

फ्लैक्स सीड्स-लेमन जूस हेयर मास्क 

Home Made Hair Mask
Flax Seeds-Lemon Juice Hair Mask

विधि 

  • हेयर पैक के नियमित प्रयोग से डैंड्रफ भी दूर होती है।
  • इसे बनाने के लिए चौथाई कप फ्लैक्स सीड्स को रातभर पानी में भिगोएं।
  • इसे सुबह उबालें।
  • जब यह चिपचिपा हो जाए, तब इसमें लेमन जूस और कुछ बूंदें एसेंशियल हेयर ऑयल डालें।
  • ठंडा होने पर इस मास्क को बालों में 30 मिनट के लिए लगाएं।
  • इस हेयर पैक को हेयर स्टाइलिंग जेल के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।

आंवला हेयर मास्क

Home Made Hair Mask
Amla Hair Mask

विधि 

  • आंवला में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में होता है, जो बालों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है।
  • यह हेयर मास्क बालों को शाइन भी देता है।
  • इस हेयर पैक को बनाने के लिए 1 चम्मच आंवला पाउडर में 2 चम्मच नारियल तेल डालें।
  • इसे उबालने के बाद छानकर बालों में लगाकर सो जाएं।
  • सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
  • इसे सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।
  • यकीनन बेहतर परिणाम मिलेगा। तो फिर देर किस बात की।

 हेयर शाइन मास्क

Home Made Hair Mask
Hair Shine Mask

विधि 

  • हमेशा आपके बाल चमकदार रहें।
  • इसके लिए पंद्रह दिन में एक बार हेयर शाइन मास्क लगाएं।
  • बाउल में 3 चम्मच एलोवेरा जेल, 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालें।
  • सभी को अच्छे से मिलाएं।
  • 10 मिनट के लिए इस मास्क से बालों की जड़ों में मसाज करें और आधा घंटा लगा रहने दें।
  • इसके बाद शैंपू करें।
  • इस मास्क को नियमित लगाने से  डैंड्रफ से भी निजात मिलता है।

डीप कंडिशनिंग मास्क

Home Made Hair Mask
Deep Conditioning Mask

विधि 

  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
  • इससे स्कैल्प और बालों में लगाएं।
  • हल्के हाथों से मसाज भी करें।
  • आधे घंटे के बाद शैंपू करें।

एंटी डैंड्रफ मास्क

Home Made Hair Mask
Anti-Dandruff Mask

विधि 

  • 1 कप एलोवेरा जेल में 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
  • तैयार मास्क को स्कैल्प और बालों में लगाएं।
  • 20 मिनट के लिए बालों में लगा रहने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • बेहतर परिणामों के लिए इसे महीने में 2 बार लगाएं।

हेयर फॉल रोकेगा ये मास्क

Home Made Hair Mask
Hair Fall Mask

विधि 

  • बाल बहुत झड़ रहे हैं तो ये मास्क काफी कारगर है।
  • इसे सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।
  • इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूलों की कुछ पत्तियों को पीस लें।
  • इसमें नारियल तेल डालें।
  • सभी को मिलाएं और बालों की जड़ों में एक घंटे के लिए लगाएं।

दो मुंहे बालों के लिए हेयर मास्क

Home Made Hair Mask
Hair mask for split ends Credit: istock

विधि 

  • थोड़े से गर्म नारियल तेल में आधा चम्मच नीबू का रस और 1 चम्मच शहद अच्छे से मिलाएं।
  • आधे घंटे के लिए इसे बालों में लगा रहने दें।
  • फिर शैंपू से बाल धो लें।
  • यह हेयर पैक डैंड्रफ और दो मुंहे बालों को दूर करेगा।

Leave a comment