Lipstick According to Dress: लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाना आज महिलाओं के मेकअप का एक जरुरी हिस्सा है। हर महिला की अपनी एक पसंद होती है और वह उसी अनुसार रंगों का चुनाव करती है। कोई महिला गुलाबी रंग से अपने होंठों को सजाना पसंद करती हैं तो किसी का पसंद लाल रंग होता है। लेकिन अगर हम बात करें फैशन की तो हर ड्रेस के ऊपर कुछ पर्टिकुलर लिपस्टिक के शेड अच्छे लगते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपनी पसंद के अलावा किसी खास रंग पर कौन-सा लिपस्टिक का शेड लगा सकती हैं।
Also read : खूबसूरती ही नहीं आपकी पर्सनेलिटी भी डिफाइन करती है लिपस्टिक: Lipsticks Reveals Personality
वाइट के साथ न्यूड या पिंक
आजकल सफेद रंग के कपड़े पहनने का बहुत चलन है। लेकिन इस रंग के कपड़े पहनने के साथ दिक्कत होती है कि आप खुद को तैयार कैसे करें? आपको बता दें कि इन कपड़ों के साथ आपका लाइट लुक ही अच्छा लगता है। ऐसे मे इस बात का ख्याल रखें कि जब भी आप वाइट कलर की ड्रेस पहनें उसके साथ पिंक या न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाएं।
लाल के साथ मरुन और गुलाबी
मरुन कलर लिपस्टिक का वो कलर है जिसका जमाना कभी पुराना नहीं हो सकता। वैसे भी सर्दियों के इस मौसम में रेड कलर को बहुत पसंद किया जाता है। तो बस आप जब भी रेड ड्रेस पहनें उसके साथ मरुन लिपस्टिक लगाएं। अगर मरुन लिपस्टिक लगाने में आप सहज नहीं हें तो गुलाबी भी ट्राई की जा सकती हैं। लेकिन इसमें भी आप थोड़ा डार्क चुनेंगे करेंगे तो बेहतर रहेगा।
नीली ड्रेस के साथ पीच या कोरल
ब्लू कलर की बात करें तो यह रंग भी अक्सर महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आपको पता है कि इस रंग की ड्रेस के साथ पीच या कोरल कलर की लिपस्टिक बहुत फबती है। यह शेड वैसे भी हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। इससे आपका लुक भी डीसेंट नजर आता है।
ग्रीन ड्रेस के साथ न्यूड या हल्की बैंगनी
ग्रीन कलर के साथ बैंगनी कलर कॉम्बिनेशन वैसे भी जचता है। अगर लिपस्टिक के शेड की बात करें तो ग्रीन ड्रेस पर आप हल्का बैंगनी लिपस्टिक का शेड इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा सिंपल हैं और एक्सपेरिमेंट करने से हिचकती हैं तो आप न्यूड कलर की लिपस्टिक का चयन करें।
पीली ड्रेस के साथ ऑरेंज और ब्रिक रेड
अक्सर लड़कियों को पीला रंग बहुत अच्छा लगता है। यह आपको एक ब्राइट लुक देता है। आजकल चूंकि शादियों का मौसम है। इस कलर की ड्रेस प्री वेडिंग इवेंट्स की शान होती है। खासतौर से संगीत सेरेमनी। आप पीले रंग की ड्रेस के साथ ऑरेंज या ब्रिक रेड लिपस्टिक लगाएं। आपका लुक और भी खिल उठेगा।
