लिपस्टिक के बिना मेकअप पूरा नहीं होता है। मैचिंग के हिसाब से लगाई गई लिपस्टिक हमेशा मेकअप को पर्फेक्ट लुक देती है। लेकिन यही लिपस्टिक आपके लिए घातक भी हो सकती है। इसकी वजह से आपके होंठ खराब हो सकते हैं और आपकी सेहत पर भी इसका गलत असर हो सकता है। ऐसा नहीं है कि लिपस्टिक का गलत असर हमेशा होता है लेकिन लिपस्टिक के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से होंठों का बुरा हाल संभव है। इसलिए कुछ बातें ध्यान रखते हुए ही लिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ताकि आप सुंदर भी दिखें और होंठों की सेहत भी दुरुस्त रहे। 
लेड का इस्तेमाल-
ज़्यादातर लिपस्टिक में लेड का इस्तेमाल किया ही जाता है। इस लेड की वजह से होंठों पर लिपस्टिक का गलत असर होने लगता है। इससे होंठ फटेंगे तो उन पर खुजली भी होगी। ज्यादा लिपस्टिक के इस्तेमाल से एलर्जी भी हो सकती है। होंठों के आस-पास की त्वचा पर भी इसका असर हो सकता है। लेड नर्वस सिस्टम को भी बहुत नुकसान पहुंचाता है। लिपस्टिक में कई दफा लेड के अलावा कई दूसरे हानिकारक तत्व भी होते हैं। ये कैंसर तक का कारण हो सकते हैं। 
हानिकारक मेटल-
कई सारे ब्रांड लिपस्टिक में हानिकारक मेटल का इस्तेमाल भी करते हैं। ये मेटल कैडमियम, मैग्नीशियम और क्रोमियम हो सकते हैं। ये सारे ही मेटल कई खतरनाक बीमारियों का कारण बन सकते हैं। 
पेट्रोकेमिकल तो नहीं-
लिपस्टिक में डाली जाने वाली सबसे कॉमन सामग्री है पेट्रोकेमिकल लेकिन इसके कई सारे साइड इफेक्ट भी होते हैं। ये क्रूड ऑइल और प्राकृतिक गैसों के बाई-प्रोडक्ट होता है। ये किसी भी तरह के विकास में बाधा भी पैदा कर सकता है। 
रखें ध्यान-
ऐसा नहीं है कि लिपस्टिक से होने वाले नुकसान जानकर इनका इस्तेमाल ही बंद कर दिया जाए। इसके लिए होठों का ध्यान रख कर दिक्कतों से बचा जा सकता है। कुछ बातें ध्यान दें-
पानी पीएं-
ध्यान दें, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना कई सारी शारीरिक दिक्कतों का हल है। ठीक इसी तरह होंठों का भी ख्याल रखा जा सकता है, अगर ज्यादा से ज्यादा पानी पिया जाए। पानी से भरपूर सब्जियों का सेवन करना भी लाभकारी होता है, जैसे खीरा, ककड़ी। 
लिप बाम का इस्तेमाल-
होंठों पर समय-समय पर लिप बाम का इस्तेमाल भी लिपस्टिक के खराब असर को कम कर सकता है। क्योंकि इससे होंठों को पोषण मिल जाएगा। लेकिन आपको लिप बाम ऐसा चुनना होगा,जिसमें कुछ खास चीजें जरूर हों-
-शिया बटर
-कोकोनट बटर
-ऑलिव ऑइल
तेलों का पोषण-
होठों को अगर समय-समय पर तेलों का पोषण दिया जाए तो भी इनको खराब होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए आपको नियम से होंठों पर तेल की मालिश करनी होगी। इससे आपके होंठों को जरूरत भर की नमी भी मिलती रहेगी। आप कुछ खास तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं-
नारियल का तेल
अलमंड ऑइल
जोजोबा ऑइल
शिआ बटर