झड़ते बालों की समस्‍या से हैं परेशान, तो ट्राय करें अंडे का ये हेयर मास्क: Egg Hair Mask
Egg and Yogurt Hair Mask Credit: Istock

Egg Hair Mask: पोषक तत्‍वों की कमी, लाइफस्‍टाइल में बदलाव और प्रदूषण की वजह से बाल बेजान और क्षतिग्रस्‍त हो जाते हैं। बालों को नुकसान से बचाने के लिए उचित देखभाल और प्रोटीन की आवश्‍यकता होती है। वैसे तो बालों को कई खाद्य पदार्थों के माध्‍यम से प्रोटीन मिलता रहता है लेकिन अंडा यानी एग एकमात्र ऐसा सोर्स है जो बेजान बालों की रीग्रोथ और रिपेयरिंग में मदद कर सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो बालों को पोषित करने के साथ टूटने से भी बचाता है। अंडे की सफेदी में सबसे ज्‍यादा प्रोटीन और विटामिन होते हैं जिसे आप खाने के साथ हेयर मास्‍क के तौर पर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। यहां आपको ऐसे पावरफुल और इफेक्टिव हेयर मास्‍क के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों से जुड़ी कई समस्‍याओं से निजात दिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Also read: मिड पार्टेड हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ लगते हैं कमाल, पतिदेव भी कहेंगे ‘हीरोइन लग रही हो’: Middle Part Hairstyles for Women

ऑलिव ऑयल और एग मास्‍क  

Egg Hair Mask-फासदेमंद अंडे का मास्‍क
Olive Oil and Egg Mask

सूखे और बेजान बाल सामान्‍यतौर पर अधिक टूटते और झड़ते हैं। इन्‍हें रिपेयर करने के लिए आप बालों में ऑलिव ऑयल और एग मास्‍क का उपयोग कर सकते हैं। ये एक इफेक्टिव हेयर मास्‍क है जो बालों को पोषित करने के साथ रिपेयर भी करता है। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो अंडे की जर्दी और दो बड़े चम्‍मच ऑलिव ऑयल लेना है। इन दोनों ही सामग्रियों को अच्‍छी तरह मिक्‍स करके बालों को जड़ से सिरे तक लगाना है। ध्‍यान रखें कि दोनों ही चीजों को अच्‍छी तरह फेंट लें। लगभग 30 मिनट तक इस मास्‍क को बालों में लगा रहने दें फिर माइल्‍ड शैंपू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहरा सकते हैं।

दही और अंडे का मास्‍‍क

अंडे की सफेदी प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होती है। ये बालों की स्‍ट्रैंड्स को मजबूत करने के साथ सॉफ्ट बनाने में मदद करती है। यदि आपके बाल जरूरत से ज्‍यादा झड़ रहे हैं तो दही और अंडे का मास्‍क बेस्‍ट हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 कटोरी में 2 अंडे की सफेदी, 1 चम्‍मच ऑलिव ऑयल और एक चम्‍मच दही लेना है। तीनों चीजों को मिलाकर एक स्‍मूद पेस्‍ट तैयार कर लें। इस मास्‍क को बालों और स्‍कैल्‍प पर अच्‍छी तरह से लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर सूखने पर गर्म पानी से बालों को धो लें।

Also read: स्किन के अलावा बालों के लिए भी बेहतरीन होती है ग्लिसरीन, जानें 5 बेहतरीन हैक्स: Glycerine for Healthy Hair

विनेगर और एग मास्‍क

फासदेमंद अंडे का मास्‍क
Vinegar and Egg Mask

क्‍या आपके बाल जरूरत से ज्‍यादा झड़ रहे हैं और रीग्रोथ भी नहीं हो रही है, तो ये मास्‍क आपके काम आ सकता है। विनेगर और एग से बना ये मास्‍क बालों को पोषित करके रिग्रोथ में मदद करता है। मास्‍क को बनाने के लिए आपको एक बाउल में एक पूरा अंडा और विनेगर लेना है। फिर इस मिक्‍स्‍चर को अच्‍छी तरह फेंट लेना है जबतक कि स्‍मूद पेस्‍ट न बन जाए। इस मास्‍क को अपने स्‍कैल्‍प और स्‍ट्रैंट्स पर लगाएं और लगभग 40 मिनट के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें। बाल सूख जाने पर माइल्‍ड शैंपू से बाल धो लें। बेस्‍ट रिजल्‍ट के लिए इस मास्‍क को हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है।