Benefits Of Glycerine For Hair
Glycerine For Silky Hair

Glycerine for Healthy Hair: एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर ग्लिसरीन एक वर्सेटाइल इंग्रीडिएंट है। जो स्किन को हेल्दी और बालों को शाइनी बनाने के लिए कई अलग अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता रहा है। ग्लिसरीन में सुदिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं, जो बालों को मॉइश्चर प्रदान कर उन्हें सॉफ्ट और सिल्की बनाती है। ग्लिसरीन का इस्तेमाल ड्राई और डैमेज्ड बालों में जान डालने का काम करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार ग्लिसरीन एक नेचुरल मॉइश्चराइजर है, जिससे झड़ते और डोमुहे बालों की समस्या को खत्म करने के साथ बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाया जा सकता है। ऐसे में आज हम बालों में ग्लिसरीन इस्तेमाल करने के आसान तरीके लेकर आए हैं। जिन्हें आप हेल्दी और सिल्की बालों के लिए ट्राई कर सकती हैं।

Also read: यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं 6 ट्रेडिशनल कोरियन हैबिट्स: Korean Habits For Glowing Skin

सिल्की, स्मूद और हेल्दी बालों के लिए ऐसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल : How To Use Glycerine For Healthy Hair

एलोवेरा जेल और ग्लिसरीन हेयर मास्क

How To Use Glycerine For Healthy Hair
How To Use Glycerine For Healthy Hair

सिल्की और स्मूद बालों के लिए हाइड्रेटिंग हेयर मास्क तैयार करने के लिए आपको दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल लेकर उसमें एक से दो टेबल स्पून ग्लिसरीन और कोकोनट ऑयल मिला लेना है। उसके बाद सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छे से मिक्स करके लगभग 25 या 30 मिनट के लिए स्कैल्प और बालों की लेंथ पर अप्लाई करके छोड़ देना है। और बाद में ठंडे पानी से साफ कर लेना है। सिल्की और शाइनी बालों के लिए इस बेहतरीन हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें।

ग्लिसरीन, शहद और कोकोनट ऑयल

शाइनी, सॉफ्ट और मॉश्चराइज्ड बालों के लिए ग्लिसरीन, शहद और कोकोनट ऑयल के बेहतरीन कॉम्बो से बना ये नेचुरल हेयर मास्क बेहतरीन है। इसके लिए आपको 2 टेबल स्पून ग्लिसरीन में 1 टेबल स्पून शहद और 2 से 3 टेबल स्पून कोकोनट ऑयल मिक्स करके बालों पर अप्लाई करना है। बेहतरीन इंग्रीडिएंट्स से बना ये हेयर मास्क बालों के लिए नरिशिंग ट्रीटमेंट है। जिसे आप बालों में 30 मिनट तक अप्लाई करने के बाद शैंपू कर सकती हैं।

ग्लिसरीन और गुलाब जल टॉनिक

Glycerine and Rose Water Tonic
Glycerine and Rose Water Tonic

डल और ड्राई बालों के लिए घर पर बेहतरीन हाइड्रेटिंग टॉनिक तैयार करना चाहती हैं। तो ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाकर आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक स्प्रे बॉटल में 2 से 4 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। हेल्दी और स्मूद बालों के लिए इस बेहतरीन होममेड हेयर टॉनिक को शैंपू करने के 30 मिनट पहले बालों पर अप्लाई करके छोड़ देना है। और 30 से 40 मिनट बाद शैंपू करके बालों को साफ कर लेना है।

बेहतरीन है ग्लिसरीन हेयर कंडीशनर

ब्यूटी हेयर एक्सपर्ट्स के अनुसार डल और ड्राई बालों के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर अप्लाई करना जरूरी है। ऐसे में आप भी सिल्की स्ट्रेट बालों के लिए शैंपू करने के बाद अपने रेगुलर कंडीशनर में एक टेबल स्पून ग्लिसरीन मिक्स करके साधारण कंडीशनर की तरह बालों पर अप्लाई कर सकती हैं। ग्लिसरीन कंडीशनर शाइनी और स्मूद बाल पाने का सबसे आसान तरीका है।

एसेंशियल ऑयल और ग्लिसरीन हेयर स्प्रे

बालों को हेल्दी, स्ट्रॉन्ग और सिल्की बनाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है। इसके लिए आप घर पर आसानी से नेचुरल और हेल्दी हेयर स्प्रे तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कप साधारण पानी में 4 से 5 ड्रॉप्स एसेंशियल ऑयल के साथ 1 टेबल स्पून ग्लिसरीन डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है। और अच्छे से शेक करके बालों पर स्प्रे करने के 25 से 30 मिनट तक बालों में छोड़ देना है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...