Apple Cider Vinegar
Apple Cider Vinegar

Apple Cider for Hair: यदि आप रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं, तो इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर का रूख कर सकती हैं। यह एक शानदार हेयर क्लींजर है। इसे अपनी डाइट में लेने के साथ अपने बालों पर इस्तेमाल करें, इससे बाल खूबसूरत और चमकदार बनेंगे।

विनेगर स्कैल्प के स्वास्थ्य को रिस्टोर करने और डैमेज लॉक्स को रिवाइव करने का काम करता है। हालांकि, बिना डाइलूट किए सीधे अपने बालों पर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में जलन हो सकती है और आपके हेयर लॉक्स ड्राई हो सकते हैं। बालों के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कैसे करें? आपको इन चीजों की जरूरत होगी-

Also read: लंबे और घने होंगे बालों के लिए ऐसे करें प्याज का इस्तेमाल, जानें लगाने का सही तरीका: Onion For Hair Growth

पानी
चरण 1 – सामग्री मिलाएं

विनेगर को डाइलूट करने के लिए बस पानी में कुछ बड़े चम्मच विनेगर मिलाएं और एक ऐसा सॉल्यूशन बनाएं जिसे आप अपने बालों पर डाल सकते हैं।
चरण 2 – इसे अपने बालों पर लगाएं
सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू और कंडीशन करें। फिर एप्पल साइडर विनेगर के सॉल्यूशन को अपने बालों पर लगाएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। इसकी खुशबू से घबराएं नहीं। एक बार बाल धोने के बाद इसकी खुशबू चली जाएगी।
चरण 3 – इसे धो लें
अपने बालों से सॉल्यूशन को धो लें और बालों को सुखा लें।

यह व्यक्ति के बालों और स्कैल्प की जरूरत पर निर्भर करता है कि इसे कितनी बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए। यदि आपके बाल रूखे हो जाते हैं, तो आप इसका कम इस्तेमाल करना चाहेंगे। अगर आपके बाल और स्कैल्प ज्यादा तैलीय हैं, तो आप इसे अधिक बार करना चाह सकते हैं। आमतौर पर आप अपने बालों को एप्पल साइडर विनेगर सॉल्यूशन से सप्ताह में दो बार धोना चाहेंगे।

बाल टूटते नहीं है
जब आपके बाल क्षारिय होते हैं और सामान्य से अधिक पीएच स्तर होता है, तो आपके बाल टूटने की ज्यादा संभावना होती है। चूंकि एप्पल साइडर विनेगर अम्लीय होता है, इसलिए यह आपके बालों के पीएच स्तर को संतुलित करता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है और बालों की सेहत में सुधार होता है।

ड्राई हेयर जिन्हें हाइड्रेशन की सख्त जरूरत होती है, वे उलझे हुए से दिखने लगते हैं। फ्रिजी हेयर से छुटकारा दिलाने में एप्पल साइडर विनेगर मदद कर सकता है क्योंकि इसमें एसिटिक एसिड होता है जो कि ड्राइनेस को रोकने और फ्रिजी होने से बचने में मदद करता है। इससे फर्क नहीं पड़ता है कि बाल स्ट्रेट हैं, घुंघराले हैं या फिर मोटे या पतले हैं, एप्पल साइडर विनेगर सभी प्रकार के बालों के लिए फ्रिज को कंट्रोल कर सकता है।

यदि डल और बेजान बाल आपको परेशान कर रहे हैं, तो अपने बालों को आसानी से रिवाइव करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। यह बालों के क्यूटिकल्स को बंद करने और बालों को स्मूथ करना मैनेज करते हैं, जिससे यह शाइन करते हैं।

Apple Cider for Hair
Apple Cider Vinegar for Scalp

चूंकि एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टेरियल और एंटीफंगल दोनों गुण होते हैं, इसलिए स्कैल्प पर पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है, इस प्रकार डैंड्रफ कम करता है। स्कैल्प ऑयली होने की वजह से वहां डैंड्रफ होने लगता है। एप्पल साइडर विनेगर यीस्ट, फंगस और बैक्टीरिया में प्रभावी है, जो इसे डैंड्रफ से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद बनाता है।

चाहे आपका ड्राई स्कैल्प हो या सूजन हो, एप्पल साइडर विनेगर बड़े काम का है। यीस्ट के बढ़ने से छुटकारा दिलाने वाले यह विनेगर इस तरह से एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण खुजली और जलन को कम करता है, जो कि स्कैल्प को शांत रखकर और पीएच स्तर को रिस्टोर करके संभव है।