White Owl Astro: रात के अंधेरे में भूरी-पीली बड़ी आंखों को देख हम कई बार डरे होंगे। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं उल्लू की। हिंदू धर्म में उल्लू से जुड़ी कई मान्यताएं प्रचलित हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रात के समय उल्लू का दिखना शुभ होता है, वहीं कुछ लोग इसे अशुभ संकेत मानते हैं। आपको बता दें कि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहक है इसलिए इसका दिखाई देना शुभ माना गया है। उल्लू को धन, समृद्धि, बुद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सफेद उल्लू को ब्राह्मण के रूप में भी देखा जाता है। हालांकि उल्लू आसानी से दिखाई नहीं देता लेकिन जब भी ये आपके सामने आए तो समझ लीजिए कि आपका भाग्योदय होने वाला है। उल्लू कई रंगों के होते हैं लेकिन रात के वक्त सफेद उल्लू का दिखना सोने पर सुहागा है। तो चलिए जानते हैं सफेद उल्लू के दिखने से क्या होता है।
Also read: तैलीय त्वचा वाले सोने से पहले करें ये 7 काम, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा: Oily Skin Remedy
मनोकामना होती है पूरी

शास्त्रों के अनुसार यदि रात के वक्त सफेद उल्लू दिखाई देता है तो समझ लीजिए कि आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है। माना जाता है कि यात्रा के दौरान उल्लू की आवाज सुनाई देने मात्र से ही भाग्योदय होता है और सभी काम आसानी से संपन्न हो जाते हैं।
सौभाग्य का प्रतीक
रात के समय उल्लू का दिखना आपके लिए शुभ हो सकता है। उल्लू को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार उल्लू के दिखने मात्र से ही आपके जीवन में अच्छी खबरें आने लगती हैं साथ ही आपके कई अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
सकारात्मक समाचार का संकेत
सफेद उल्लू को देखना अक्सर आने वाली अच्छी चीजों के शगुन के रूप में देखा जाता है। यदि आप किसी कठिन दौर से गुजर रहे हैं तो संभव है कि उल्लू का दिखना सकारात्मक समाचार का संकेत हो सकता है। आपकी स्थिति समय के साथ बदल सकती है।
मां लक्ष्मी की कृपा

रात के समय सफेद उल्लू के दिखने का अर्थ है कि मां लक्ष्मी की कृपा आपके परिवार पर बरसने वाली है। यानी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। वहीं कई लोगों को नौकरी में तरक्की और नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। यह आपके जीवन में आने वाली खुशियों का संकेत हो सकता है।
अचानक धन की प्राप्ति
उल्लू को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए रात के समय उल्लू के दिखाई देने से आपको अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। ये धन में वृद्धि का संकेत देता है।
देता है चेतावनी
सफेद उल्लू को सच्चाई और दूरदर्शिता का संदेशवाहक भी माना जाता है। ये आपको झूठे दोस्तों या उन लोगों के बारे में चेतावनी दे सकता है जो आपका फायदा उठाना चाहते हैं। सफेद उल्लू की उपस्थिति को नजरअंदाज न करें क्योंकि ये आपको आने वाली मुसीबतों की चेतावनी दे सकता है।
मिल सकती है सफलता
सफेद उल्लू के दिखने का अर्थ है कि आपको जल्द ही अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आने वाले हैं। सफेद उल्लू सफलता और अंतदृष्टि का प्रतीक होते हैं। अचानक उल्लू के दिखाई देने से कठिनाईयों और चुनौतियों के बीच अच्छी खबर मिल सकती है।
