शुभ काम के लिए जाते हुए पहनें इन रंगों के कपड़े, मिलेगा शुभ फल: Hindu Beliefs
Hindu Beliefs

Hindu Beliefs: हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं। इसी तरह कपड़ों के रंगों को लेकर भी कई मान्यताएं हैं। कपड़ों के रंग का आपके जीवन पर काफी असर पड़ता है। शास्त्रों की मानें तो आपके कपड़ों का रंग आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है, वैसे ही आपके कपड़े का नेगेटिव कलर आपके लिए मुश्किलें भी बढ़ा सकता है।

यह भी देखें-आखिर क्यों गाय को डाली जाती है पहली रोटी, जानें क्या कहता है शास्त्र: First Roti To Cow

ज्योतिष शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप कोई शुभ काम करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ विशेष रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। इससे आपका काम सफल हो सकता है। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

आइए आज हम आपको बताएंगे ऐसे रंगों के बारे में जिनको पहनकर आपके लिए भी तरक्की के सारे रास्ते खुल सकते हैं। अगर आप कोई शुभ काम करने के लिए घर से निकलें हैं, तो आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही इन रंगों के कपड़े पहनने चाहिए।

रंगों का ग्रह से संबंध

Hindu Beliefs
colors related to planets

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो रंगों का ग्रहों से संबंध होता है। ऐसे में इनका हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। शायद आप ये बात ना जानते हों कि रंगों के सही इस्तेमाल से ग्रहों को भी ठीक किया जा सकता है। ज्योतिष और वास्तु के अनुसार रंगों का हमारे जीवन में बहुत ज्यादा अहम रोल है। ऐसे में किसी शुभ काम के लिए पहने जानें वाले कपड़ों का भी जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है।

सोमवार को पहनें ये रंग

wear white color on monday
wear white color on monday

अगर आप सोमवार को किसी शुभ कार्य के लिए घर से निकले हैं, तो आपको ऐसे में सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसे शांति और शीतलता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन को संबंध शिवजी और चंद्र ग्रह से भी है। इस दिन आपको भूल से भी काले और गाढ़ें रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

मंगलवार को पहनें ये रंग

मंगवाल का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन आप लाल रंग के कपड़े पहनकर किसी शुभ कार्य के लिए जा सकते हैं। इससे आपका काम बहुत ही अच्छे से पूरा हो सकता है। लाल रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन चटक रंग पहनने से बचें।

बुधवार को पहनें ये रंग

wear dark green color
wear dark green color

इस दिन आपको शुभ कार्य करने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आप बुद्ध ग्रह को शांत कर सकते हैं और आपको तरक्की मिल सकती है।

गुरुवार को पहनें ये रंग

इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना काफी अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही आप केसरी रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।

शुक्रवार को पहनें ये रंग

wear light green color on friday
wear light green color on friday

इस दिन आप ब्लैक, ब्लू, और लाइट ग्रीन कलर के कपड़े पहन सकते हैं। इससे आपको शुभ कार्य और भी शुभ हो जाएगा।

शनिवार को पहनें ये रंग

इस दिन आप शनि की कृपा पाने के लिए ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और ग्रे कलर के कपड़े पहन सकते हैं। इस दिन आपको लाल रंग के कपड़े और लाल और काले कॉम्बिनेशन के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

रविवार को पहनें ये रंग

wear this color on sunday
wear this color on sunday

इस दिन हल्का नारंगी, गोल्डन, पिंक कपड़े पहनना शुभ माना गया है। इससे आपको आपके कार्यों में सफलता मिलती है।