कान्हा के इन नामों से पुकारे अपने लाडले को, जन्माष्टमी पर जानें श्री कृष्ण के सबसे अनोखे नाम: Name of Krishna for Baby
Name of Krishna for Baby

Overview:

26 अगस्त, 2024 को देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में श्री कृष्ण के नाम पर अपने बच्चे का यूनिक नाम रखना एक अच्छा विकल्प है। आपके इस कदम से आपके बच्चे के साथ हमेशा भगवान का आशीर्वाद रहेगा।

Name of Krishna for Baby: घर में आया एक नन्हा मेहमान पूरे घर को खुशियों से भर देता है। इस लाडले के स्वागत की पहली तैयारी उसका नाम रखकर की जाती है। कहते हैं नाम का बच्चे के भविष्य और व्यक्तित्व पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए बच्चे का नाम हमेशा बहुत ही सोच विचार कर रखना चाहिए। हिंदू परिवारों में श्री कृष्ण के बाल रूप को बहुत ही प्यार और अपनेपन से देखा जाता है। 26 अगस्त, 2024 को देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में श्री कृष्ण के नाम पर अपने बच्चे का यूनिक नाम रखना एक अच्छा विकल्प है। आपके इस कदम से आपके बच्चे के साथ हमेशा भगवान का आशीर्वाद रहेगा। आप भी अगर लड्डू गोपाल के नाम पर अपने लाडले का नाम रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इसके कुछ शानदार विकल्प।  

 Name of Krishna for Baby-26 अगस्त, 2024 को देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
The festival of Shri Krishna Janmashtami will be celebrated across the country on 26 August 2024.

श्रीकृष्ण नंद पुत्र हैं, इसलिए यह खूबसूरत और छोटा सा नाम आप अपने लाडले का रख सकते हैं।

राधा के बिना श्री कृष्ण अधूरे हैं। राधा नाम लेने से कृष्ण मिलते हैं। ऐसे में अगर इन दोनों नामों का मेल आपको चाहिए तो आप यह अनोखा संयोजन देखें। यह नाम काफी यूनिक है।  

अनीश नाम संस्कृत से लिया गया है। इसका मतलब है सर्वोच्च। इस नाम से भगवान विष्णु का उल्लेख मिलता है। श्री कृष्ण भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं।

अक्षज एक बहुत ही पावरफुल नाम माना जाता है। इसका अर्थ है भगवान विष्णु और श्री कृष्ण। अक्षज का एक अन्य अर्थ हीरा भी है। ऐसे में   हीरे से चमकने वाले विष्णु के अवतार को अक्षज कहा जाता है। 

यह नाम जितना यूनिक है, इसका अर्थ भी उतना ही अनोखा है। इस नाम को भगवान कृष्ण से जोड़कर ​देखा जाता है। इसका अर्थ है भाग्य का स्वामी।

इस जीवन का संपूर्ण सार लिखा है भगवद् गीता में। इसमें भगवान कृष्ण का सारा ज्ञान है। गीतेश श्री कृष्ण का ही दूसरा नाम है।

कौस्तुभ का अर्थ है मणि, वो रत्न जो स्वयं भगवान विष्णु पहनते हैं। यह यूनिक नाम आपके बच्चे की अलग पहचान बन सकता है।  

यह भगवान कृष्ण का एक नाम है, जो सुंदर दृष्टि या दृष्टिकोन का संकेत देता है।

यह अनोखा नाम तमिल भाषा से लिया गया है। इसका अर्थ है कमल जैसी आंखों वाला इंसान। यह नाम श्री कृष्ण से जुड़ा है, क्योंकि कान्हा की आंखें भी कमल जैसी हैं।

भगवान श्री कृष्ण प्रेम, करुणा और दया के प्रतीक माने जाते हैं। कर्णश का अर्थ श्री कृष्ण होता है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु के कई नाम हैं, उन्हीं में से एक अनोखा नाम है जिष्णु। विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के अवतार को इस नाम से पुकारा गया है। इसे कृष्ण के गुणों से जोड़कर देखा जाता है। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...