Soup Etiquette: सर्दियों में सूप पीना अक्सर लोगों को पसंद होता है लेकिन आपको पता है कि सूप पीने के भी अपने कुछ शिष्टाचार होते हैं। चाहें आप घर में हो या किसी रेस्त्रां में अगर आप सूप को तरीके से पीएंगे तो आपको इसे पीने का तो मजा आएगा ही यह देखने में भी अच्छा लगेगा। वैसे भी यह कोई मुश्किल बात नहीं है। बस आपको थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। तो चलिए सर्दियों में सूप पीने से पहले उसे पीने का तरीका भी जान लेते हैं।
Also read : मोटापा घटाने के लिए पिएं ये 5 तरह के सूप
थोड़ा ठंडा होने का इंतजार

सूप बहुत गर्म सर्व किया जाता है। इसे देखकर हमारा मन करता है कि हम इसे फौरन पी लें। हालांकि बहुत गर्म तो कोई भी नहीं पी सकता। एटीकेट्स यह कहते हैं कि आप ऐसा करने का प्रयास भी न करें। सूप को थोड़ा ठंडा होने दीजिए। जोर- जोर से फूंक मारना बहुत बुरा लगता है।
बहुत ज्यादा झुके नहीं
बहुत लोगों को देखा गया है कि वो बहुत झुककर सूप पीने लगते हैं। अपने सूप बाउल के बिल्कुल पास मुंह ले आते हैं। ऐसा न करें। आप जिस पोजिशन में हैं वैसे ही बैठे रहें। हल्का सा झुक सकते हैं। आपके सूप से भरे चम्मच को आपके मुंह के पास लाएं। इसके अलावा जब भी हम चम्मच से निकालते हैं तो उसे बाहर से अंदर की ओर करते हं लेकिन सूप पीने का तरीका थोड़ा अलग है। आप अंदर से बाहर की ओर सूप को चम्मच में लें।
ब्रेड का क्या करें

रेस्त्रां में अक्सर सूप के साथ खाने को ब्रेड मिलती है। बहुत लोग इस ब्रेड को डिप करके खाने लगते हैं। यह ब्रेड क्रम्स नहीं हैं आप इसे डिप न करें। बल्कि इसके छोटे-छोटे पीस काट लें। जब भी आपका मन इसे खाने का करे तो सूप पीने के साथ इसे खाने का आनंद लें।
