soup for weight loss
soup for weight loss
soup

आज के इस दौर में मोटापा एक ऐसी समस्या का रूप ले चुका है, जो हर उम्र के लोगों  के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खासतौर पर युवा खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए कई प्रकार की डाइट और व्यायाम का सहारा लेते हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी है, जो व्यस्त दिनचर्या के चलते इन सब चीजों के लिए वक्त् नहीं निकाल पाते हैं। अगर आप भी पतले होना चाहते हैं, तो इन सूप्स को जरूर पिएं और इन हेल्दी सूप्स को अपनी मील के साथ लेने की बजाय मील की जगह लें। इससे आपका वज़न अपने आप कम होने लगेगा। दरअसल, हाई प्रोटीन युक्त सूप एक लो कैलोरी डाइट है, जिसे आप घर में आसानी से अलग-अलग सब्जियों से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो सूप्स जिसे पीने से वजन घटता है।

फूलगोभी का सूप

cauliflower soup

फूलगोभी का सूप बनाने के लिए सामग्री

  • दो चम्‍मच तेल
  • 1 चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
  • 1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • दो कटोरी कटी हुई फूलगोभी
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च स्वादानुसार

सूप बनाने की विधि

  • सूप तैयार करने के लिए एक बर्तन में दो चम्मच तेल डालें
  • गर्म होने के बाद कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें। फिर इसमें कटी हुई प्याज मिला दें।
  • अब इसमें कटी हुई फूलगोभी डाल दें और साथ ही एक से दो कप पानी मिलाकर तकरीबन 5 से 7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें।
  • अब इसमें नमक और काली मिर्च मिला दें। जब गोभी और अन्य मसालें अच्छी तरह से पक जाएं, तो उसके बाद गैस बंद करें और मिश्रण ठंडा होने के बाद हैंड ब्लेंडर के उपयोग से ब्‍लेंड कर लें।
  • आप चाहें तो इसे पतला और गाढ़ा अपने स्वाद के अनुसार कर सकते हैं। अब तैयार सूप को छान लें और धनिया पत्ती से गार्निश करें और आनंद लें।

पालक का सूप

spinach soup
  • पालक का सूप बनाने के लिए सामग्री
  • एक बड़ा चम्मच तेल
  • दो कटोरी कटी हुई पालक
  • एक चुटकी काली मिर्च
  • तेज पत्ता एक से दो
  • जीरा आधा चम्मच
  • दो कप पानी
  • दो चम्मच बेसन
  • नमक स्वादानुसार

पालक का सूप बनाने के लिए रेसिपी

  • एक चम्मच गर्म तेल करने के बाद उसमें तेज पत्ता और जीरा डालकर उसे भून दें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच लहसुन और 1 कप कटा प्याज डालकर कुछ देर तक मिलाएं।
  • अब इसमें पालक मिलाकर हिलाएं। फिर इसमें नमक और काली मिर्च स्वादानुसार डालें। अंत में 2 टेबलस्पून बेसन डालकर एक मिनट के लिए हिलाएं।
  • उसके बाद एक से दो कप पानी मिलाएं और कुछ देर तक उबलने दें। पालक की प्यूरी बनाने के लिए हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें।

वेजिटेबल सूप

vegetable soup

वेजिटेबल सूप बनाने के लिए सामग्री

  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • एक गाजर कटी हुई
  • एक शिमला मिर्च कटी हुई
  • एक कटोरी गोभी कटी हुई
  • एक इंच अदरक कटा हुआ
  • एक चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ
  • एक चुटकी काली मिर्च
  • नमक स्वादानुसार

वेजिटेबल सूप की रेसिपी

  • एक पैन में तेल गर्म करके उसमें पिसा हुआ अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसमें प्याज और डालकर सुनहरा होने तक हिलाएं।
  • अब कटी हुई शिमला मिर्च, गोभी और गाजर को इसमें डाल दें। आप चाहें, तो अन्य सब्जियां भी अपने स्वाद के हिसाब से इसमें डाल सकते हैं।
  • इसे 2 मिनट के लिए पकाएं और फिर नमक और काली मिर्च डालकर हिलाएं। इसके बाद इसमें 2-3 कप पानी मिलाएं।
  • एक कटोरे में हरी प्याज के साथ गार्निश करें और आनंद लें।

चुकंदर का सूप

beetroot soup

चुकंदर का सूप बनाने के लिए सामग्री

  • दो से तीन चुकंदर कटी हुई
  • एक आलू कटा हुआ
  • एक प्याज बारीक कटा हुआ
  • एक टमाटर बारीक कटा हुआ
  • एक कटोरी लौकी कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • एक चुटकी काली मिर्च

चुकंदर सूप की विधि

  • इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करके उसमें प्याज डानकर भून लें और उसके बाद उसमें टमाटर डालकर कुछ देर तक हिलाएं।
  • अब कुछ देर पकने के बाद इसमें कटी हुई लौकी और आलू मिलाकर कुछ देर हिलाएं।
  • इसमें दो से तीन कप पानी डालकर कूकर में पलट दें और एक से दो सीटी लगवाएं। दरअसल, आलू और लौकी दोनों ही आसानी से गलते नहीं है।
  • इसके बाद आप धनिया पत्ती से गार्निश करके सूप सर्व कर सकते हैं। प्याज और टमाटर मिलाकर स्वादिष्ट सूप तैयार किया जा सकता है

लौकी का सूप

bottle gourd soup

लौकी सूप की सामग्री

  • उबली हुई आधी लौकी के छोटे टुकड़े
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 छोटे चम्मच पुदीना
  • एक चुटकी कालीमिर्च
  • नमक स्वादानुसार
  • चुटकीभर काला नमक
  • आधा चम्मच नींबू का रस
  • 1 कप पानी

लौकी के सूप की विधि

  • लौकी के टुकड़ों को एक बर्तन में उबालकर रख दें।
  • उसके बाद एक बर्तन में तेल गर्म करें और उसमें एक चम्मच जीरा मिला लें।
  • जीरा भुनने के बाद उसमें कटा हुआ प्याज और टमाटर डालकर कुछ देर तक पकाए।
  • इसके बाद नमक और काली मिर्च मिला दें। अब इसमें पहले से उबालकर रखा हुआ लौकी मिला दें और साथ ही एक से दो कप पानी डालें।
  • कुछ देर उबलने के लिए छोड़ दें। पकने के बाद अब इस मिश्रण को ग्राइंड कर लें। आप चाहें तो ग्राइंड करने के बाद छान कर पी सकते है। ब्लैंड होने के बाद आप इसे यूं ही नींबू का रस मिलाकर और धनिया पत्ती डालकर सर्व कर सकते हैं।   

Leave a comment