अगर बच्चा मोबाइल देख रहा है तो उससे छीने नहीं, इस तरह करें मना: Mobile Phone and Children
Mobile Phone and Children

Mobile Phone and Children: आजकल स्मार्टफोन का जमाना है। हमारे बच्चे पैदा होते ही है मोबाइल देखना शुरू कर देते हैं। हालांकि हम सभी अभिभावक के तौर पर नहीं चाहते लेकिन फिर भी बच्चों के लिए भी मोबाइल एंटरटेनमेंट का साधन बन गया है। लेकिन बहुत बार घर में ऐसी स्थिति होती है कि बच्चा मोबाइल देख रहा होता है और एकदम से उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया जाता है। अगर बच्चा बहुत छोटी उम्र का होता है तो वह रोने लगता है, वहीं थोड़े बड़े बच्चे इस बात से इरिटेट हो जाते हैं। यह बात सच है कि बच्चों को मोबाइल नहीं देखना चाहिए लेकिन इस तरह से उनके हाथ से उनकी मनसंद चीज को छीनना भी गलत है। आज बात करते हैं कि हम इस तरह की स्थिति में क्या करें।

Also read : बच्चे फोन में न देख लें एडल्ट कंटेंट, तो आज ही स्मार्टफोन में कर लें ये सेटिंग्स: Smartphone Setting for Kids

टाइम सेट करें

Mobile Phone and Children
Set Time

अगर आपको लग रहा है कि बच्चा बहुत समय से मोबाइल देख रहा है तो आप उसे बहुत नर्मी से कहें कि मोबाइल देखते हुए तुम्हें बहुत टाइम हो गया। अब 10 से 15 मिनिट और देख लो उसके बाद मोबाइल रख देना। इस तरह से बच्चा इरिटेट भी नहीं होगा। वहीं उसके दिमाग में मोबाइल से खुद को अलग करने का एक अलार्म भी सैट हो जाएगा।

उसके पास खड़े न रहें

जब आपने बच्चे को बताया कि दस से 15 मिनिट में मोबाइल उसके पास नहीं रहेगा इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसके आस- पास ही खड़े रहें। हां अपने बच्चे को नोटिस करना कोई बुरी बात नहीं है। आप एक दो बार उसे कह सकते हैं कि देखो घड़ी देखते रहना। बस आप खुद देखेंगे कि बच्चा अपने आप ही मोबाइल रख देगा।

विकल्प दें

कई बार बच्चे आपसे सवाल करते हैं कि अच्छा अगर मैं मोबाइल नहीं देखूंगा तो मैं क्या करुंगा। इसके लिए आपको सच में कोई एक्टिविटी प्लान करके रखनी है। आप उसे कह सकते हैं कि हम दोनों डांस करेंगे या कलर करेंगे या फिर कुछ भी जिसमें बच्चे को रुचि हो। यह याद रखें कि जब उसके पास मोबाइल नहीं है तो कैसे एंटरटेन होगा इसकी जिम्मेदारी आपकी है।

मोबाइल फोन को लेकर रिश्तेदारों के सामने न करें कमेंट

अरे भई हमारे बच्चे तो मोबाइल जेनरेशन हैं। इन्हें सोशल मीडिया तो पता है लेकिन सोशल होना क्या होता है इन्हें नहीं पता। दिनभर मोबाइल में घुसे रहते हैं। अक्सर हम बड़े जब भी रिश्तेदार आते हैं उनसे अपने बच्चों के लिए यह बातें करते हैं। इससे ऐसा नहीं होता कि बच्चे मोबाइल से दूर हो जाते हैं लेकिन हां वो हमारी इन बातों से इरटेट जरुर हो जाते हैं। रिश्तेदारों के सामने कम से कम इस तरह के नेगेटिव कमेंट न करें।

उनकी दिलचस्पी पर दें ध्यान

Pay attention to their interests
Pay attention to their interests

आपने देखा है कि आजकल बच्चे बहुत आराम से कह देते हैं कि मैं तो बहुत बोर हो रहा हूं। उस समय आप उन्हें समय दें। उनसे पूछें कि मोबाइल के अलावा और कौनसी चीज है जिसमें उनकी दिलचस्पी है। आप अपने पुराने जमाने के गेम उन पर दवाब न डालें। उनसे पूछें कि उनको क्या करना है और वो गेम उनके साथ खेलें। ऐसे में वो भी बिना मोबाइल के भी एंटरटेन होना सीख लेंगे।