Household Mirror Cleaning: हम सभी के घर में मिरर का इस्तेमाल जरूर किया जाता है, तो घर की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं। लेकिन समय के साथ ये गंदे हो जाते हैं और जिसकी वजह से वे फीके और दागदार नजर आने लगते हैं। यूं तो मिरर क्लीनिंग के लिए मार्केट में कई तरह के क्लीनर मिलते हैं, लेकिन ये केमिकलयुक्त और काफी महंगे होते हैं। ऐसे में मिरर क्लीनिंग का एक बेहद ही सिंपल और बजट फ्रेंडली तरीका है नींबू का इस्तेमाल करना।
मिरर क्लीनिंग के लिए नींबू गेम चेंजर की तरह साबित हो सकते हैं। दरअसल, इनमें नेचुरल एसिड होते हैं जो गंदगी, तेल और पानी के धब्बों को साफ करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, ये एक ताज़ा, खट्टेपन वाली खुशबू छोड़ते हैं और इसलिए इन्हें हार्श केमिकल बेस्ड क्लीनर की तुलना में कहीं अधिक बेहतर ऑप्शन माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप नींबू की मदद से मिरर की क्लीनिंग किस तरह कर सकते हैं-
Also read: क्या वजन घटाने में नींबू पानी पीना वाकई फायदेमंद होता है? Lemon Water For Weight Loss
नींबू और पानी की मदद से बनाएं स्प्रे
मिरर क्लीनिंग करने के लिए नींबू के रस और पानी की मदद से स्प्रे बनाकर तैयार किया जा सकता है। नींबू का रस गंदगी को साफ करने के साथ-साथ एक ताजा महक भी छोड़ता है। सबसे पहले एक नींबू लेकर उसका रस निचोड़ें। अब आप इसे स्प्रे बोतल में लगभग 2 कप पानी के साथ मिक्स करें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें और आईने पर स्प्रे करें। अब आप एक माइक्रोफ़ाइबर कपड़े या पुरानी सूती टी-शर्ट से पोंछें।
नींबू और बेकिंग सोडा से तैयार करें पेस्ट
नींबू के साथ बेकिंग सोडा का मिश्रण बेहतर क्लीनिंग करता है। पेस्ट बनाकर इस्तेमाल करने के लिए आपको आधा नींबू, बेकिंग सोडा और एक नम कपड़े की जरूरत होगी। बस आप नींबू के कटे हुए हिस्से पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें। अब आप नींबू को सीधे मिरर पर रगड़ें, खास तौर पर जिद्दी दागों पर। इसे कुछ मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर नम कपड़े से पोंछ लें।
नींबू और सिरके से करें क्लीनिंग
जहां सिरका क्लीनिंग पावर को बूस्ट करता है, जबकि नींबू क्लीनिंग के साथ-साथ सिरके की गंध को छुपाता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस, सिरका और पानी मिलाएं। इस घोल को शीशे पर स्प्रे करें और इसे लिंट-फ्री कपड़े से पोंछ दें। इस तरह आप बेहद ही आसान तरीके से और बेहद ही कम समय में मिरर की सफाई कर सकते हैं।
नींबू के छिलके की लें मदद
नींबू के छिलके को अक्सर यूं ही बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, जबकि आप इसकी मदद से भी मिरर क्लीनिंग कर सकते हैं। नींबू के छिलके में मौजूद तेल कांच को हल्की चमक देते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलके के नरम व अंदरूनी हिस्से को मिरर पर रगड़ें। अब आप साफ, सूखे कपड़े से पोंछ लें।
