Overview:
बारिश के दिनों में घरों में चूहे आने की परेशानी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि इस मौसम में चूहों के बिलों में पानी भर जाता है और वे पानी से बचने के लिए सुरक्षित जगह खोजने में जुट जाते हैं।
Get Rid of Rats: घर में अगर एक छोटा सा चूहा भी नजर आ जाता है तो पूरे घर का सुकून छीन लेता है। बारिश के दिनों में घरों में चूहे आने की परेशानी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि इस मौसम में चूहों के बिलों में पानी भर जाता है और वे पानी से बचने के लिए सुरक्षित जगह खोजने में जुट जाते हैं। यही कारण है कि जैसे ही उन्हें किसी घर का दरवाजा, खिड़की या जाली खुली नजर आती है वे वहां से अंदर आ जाते हैं और धमाचौकड़ी मचाना शुरू कर देते हैं। अगर आपके घर में भी चूहों की फौज ने हमला कर दिया है तो आपको यह जंग जीतने के लिए कुछ हथियारों का सहारा लेना होगा। क्या हैं ये हथियार आइए जानते हैं।
Also read : एडल्ट बच्चों को समझदारी से संभालें, ये तरीके आएंगे आपके काम: Parenting for Adult Kids
फिटकरी आएगी काम

चूहों को भगाने के लिए फिटकरी आपके बहुत काम आ सकती है। आप इससे एक शक्तिशाली स्प्रे मिनटों में बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले फिटकरी का दो से तीन इंच बड़ा टुकड़ा लें और उसे अच्छे से पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में पानी मिलाकर इसका एक घोल तैयार कर लें। इस घोल को स्प्रे बोतल में भर लें। अब इस स्प्रे को पूरे घर में, खासतौर पर जहां आपको चूहे दिखे हैं, वहां छिड़क दें। चूहे अपने आप घर से भाग जाएंगे।
कपूर करेगा कमाल
अगर आपके पास फिटकरी नहीं है तो आप कपूर की मदद से भी चूहों को भगा सकते हैं। चूहों को कपूर की गंध पसंद नहीं होती है। जिस घर से उन्हें कपूर की गंध आती है, वे उधर आते ही नहीं है। इसलिए बारिश के दिनों में घर में जगह जगह कपूर की गोलियां रख देनी चाहिए। इससे चूहे घर में नहीं आएंगे और अगर आ भी गए हैं तो भी दूर चले जाएंगे।
पुदीना है पावरफुल
पुदीने की हरी पत्तियां आपको बहुत ही आसानी से मिल जाती हैं। चूहों को भगाने का यह एक बजट फ्रेंडली उपाय है। जी हां, अगर आपके घर में चूहे हैं तो इन्हें भगाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों की भी मदद ले सकते हैं। चूहों को पुदीने की महक अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में वे आपके घर के आस-पास भी नहीं आएंगे। इसके लिए आप घर के कोनों में और जहां से चूहे आते हैं, वहां पर पुदीने की कुछ पत्तियां रख दें। चूहे अपने आप घर छोड़कर चले जाएंगे।
ऐसे तैयार करें पिंजरा
कई बार ऐसा होता है कि चूहे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने पर भी वे उसमें नहीं फंसते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप पिंजरे में लगाने वाली रोटी पर दही की कुछ बंदे भी डालें। दही और रोटी की महक से चूहे पिंजरे के अंदर खुद-ब-खुद चले आएंगे और फंस जाएंगे।
ट्रैप रोडेंट्स का उपयोग करें
अगर घर में चूहें आ गए हैं तो उन्हें पकड़ने के लिए पिंजरे के साथ ही अब कई और प्रोडक्ट्स में मिलने लगे हैं, जो काफी असरदार भी हैं। आप स्नैप ट्रैप, ह्यूमन लाइव ट्रैप और ग्लू ट्रैप आदि का उपयोग कर सकते हैं। चूहे अपने आप इनमें फंस जाते हैं। इसी के साथ कोशिश करें कि घर के दरवाजे, खिड़कियों पर जालियां लगाएं। खुली नालियों को बारीक जाली से बंद करना न भूलें।
