संतरे के छिलके ऐसे करें सफाई में इस्तेमाल
Orange Peel Cleaning Tips

Orange Peel Cleaning Tips: विटामिन सी की कमी होने पर अक्सर डॉक्टर संतरे के सेवन की सलाह देते हैं। खटास और मिठास के मिले झुले टेस्ट वाला ये फल हर किसी को बेहद भाता है पर क्या आप जानते हैं सिर्फ संतरा ही नहीं बल्कि संतरे का छिलका भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। संतरे का छिलका एक ऐसी चीज है जिससे आप अपनी स्किन के दाग धब्बों से निजात पा सकते हैं इसके अलावा ये आपके घर के भी कई काम बेहद आसान कर देगा। संतरे के छिलके इन फायदों को जानने के बाद आप उनको फेकेंगे नहीं बल्कि बड़ा ही संभाल कर रखेंगे। आइए जानते हैं संतरे के छिलके के इन खास फायदों के बारे में।

Also read : जब अच्छी सुगंध से महकेगा घर तो हर कोई करेगा तारीफ: Good Home Odor

संतरे के छिलकों से घर की सफाई होगी आसान: Orange Peel Cleaning Tips

Orange Peel Cleaning Tips
Orange Peel

ऐसे करना होगा इस्तेमाल

बारह महीने संतरे और संतरे के छिलके बाजार में अवेलेबल नहीं होते हैं, ऐसे में यदि आप संतरे के छिलकों को स्टोर करना चाहते हैं तो आप इनको पीसकर एक पाउडर बना सकते हैं। एयर टाइट डब्बे में आप आसानी से संतरे के छिलके का पाउडर इस्तेमाल कर पाएंगे।

बाथरूम की सफाई में है कारगर

  1. अधिकतर लोग जानते हैं की संतरे के छिलके से आपकी स्किन चमक उठती है, पर क्या आप जानते हैं ये आपके बाथरूम को चकाचक रखने में भी काफी ज्यादा मददगार है? एक्सपर्ट्स बताते हैं कि संतरे के छिलके में कुछ खास ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सफेद बेसिन पर इस्तेमाल के करने लगने वाले जिद्दी दाग को साफ कर देते हैं। बिना किसी जद्दोजहद के आप संतरे के छिलके की मदद से बेसिन पर लगे इन दागों से राहत पा सकते हैं।
  2. सबसे पहले संतरे के छिलके को सुखा लें और फिर मिक्सर में पीसकर इसका पाउडर बना लें।
  3. अब 2 चम्मच संतरे के छिलके के इस होम मेड पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिला लें।
  4. अब इस होममेड मिश्रण को क्लीनिंग ब्रश की मदद से बाथरूम के बेसिन पर अच्छे से लगा लें।
  5. बेसिन पर लगे इस मिश्रण को अच्छे से रगड़ें और कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें। पानी से ढकने पर आप पाएंगे कि बेसिन बिल्कुल नए जैसा चमक रहा है।

क्यों है ये कमाल का क्लीनर?

दरअसल, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है जो एक बेहद ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट है। एंटीऑक्सीडेंट प्रवृत्ति के कारण यह किसी भी चीज को बेहद आसान तरीके से चमकाने का करता है।

ये भी हैं फायदे

अगर आप संतरे के छिलके का ये होममेड पाउडर पानी में मिला लें तो आप इस लिक्विड की मदद से फर्नीचर, खिड़कियां और फर्श को नए जैसा चमका सकती हैं। पोछें के पानी में मिलाने पर भी कई फायदे होते हैं।

स्टील के पुराने बर्तनों को ऐसे चमकाएं

  1. अक्सर स्टील के पुराने बर्तनों पर कई जिद्दी दाग और निशान जम जाते हैं। काफी जद्दोजहद के बाद भी इन दागों से छुटकारा पाना संभव नहीं होता।
  2. पुरानी बोतल हो या फिर कोई थाली और ग्लास, इन बर्तनों पर लगा जंग बेहद खराब लगता है। इन निशानों से राहत पाने के लिए आप संतरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. सबसे पहले सूखे संतरे के छिलके को मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
  4. अब एक बर्तन में गर्म पानी लेकर उसमे दो से तीन चम्मच छिलके का पाउडर अच्छे से मिला लें।
  5. अब इसमें आप बोतल या जो भी बर्तन साफ करना है उसको अच्छे से डूबा कर छोड़ दें।
  6. 10 मिनट तक ऐसे ही रखने के बाद आप पाएंगे कि पानी हल्का लाल हो गया है।
  7. अब आप बर्तन को हल्के हाथ से ब्रश से साफ कर सकते हैं जिससे दाग धब्बे गायब हो जाएंगे।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...