दिसंबर में आ रहे हैं दो लॉन्ग वीकेंड, दोस्तों और फॅमिली के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह: Long Weekend Destinations
Long Weekend Destination

Long Weekend Destinations: साल 2023 खत्म होने को है। इस साल में सिर्फ अब एक महीना बचा है, जो देखते ही देखते बीत जाएगा। दिसंबर महीने में दो लंबे वीकेंड आ रहे हैं, जिसका आप भरपूर फायदा उठा सकते हैं। विदेशों में ही नहीं भारत में भी क्रिसमस काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पहला लॉन्ग वीकेंड 23 दिसम्बर से 25 दिसम्बर का है। 23 दिसम्बर को शनिवार, 24 को रविवार और 25 को सोमवार पड़ रहा है, ऐसे में आप इस वीकेंड घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं दूसरा वीकेंड दिसंबर-जनवरी 2023 में पड़ रहा है। 30 दिसंबर को शनिवार, 31 को रविवार, 1 जनवरी 2023 को नया साल (सोमवार)। अगर आप अपने इन वीकेंड को बर्बाद नहीं करना चाहते तो बस दोस्तों और फॅमिली के साथ घूमने का प्लान बना लीजिये, रही बात जगह कि तो वो हम बताएंगे, जो आपके बजट में रहते हुए बेस्ट एक्सपीरियंस देगी तो चलिए जानते हैं।

Also read : क्रिसमस पार्टी के लिए इंस्टेंट मेकअप टिप्स

शुरू कर दें तैयारियां

भारत में घूमने के लिए वैसे तो बहुत जगहें है लेकिन बजट को देखते हुए जगह चुनाव करना जरूरी है। वरना ट्रिप का मजा सजा बनने में देर नहीं लगती। अब वीकेंड है तो ज्यादा से ज्यादा लोग क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए बाहर निकलेंगे, ऐसे में होटलों की बुकिंग तेजी से होगी। वहीं ट्रैन, बस और फ्लाइट की टिकट भी बुकिंग शुरू हो चुकी होगी। ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए होटल और वाहन टिकट की बुकिंग करवा लें। साथ ही ट्रिप प्लान करते हुए उसकी सभी तैयारियां भी कर लें।

मनाली

Long Weekend Destination
Long Weekend Destination-Manali

पहाड़ी इलाकों में क्रिसमस और नया साल मनाने वाले लोगों को मनाली की वादियां खूब पसंद आती हैं। क्योंकि इस दौरान खुशकिस्मत लोगों को सेलिब्रेशन के दौरान अच्छा खासा स्नोफॉल देखने को मिलता है, जो उनकी ट्रिप को यादगार मना देता है। यहां प्राचीन मंदिरों से लेकर गर्म पानी के झरने, सोलंग घाटी, नेहरू कुंड, अर्जुन गुफा और हिमाचल संस्कृति और लोक कला संग्रहालय आदि घूमने के लिहाज से बेस्ट हैं। ये जगह परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी है। अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं तो बस, ट्रैन या अपनी कार से कुछ ही घंटों में पहुंच सकते हैं।

ऋषिकेश

प्रकृति की गोद में एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए ऋषिकेश से बेस्ट जगह हो ही नहीं सकती। यहां आप राफ्टिंग, फ्लाइंग फॉक्स, विशाल झूला, क्लिफ जंपिंग, कायाकिंग, कैम्पिंग, बंजी जंपिंग और हॉट एयर बैलूनिंग जैसी एक्टिविटी का मजा ले सकते हैं। साथ ही त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती, लक्ष्मण झूला,राम झूला , परमार्थ निकेतन आश्रम, तेरा मंजिल मंदिर भी घूमने जा सकते हैं।

शिमला

Long Weekend Destination
Long Weekend Destination-Shimla

पहाड़ियों की रानी शिमला हरीभरी बर्फ से ढंकी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। मौसम चाहें कोई भी हो यहां सैलानियों की भीड़ हमेशा रहती है। दिसंबर महीने में यहां स्नोफॉल भी होता है, जो मौसम में सुहावना बना देता है। क्रिसमस और नया साल के समय माल रोड की रौनक देखते ही बनती है। इस मौसम में यहां सैलानियों के बड़े झुंड नजर आते हैं। दोस्तों के साथ क्रिसमस और नया साल सेलिब्रेट करने के लिए ये जगह बेस्ट है।

कसौली

कसौली का तो क्या ही कहना….ये जगह ट्रैवलर्स को खूब पसंद आती है। ये जगह हिमालय की खूबसूरत और विशाल पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां आप कई एडवेंचर एक्टिविटीज को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां की सफाई और सुंदरता लोगों के बीच आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है।

जैसलमेर

Jaisalmer
Jaisalmer

अगर आपको पहाड़ों और बर्फ से खासा प्यार नहीं है और आपका बजट भी अच्छा है तो आप जैसलमेर की तरफ मूव कर सकते हैं। डेजर्ट सफारी यहां का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है, साथ ही जैसलमेर फोर्ट, खूबसूरत हवेलियां, राजशाही किले, प्राचीन मंदिर, खुबसुआरत झील और चहल-पहल से भरे बाज़ारों में शॉपिंग कर सकते हैं।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...