खूबसूरत दिखना हर किसी की चाह होती है ख़ासतौर पर महिलाएं हर पार्टी में आकर्षण का केंद्र बनना चाहती हैं। जब बात हो क्रिसमस की पार्टी की तो मेकअप भी कुछ अलग होना चाहिए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे जो क्रिसमस पार्टी में आपको शोस्टॉपर बना देंगे –

आंखें
आंखों की खूबसूरती खूबसूरत और घनी पलकों से होती है। आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए पलकों का मेकअप बहुत ज़रूरी है। इसलिए आंखों को ज्यादा आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए आप नकली पलकों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आंखों को अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं और फेस मेकअप में लाइनर को फोकस में रखें। आंखों से बाहर निकालकर लाइनर लगाएं।

लिप्स
इस क्रिसमस लिप्स में क्रिसमस के रंग यानी रेड कलर की लिपस्टिक का प्रयोग करें। इसके अलावा आप यदि चाहें तो अपनी पसंद के अनुसार कोई दूसरे कलर की लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। ध्यान रखें की विंटर का सीजन है इसलिए डार्क लिपस्टिक ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।

चीकबोन्स
अपने चीकबोन्स को उभारने के लिए चीकबोन्स पर ब्लशर जरूर लगाएं। इससे चेहरा स्लिम और ज्यादा आकर्षित लगता है। ब्लशर लगाने के बाद आप अपने चेहरे पर शिमर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

हेयर स्टाइल
मेकअप के साथ अच्छी हेयर स्टाइल भी खूबसूरती में चार-चांद लगाती है। क्रिसमस पार्टी के लिए हेयर स्टाइल बहुत मायने रखती है। आप अपने बालों की लेंथ के हिसाब से ओपन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। आजकल हाई पोनी काफी चलन में है और आप ऑफिस की पार्टी के लिए तैयार हो रही हैं तो ये आपको फंकी लुक भी देती है।
