DARJEELING

Darjeeling: गर्मियों में अगर घूमने की बात हो और उसमें अगर दार्जलिंग का नाम न ऐसा हो ही नहीं सकता। दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) जो कि एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहाँ पर हर समय हजारों पर्यटक आते जाते रहते हैं। इसके साथ साथ दार्जलिंग हिल स्टेशन (Best place to visit Darjeeling) पर कपल हनीमून मनाने भी आते हैं। दार्जलिंग में ऐसी कई सारी जगहें हैं जो आपको रोमांटिक होने पर मजबूर कर देंगी।

DARJEELING

आपको बता दें कि दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) अपने चाय के बागानों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहाँ पर बहुत सारे खूबसूरत हिल्स है इसलिए दार्जलिंग को पहाड़ों की रानी के नाम से जाना जाता है। यहाँ का मौसम साफ़ होने पर आप दार्जलिंग से माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊँची चोटी भी देख सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप इन गर्मियों दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) घूमने का मन बना रही हैं तो दार्जलिंग में आप कहाँ घूम सकती हैं :

सूर्य उदय देखने के लिए टाइगर हिल जाएं

Darjeeling

दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) की अगर बात चल रही हो और टाइगर हिल का नाम न आये ऐसा मुमकिन नहीं है। टाइगर हिल पर हजारों पर्यटक सूर्य उदय देखने आते हैं। यहां से कंचनगंगा के बीच से सूर्य की किरणें जब निकलती है तो वह दृश्य बेहद ही शानदार होता है। साथ ही आप यहां के आसपास खूबसूरत वातावरण का आनंद ले सकती हैं।

रॉक गार्डन यहाँ देखें

दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) आकर अगर आप झरनों से बहने वाले पानी की आवाज सुनना चाहती हैं तो आपको बरबतिया रॉक गार्डन जाना चाहिए। यहाँ जाने के रास्ते बेहद घुमावदार होते हैं, साथ ही यहाँ बहुत ऊँचे ऊँचे पर्वत हैं जिसके आसपास जंगल से रास्ते इस रॉक गार्डन तक पहुँचते हैं जो बेहद रोमांचित कर देती है।

चाय का बागान

दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) में चाय का बागान अगर आप देखने की शौक़ीन हो तो आपको हैप्पी वैली जाना चाहिए। इस खूबसूरत जगह पर आपको कई सारे चॉय के बागान देखने को मिल जाएँगे, जिसकी हरियाली देखकर आप खो जाएँगी।

Darjeeling

हैप्पी वैली पहुँचकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप बादलों को अपने हाथों से छू सकती हैं। हैप्पी वैली की हसीन वादियाँ अक्सर यहाँ आने वाले पर्यटकों के मन में बस जाती हैं।

देसी चाय का आनंद यहाँ आकर लें

दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) आप आई हैं तो यहाँ के चौरास्ता पर मिलने वाली देसी चाय को आपको एक बार जरूर पीना चाहिए। यहां की चाय में कुछ अलग बात होती है जो आपको भरपूर आनंद देंगी। साथ ही आप चौरास्ता से चाय की पत्ती खरीद सकती हैं। यहाँ चाय की पत्ती ₹10 से शुरू होकर ₹3000 प्रति ग्राम तक मिलती है आपका जैसा मन हो आप उस तरीके की चायपत्ती ले सकती हैं।

नेपाल के दृश्य यहां से देखें

कोई आपसे कहे दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) में वो आपके नेपाल के दृश्य दिखा सकता है तो आप उसे पागल मत समझियेगा। दरअसल, सिमाना व्यू पॉइंट से आपको नेपाल के खूबसूरत दृश्य देखने को मिल जाएँगे। साथ ही यहाँ की मार्केट अपने सस्ते सामानों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। आप यहां तक आई हैं तो अपने व अपने परिवार के लिए बहुत सारी वस्तुएँ खरीद सकती हैं जो बेहद ही सस्ती मिलती हैं।

पूरा दार्जलिंग एक राइड में देखें

रोपवे राइड के बारे में आपने सुना तो होगा ही, दुनिया भर में बेहद इस प्रसिद्ध राइड का मजा आप दार्जलिंग (Best place to visit Darjeeling) आकर ले सकती हैं। इस रोपवे राइड से आप एक ही बार में पूरा दार्जलिंग देख सकती हैं जिसमें बैठने के बाद आपको मनोरम दृश्य देखने का मौक़ा मिलेगा जिसे आप कभी नहीं भूल सकेंगी।