Salt Vastu Tips: आपने बहुत लोगों के घरों के बाथरूम में नमक रखा देखा होगा। या फिर अपने घर के बड़े बुजुर्गों को बाथरूम में नमक रखने के लिए कहते हुए सुना होगा। बाथरूम को वास्तु के अनुसार घर का विशेष स्थान माना गया है और यह घर की ऐसी जगह जहां पर थोड़ी सी लापरवाही या गंदगी उत्पन्न होने के कारण ही वास्तु दोष हो सकता है जिससे घर में नकारात्मक एनर्जी आ सकती है। अगर बाथरूम में नमक रखा जाए तो इसके कई सारे लाभ मिल सकते हैं। इससे आपके घर में आने वि नेगेटिव एनर्जी खत्म होने में मदद मिलती है। आप एक कांच की कटोरी में नमक रख सकते हैं। इससे ही आपका काम हो जाएगा और बाथरूम के अंदर मौजूद सारी नेगेटिव एनर्जी घर से बाहर निकल जाएगी।
Also read: बाथरूम को दीजिए स्पा जैसा लुक: Spa Like Bathroom Ideas
कांच की कटोरी में रखे नमक
आपको घर के बाथरूम में कांच की कटोरी में थोड़ा सा सेंधा नमक रख देना है। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी हट जाती है। ऐसा करने के और भी बहुत सारे लाभ होते हैं।
घर से दरिद्रता दूर जाती है
अगर आप बाथरूम में थोड़ा सा नमक रख देते हैं तो इससे आपके घर से गरीबी यानी दरिद्रता बाहर चली जाती है। अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं तो बाथरूम में नमक जरूर रखें।
सुख शांति वाला माहौल बनता है
अगर घर में बाथरूम में नमक रख देते हैं तो इससे आपके घर में सुख शांति आती है और क्लेश आदि खत्म हो जाते हैं। नमक रखने से आपके घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है।
Also read: भूलकर भी बाथरूम में ना रखें ये 6 चीज़, शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर: Washroom Hygeine
लक्ष्मी प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं
अगर आप बाथरूम में नमक रखते हैं तो घर में लक्ष्मी मां का आगमन होता है और लक्ष्मी प्राप्ति के मार्ग खुल जाते हैं जिस वजह से धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे आपके घर में बरकत होती है।
