मेथी की चाय के क्या हो सकते हैं 5 नुकसान?
मेथी में कई औषधीय गुण होते हैं जिसके कारण इसे हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। लेकिन, मेथी की चाय के सेवन के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
Disadvantages of Fenugreek Tea: मेथी को अपनी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। इसे आप सब्जी के रूप में खा सकते हैं या इसके दानों का सेवन भी किया जा सकता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए तो इसे बहुत ही फायदेमंद माना गया है। ऐसा माना जाता है कि मेथी से वजन कम होने में मदद मिलती है, इंफेक्शन से बचाव होता है और पेट की समस्याओं से आराम मिलता है।
मेथी के बीज की चाय पीने के भी कई फायदे हैं। लेकिन, अगर हम चाय या किसी भी चीज में मेथी के बीज अधिक डालते हैं या इसे अधिक पकाते हैं, तो न केवल इसका स्वाद खराब हो सकता है बल्कि इसके कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं। मेथी की चाय पीने के फायदे होने के साथ ही इसके नुकसानों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आइए, मेथी की चाय के नुकसान के बारे में जानें।
Also read: मेथी के बीजों का इस तरह करें सेवन, तेजी से घटेगा वजन: Methi for Weight Loss
पाचन संबंधी समस्या

मेथी के बीजों की बनी चाय को पीने से पेट में समस्या हो सकती है। इसके कारण लूज मोशन, मतली और अन्य परेशानियां हो सकती हैं। यही नहीं, इसके साथ ही इससे चक्कर आना और सिरदर में दर्द जैसी परेशानियां होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
लो ब्लड शुगर
इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेथी की चाय पीना हाई ब्लड शुगर लेवल को सही रखने में मददगार है। लेकिन, इसे बहुत अधिक पीने से ब्लड शुगर बहुत अधिक लो हो सकती है। ऐसे में, इस चाय का सेवन किस मात्रा में करना चाहिए इसके बारे में आपको पता होना चाहिए।
एलर्जी की समस्या
कुछ लोगों को इस चाय से एलर्जी हो सकती है। मेथी की चाय पीने से कुछ लोगों को लिवर टॉक्सिसिटी जैसी परेशानी हो सकती है। यही नहीं, इस चाय को पीने से ब्लड क्लॉट का प्रोसीजर भी स्लो हो सकता है, जिससे सर्जरी के दौरान या बाद में अधिक ब्लीडिंग होने की संभावना रहती है।
लिवर प्रॉब्लम
ऐसा भी माना गया है कि मेथी की चाय का सेवन करने से लिवर प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इसलिए, लिवर संबंधी समस्या से बचाव के लिए इस चाय को पीने से बचना चाहिए। यह चाय अस्थमा के लक्षणों को भी बदतर बना सकती है। इसलिए, इस चाय का सेवन अस्थमा के रोगियों को कम मात्रा में ही करना चाहिए।
लो पोटैशियम
ऐसा भी पाया गया है कि मेथी की चाय पीने से शरीर में पोटैशियम लेवल लो हो सकता है। अगर आपको हाइपोकैलिमिया यानी लो पोटैशियम की समस्या है, तो इसका सेवन करने से यह स्तर और भी लो हो सकता है।
मेथी की चाय पीने के अन्य नुकसान भी हो सकते हैं जैसे यह चाय भूख को कम कर सकती है। बच्चों को या गर्भावस्था में महिलाओं को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। मेथी की चाय का सेवन करने से पहले डॉक्टर से यह अवश्य जान लें कि इन्हें आपको कितनी मात्रा में लेना चाहिए। अगर इसके सेवन के आपको कोई भी समस्या हो, तो तुरंत मेडिकल हेल्प लेना न भूलें।
