Prega News Test: हर महिला के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है मां बनना। मातृत्व की आहट ही रोम-रोम रोमांचित कर देती है। जब महिला एक नन्हीं जान को इस दुनिया में लाती हैं तो वह अपने आप में पूर्ण कहलाती है। दूसरी ओर यह प्यारा सा रिश्ता उस मजबूत कड़ी का काम करता है जो परिवार को साथ बांधती है। एक छोटा सा मेहमान पूरे घर की खुशियों का कारण बन जाता है। यह बात साफ है कि प्रेगनेंसी की खबर न सिर्फ गर्भवती को बल्कि उससे जुड़े हर शख्स के लिए खुशियों का संदेश है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप समय पर प्रेगनेंसी टेस्ट करें और वो भी सटीक। आजकल यह टेस्ट घर पर ही करना काफी आसान है। इसके लिए आप प्रेगा न्यूज जैसी प्रेगनेंसी टेस्ट किट का उपयोग कर सकती हैं। इस स्ट्रिप पर उभरी दो गहरी गुलाबी रेखाएं आपकी जीवन की सबसे खुशियों भरी रेखाएं हो सकती हैं। हालांकि इस टेस्ट किट के उपयोग से पहले कई सावधानियां और कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
महसूस कर रही हैं ये तो आने वाली है खुशखबरी

अगर आप महसूस कर रही हैं कि आप प्रेगनेंट है तो आपका शरीर कई संकेत आपको देगा। जरूरी है कि आप समय पर इन्हें पहचानें। अगर आपके पीरियड मिस हो गए हैं इसपर ध्यान दें। अगर आपके पीरियड फिक्स डेट से सात से दस दिन से ज्यादा मिस हो गए हैं तो आप प्रेगनेंसी टेस्ट करवाएं। इसी के साथ अगर आपको ब्रेस्ट में भारीपन और हल्का दर्द महसूस हो रहा है तो हो सकता है कि यह प्रेगनेंसी के लक्षण हों। अगर आपको भूख लगना कम हो गया है, हर समय थकान महसूस होती है, सिर और शरीर में दर्द रहता है, जी मिचलाता है या फिर उल्टी होती है तो ये भी प्रेगनेंसी के लक्षण हो सकते हैं। कई बार आपको यूरिन बहुत ज्यादा आता है, ये भी गर्भवती होने का संकेत हो सकता है। अगर आप भी ऐसी परेशानियों से दो चार हो रही हैं तो हो सकता है कि आप गर्भवती हों। ऐसे में सबसे पहले आप घर पर ही प्रेगनेंसी किट की मदद से टेस्ट करें। अगर इसके रिजल्ट पॉजिटिव आएं तो फिर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
दो तरीके के आते हैं प्रेगनेंसी टेस्ट किट

घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करने लिए आपको दो तरीके के किट आसानी से उपलब्ध होते हैं। दोनों ही किट्स में आपको यूरिन टेस्ट करना होगा। अगर इसमें एचसीजी हार्मोन होगा तो स्ट्रिप पर दो गुलाबी गहरी लाइन्स दिखेंगी।अगर एक ही लाइन आती है तो इसका मतलब है कि आप गर्भवती नहीं हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि एक लाइन गहरी और एक हल्की होती है। इसके दो कारण हो सकते हैं। पहला कि आप गर्भवती नहीं हैं, दूसरा ये कि हो सकता है कि आपने टेस्ट करने में कोई गलती कर दी है। ऐसे में तीन से चार दिन बाद आप फिर से टेस्ट करें।
स्ट्रिप प्रेगनेंसी टेस्ट: यह प्रेगनेंसी किट आमतौर पर महिलाओं द्वारा यूज किया जाता है। इसमें स्ट्रिप को एक छोर से पकड़कर यूरिन इसमें डाला जाता है। अगर स्ट्रिप का कलर चेंज होता है तो इसका मतलब है कि आप गर्भवती हैं।
कप प्रेगनेंसी टेस्ट: इस प्रेगनेंसी किट में आपकी डिवाइस के साथ यूरिन को स्टोर करने के लिए एक कप भी आता है। इस कप में यूरिन जमा करने के बाद इस किट डिवाइस को उसमें डुबाया जाता है। अगर डिवाइस का रंग गहरा होता है तो इसका मतलब है कि टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव है और आप गर्भवती हैं।
जानिए क्या है प्रेगा न्यूज

अगर आपको एहसास हो रहा है कि आप प्रेग्नेंट हैं तो ऐसे में समय पर प्रेंगनेंसी टेस्ट करवाना जरूरी है, क्योंकि इस अवस्था में शुरुआती समय काफी एहतियात से रहने वाला होता है। प्रेगनेंसी टेस्ट आप घर पर ही कर सकती है। इन दिनों बाजार में कई प्रेगनेंसी किट्स उपलब्ध हैं, जिनमें से एक अच्छा ऑप्शन है प्रेगा न्यूज। सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर प्रेगा न्यूज है क्या। दरअसल, यह एक प्रेगनेंसी टेस्ट किट है, जिसका उपयोग आसानी से घर पर किया जा सकता है। इस किट की मदद से महिलाएं यह पता लगा सकती हैं कि वे प्रेग्नेंट हैं या नहीं। इसमें यूरिन सैंपल डाला जाता है। यूरिन में मौजूद ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन यानी एचसीजी का पता इससे लगाया जा सकता है। जब महिला गर्भवती होती है तो उसके यूरिन में एचसीजी हार्मोन मिलता है। खास बात यह है कि इसके गलत होने की आशंका काफी कम होती है। इस किट की मदद से प्रेगनेंसी का पता चलने के बाद महिला को विशेषज्ञ डॉक्टर के पास जाकर सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
आखिर कब उपयोग में लें ये किट
Read more: अनवांटेड 72 Pill के उपयोग | एवियन 400 का उपयोग

गर्भधारण के करीब दस से 12 दिन के बाद यह टेस्ट किट रिजल्ट देने में सक्षम होता है। प्रेगा न्यूज किट का उपयोग सही समय पर करना भी जरूरी है। वैसे तो आप दिन में कभी भी इस किट का उपयोग कर सकती हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार और किट पर लिखी जानकारी के अनुसार इस किट का उपयोग सुबह उठने के बाद करना सबसे बेस्ट है। विशेषज्ञों के अनुसार मूत्राशय में तीन से चार घंटे रहने वाले यूरिन में एचसीजी हार्मोन होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए सुबह के पहले यूरिन से टेस्ट करना सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप प्रेगनेंसी टेस्ट करने जा रही हैं तो रात में एक से दो गिलास पानी पीना सही रहता है। हालांकि इस टेस्ट में खानपान का कोई असर नहीं होता है। ऐसे में कोई विशेष डाइट फॉलो करने की जरूरत नहीं होती है। फिर भी कोशिश करें कि आप टेस्ट करने की एक रात पहले लाइट खाना खाएं। इस टेस्ट के रिजल्ट 99 प्रतिशत तक एकदम सटीक आते हैं। हालांकि इसके लिए ये जरूरी है कि आप टेस्ट ठीक तरीके से करें।
ऐसे यूज करें इस प्रेगनेंसी किट को- Prega news kit use in Hindi
Read more: साइक्लोपाम मेडिसिन साइड-इफेक्ट्स |

वैसे तो इस प्रेगनेंसी टेस्ट किट को यूज करना काफी आसान है। लेकिन कई बार गलत तरीके से उपयोग करने से इसके रिजल्ट ठीक से नहीं मिल पाते। इसलिए जान लेते हैं कि इसे कैसे यूज करना है, जिससे यह सटीक रिजल्ट दे।
1. सबसे पहले आप एक साफ और सूखे प्लास्टिक बॉक्स में यूरिन कलेक्ट करें। यह कंटेनर या कप एकदम साफ और सूखा हुआ होना चाहिए। इसमें पानी की बूंदे बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
2. इसके बाद प्रेगा न्यूज किट को खोलें। इसमें आपको एक स्ट्रिप और ड्राॅपर मिलेगा।
3. स्ट्रिप में एक गोलाकार क्षेत्र होता है। आप ड्राॅपर की मदद से इसमें यूरिन की लगभग तीन बूंदें डालें।
4. यूरिन सैंपल डालने के बाद चार से पांच मिनट का इंतजार करें।
5. ध्यान रखें इस दौरान स्ट्रिप को हिलाए नहीं, इसे किसी समतल सतह पर रखें।
6. लगभग पांच मिनट बाद आपको स्ट्रिप पर लाइन नजर आएंगी।
7. अगर आपको स्ट्रिप पर दो लाइन नजर आएं तो आप प्रेग्नेंट हैं।
8. अगर एक लाइन डार्क और दूसरी हल्की है तो आप या तो फिर से टेस्ट करें या फिर डॉक्टर से संपर्क करें।
9. अगर स्ट्रिप पर सिर्फ एक ही लाइन है तो इसका मतलब आप प्रेगनेंट नहीं हैं। कई बार स्ट्रिप का गलत तरीके से उपयोग करने के कारण भी यह समस्या आती है। ऐसे में आप तीन से चार दिन बाद फिर से टेस्ट कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी प्रेगनेंसी टेस्ट किट एक्सपायरी डेट की न हो। प्रेगा न्यूज किट को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इसे धूप और नमी वाली जगह पर बिलकुल न रखें। इसके बाद बारी आती है ठीक से यूरिन सैंपल लेने की, जिसमें अक्सर गलतियां और परेशानियां दोनों होती हैं। सुबह के पहले यूरिन से प्रेगनेंसी स्ट्रिप टेस्ट करना सबसे अच्छा रहता है। लेकिन अगर आप बेस्ट रिजल्ट चाहती हैं तो आप यूरिन का ‘मिडस्ट्रीम सैंपल’ यूज करें। यानी यूरिन स्टोर करने से पहले थोड़ा यूरिन निकलने दें, इसका बाद यूरिन सैंपल कलेक्ट करें। कई बार महिलाएं यूरिन सैंपल एकत्रित करने की जगह स्ट्रिप को सीधा यूरिन के संपर्क में लाती हैं। ऐसा किया जा सकता है, लेकिन इसमें समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप पांच सेकंड से ज्यादा स्ट्रिप को यूरिन में रखेंगी तो आपकी किट खराब होने का डर रहता है। ऐसे में समय का ध्यान रखने के लिए स्टॉपवॉच का उपयोग करना जरूरी है। उपयोग के बाद किट का ठीक से डिस्पोज करें। एक ही किट को दो बार यूज नहीं किया जा सकता। यह वन टाइम यूज होती है।
यहां मिल सकती है प्रेगा न्यूज किट

प्रेगा न्यूज प्रेगनेंसी किट आपको आसानी के किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाएगी। यह किट आपको ऑनलाइन भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। आप इसे किसी भी ऑनलाइन फार्मेसी या फिर अमेजन जैसी ई कॉमर्स साइट से मंगवा सकती हैं। इसके लिए आपको डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की भी जरूरत नहीं होती है। इस एक किट की कीमत करीब 50 रुपए होती है। यह आपको तीन और पांच के पैक में भी उपलब्ध होंगी। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इसे खरीद सकती हैं। प्रेगनेंसी किट की सफलता और मांग को देखते हुए अब कई कंपनियों ने प्रेगनेंसी टेस्ट किट लॉन्च किए हैं। आईकैन, वेलोसिटी, क्लियर ब्लू, प्रेगकलर, एक्यूटेस्ट जैसी कई किट्स आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं।
FAQ | क्या आप जानते हैं
प्रेगा न्यूज़ में कैसे पता चलता है कि प्रेग्नेंट है?
इसके बाद प्रेगा न्यूज किट को खोलें। इसमें आपको एक स्ट्रिप और ड्राॅपर मिलेगा।
स्ट्रिप में एक गोलाकार क्षेत्र होता है। आप ड्राॅपर की मदद से इसमें यूरिन की लगभग तीन बूंदें डालें।
यूरिन सैंपल डालने के बाद चार से पांच मिनट का इंतजार करें।
ध्यान रखें इस दौरान स्ट्रिप को हिलाए नहीं, इसे किसी समतल सतह पर रखें।
लगभग पांच मिनट बाद आपको स्ट्रिप पर लाइन नजर आएंगी।
अगर आपको स्ट्रिप पर दो लाइन नजर आएं तो आप प्रेग्नेंट हैं।
अगर एक लाइन डार्क और दूसरी हल्की है तो आप या तो फिर से टेस्ट करें या फिर डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर स्ट्रिप पर सिर्फ एक ही लाइन है तो इसका मतलब आप प्रेगनेंट नहीं हैं। कई बार स्ट्रिप का गलत तरीके से उपयोग करने के कारण भी यह समस्या आती है। ऐसे में आप तीन से चार दिन बाद फिर से टेस्ट कर सकती हैं।
प्रेगनेंसी टेस्ट में पहली लाइन डार्क और दूसरी लाइन हल्की आने का मतलब क्या है?
प्रेगनेंसी टेस्ट में पहली लाइन डार्क और दूसरी लाइन हल्की आने का मतलब क्या है?
प्रेगनेंसी किट में c का मतलब क्या होता है?
क्या 2 लाइन्स का मतलब हमेशा प्रेग्नेंट होता है?
