थ्रोम्बोफोब जेल: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प: Thrombophob Gel
थ्रोम्बोफोब जेल का उपयोग शरीर में सूजन, दर्द और स्थानीय चोट को कम करने के लिए किया जाता है।
Thrombophob Gel: थ्रोम्बोफोब जेल का उपयोग शरीर में सूजन, दर्द और चोट को कम करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ये ब्लड के थक्के से संबंधित नस की सूजन का इलाज करने में भी मदद करता है। थ्रोम्बोफोब में हेपरिन और इथेनॉल नामक दवाईयों का मिश्रण है, जो उनके सक्रिय घटकों के रूप में होता है। थ्रोम्बोफ्लेबिटिस एक इन्फ्लेमेटरी प्रोसेस है, जिसमें ब्लड क्लॉट बनते हैं और आमतौर पर पैरों में एक या अधिक नसों को ब्लॉक करता है। अगर हम इस जेल का उपयोग करते हैं, तो यह ब्लड के थक्के बनने से रोकता है। यह प्रभावित क्षेत्र में रक्त प्रवाह को भी बढ़ाता है। इस जेल को सिर्फ शरीर के बाहरी अंगों पर ही लगाया जाता है।
थ्रोम्बोफोब जेल की रासायनिक संरचना – Thrombophob Gel Composition in Hindi

थ्रोम्बोफोब जेल बेंजाइल निकोटिनेट और हेपारिन नामक दो दवाईयों से मिलकर बना है। बेंजाइल निकोटिनेट एक वासोडिलेटर है और हेपारिन एक एंटीकौग्यूलैंट है। ये दवाई हमारे शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकने का काम करती हैं। इसके साथ ही चोट लगने वाली जगहों पर ये ब्लड सर्कुलेशन भी सही करता है। इस दवाई का उपयोग किसी गंभीर सर्जरी के बाद होने वाले घावों को भी ठीक करने के लिए किया जाता है। आप डॉक्टर की सलाह के बाद इस जेल को लगा सकती हैं।
Also Read: ब्रो-ज़ेडेक्स सिरप रासायनिक संरचना | पैकिटेन टैबलेट रासायनिक संरचना
थ्रोम्बोफोब जेल के उपयोग- Thrombophob Gel uses in Hindi

थ्रोम्बोफोब एक प्रकार का मरहम है। यह दो दवाओं को मिलाकर बना है। जो रक्त के थक्के, नसों में सूजन और जलन होने पर शरीर की त्वचा पर लगाया जाता है। थ्रोम्बोफोब बहुत तेजी से असर दिखाता है और सूजन या दर्द को कम कर देता है। इस जेल के कुछ खास साइड इफेक्ट नहीं होते हैं। इसे लगाने के बाद त्वचा पर हल्की लालिमा आ सकती है। अगर गलती से इस थ्रोम्बोफोब का इस्तेमाल आंखों या मुंह में कर लेते हैं, तो तुरंत पानी से अच्छे से साफ कर लें। यह आंखों, मुंह और कानों के अंदर जाने पर नुकसान पहुंचा सकती है। इसका उपयोग सिर शरीर के बाहरी अंगों पर ही करना चाहिए।
Also Read: नाइस टैबलेट के उपयोग | आईमॉल प्लस टैबलेट के उपयोग
थ्रोम्बोफोब जेल के फायदे- Thrombophob Gel Benefits in Hindi

थ्रोम्बोफोब जेल हमारे शरीर के बाहरी हिस्सों में लगी चोट को ठीक करने का काम करता है। यह शरीर में बनने वाले ब्लड क्लोट को भी सही करता है। बवासीर के पेशेंट को भी कई बार यह दवाई रिकमेंड की जाती है। वैसे रक्तस्राव की समस्या वाले मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपकों शरीर के बाहरी हिस्से में हल्की चोट या सूजन हुआ है, तो उसपर ये जेल लगा सकते है। हालंकि, कुछ मरीजों में जेल का इस्तेमाल रोक देने के बाद भी कुछ दिनों तक दुष्प्रभाव महसूस हो सकते हैं। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये अपने आप ठीक हो जाते है।
Also Read: पेंटोसेक टैबलेट के फायदे | एसिट्रॉम टैबलेट के फायदे
थ्रोम्बोफोब जेल के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- Thrombophob Gel Side Effects in Hindi

इस जेल के उपयोग के बाद ज्यादातर साइड इफेक्ट्स के लिए कोई मेडिकल हेल्प की आवश्यकता नहीं पड़ती है और जैसे ही आपकी स्किन इस जेल से सेट हो जाती है, तो यह अपने आप ठीक हो जाते हैं l
- खुजली
- रैशेज होना
- अत्यधिक सूजन होना
- जलन
इन सभी साइड इफेक्ट्स के अलावा इस जेल को आंखों के संपर्क में नहीं आने देना चाहिए। यदि आकस्मिक संपर्क होता है, तो अपनी आंखों को पानी से अच्छी तरह से धो लें और अगर जलन बनी रहती है, तो डॉक्टर्स से संपर्क करें। यह मरहम केवल शरीर के बाहरी हिस्से के उपयोग के लिए है। अगर आपकी समस्या अधिक भयावह नहीं है, तो इस जेल का इस्तेमाल ज्यादा समय तक न करें।
थ्रोम्बोफोब जेल का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Thrombophob Gel in Hindi

अगर आपके शरीर में कहीं चोट लगी है या कोई या सूजन आई है, तो सबसे पहले उस जगह को सूखे कपड़े से साफ करें और उसके बाद जेल को लगा लें। कई बार जेल लगाने के बावजूद सुधार होने में कई दिनों से लेकर हफ्तों तक का समय लग सकता है, लेकिन आपको इस दवा का उपयोग नियमित रूप से करते रहना चाहिए। दवा का अधिकतम लाभ लेने के लिए ट्रीटमेंट का कोर्स पूरा किया जाना चाहिए। डॉक्टर्स द्वारा इस जेल का इस्तेमाल केवल स्किन पर करने की सलाह दी जाती हैं। इसे अपनी आंखों, मुंह व योनि में प्रयोग ना करें। यदि गलती से यह इन जगहों पर लग जाए तो ठंडा पानी से धो लें। इस जेल को फ्रीज में न रखें। इसे नॉर्मल रूम टेंप्रेचर पर ही स्टोर करके रखें।
थ्रोम्बोफोब जेल से जुड़ी सावधानी – Thrombophob Gel Precaution in Hindi
- मरीजों को थ्रोम्बोफोब जेल का उपयोग सावधानी के साथ करना चाहिए। इसे कभी भी मुंह के अंदर वाले हिस्से में न लगाएं।
- अगर आपका खुले घाव, स्किन पिलिंग वाली त्वचा पर जेल का उपयोग करना है, तो पहले डॉक्टर से जरूर पूछ लें।
- जेल का इस्तेमाल करने से पहले उस जगह को पानी से अच्छे से साफ कर लें। फिर मलहम की एक पतली परत ही लगाएं।
- गर्भवती महिलाओं को ये जेल न लगाने की सलाह दी जाती हैं। कोशिश करें कि ऐसे चीजों से खुद को दूर रखें।
- जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें भी इस जेल का उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
- थ्रोम्बोफोब को लगाने के बाद तुरंत पानी से उस जगह को ना साफ करें। इससे इचिंग की समस्या परेशान कर सकती हैं।
- जेल खरीदने से पहले पैकेज पर एक्सपायरी डेट जरूर देखें ओर इसके उपयोग के बाद उस जगह को बार-बार हाथ न लगाएं।
थ्रोम्बोफोब जेल की कीमत – Thrombophob Gel Price
थ्रोम्बोफोब जेल की कीमत मार्केट में लगभग 149 रुपए है। हालांकि, जगह और उपलब्धता के आधार पर इसकी कीमत प्रत्येक शहर में बदलती रहती है। अन्य मलहम के मुकाबले यह जेल थोड़ी महंगी जरूर आती है। लेकिन, ल्दी असर दिखाना शुरू कर देती है। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है।
थ्रोम्बोफोब जेल के विकल्प – Thrombophob Gel Substitute in Hindi
थ्रोम्बोफोब जेल के समान कॉम्बिनेशन वाली अन्य दवाएं इस प्रकार हैं। यह सभी थ्रोम्बोफोब जेल की तरह ही काम करती हैं, लेकिन इन्हें लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि, जरूरी नहीं है कि हर किसी को ये दवाईयां सूट करें। डॉक्टर्स मरीज के कंडीशन के अनुसार ही दवाई रिकमेंड करते हैं। ऐसे में कोई भी मलहम लगाने से पूर्व डॉक्टर्स से संपर्क करें।
थ्रोम्बोटस (20 ग्राम) (Thrombotas (20 gm))
यूनीथ्रोम्ब (20 ग्राम) (Unithromb (20 gm)
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
थ्रोम्बोफोब जेल एक टॉपिकल दवा है। इसका इस्तेमाल सूजन, दर्द और स्थानीय चोट को कम करने के लिए किया जाता है।
थ्रोम्बोफोब जेल को चोट वाले हिस्से पर लगाएं। रब या मसाज न करें। इस ऑइंटमेंट का उपयोग करने से पहले और बाद में अपने हाथों को धोएं।
डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार थ्रोम्बोफोब जेल की एक पतली परत प्रभावित क्षेत्र की त्वचा पर दिन में 2 से 3 बार लगानी चाहिए। जेल से मालिश या रगड़ें नहीं।
इस जेल को चेहरे पर लगाने की गलती ना करें। क्योंकि इससे आपको कुछ साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। इस जेल का इस्तेमाल सिर्फ शरीर के बाहरी हिस्से के चोट को ठीक करने के लिए किया जाता है।
थ्रोम्बोफोब जेल का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए व डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि से अधिक समय तक इस क्रीम का उपयोग न करें। क्रीम लगाने के बाद पट्टी या ड्रेसिंग न लगाएं ।
आमतौर पर थ्रोम्बोफोब जेल लगाने के तुरंत बाद काम करना शुरू कर देती है। हालाँकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को मारने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन का समय लग सकता है।
हां, डॉक्टर की सलाह के अनुसार और सीमित समय तक इस्तेमाल किए जाने पर थ्रोम्बोफोब जेल सुरक्षित है। कुछ मरीजों में इसके कुछ साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। इसके अन्य असामान्य या सीरियस साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। यदि आपको जेल लगाने के कारण लगातार कोई समस्या महसूस हो रही है, तो अपने डॉक्टर को सूचित करें।
नहीं, आपको हमेशा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए पहले इस थ्रोम्बोफोब जेल का उपयोग करने से पहले, क्योंकि डॉक्टर ही आपकी समस्या को सही तरीके से जांच सकते हैं और सही इलाज की सिफारिश कर सकते हैं।
हां, कुछ लोगों को इस जेल का उपयोग करने से त्वचा की चुभन, लालिमा, और खुजली की समस्या हो सकती है। यदि आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट महसूस होता है, तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें।
