दर्द के लिए उपयोगी दवा है नाइस टैबलेट
हम आपको दर्द से निजात पाने वाली एक दवा ‘नाइस टैबलेट’ के बारे में बताने जा रहे है, जो दर्द से राहत पहुँचाने में काफी मददगार दवा मानी जाती हैI साथ ही इस दवा का उपयोग दर्द के अलावा भी अन्य तरह के ईलाज में भी किया जाता हैI
Nise Tablet: आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण अधिकांश लोग किसी ना किसी दर्द से पीड़ित होते ही हैं, जो उनकी पूरी दिनचर्या को खराब कर देता हैI दर्द के कारण वे बहुत से कामों को करने में असमर्थ तो हो ही जाते हैं, साथ ही उन्हें इसकी वजह से कई तरह की और परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैI आज हम आपको दर्द से निजात पाने वाली एक दवा ‘नाइस टैबलेट’ के बारे में बताने जा रहे है, जो दर्द से राहत पहुँचाने में काफी मददगार दवा मानी जाती हैI साथ ही इस दवा का उपयोग दर्द के अलावा भी अन्य तरह के ईलाज में भी किया जाता हैI
नाइस टैबलेट एक नॉन-स्टेरायड एंटी-इंफ्लेमेटरी वर्ग से संबंधित दवा हैI नाइस टैबलेट दर्द में राहत दिलाने के साथ-साथ बुखार में शरीर के तापमान को कम करने के लिए भी इस्तेमाल की जाने वाली एक अच्छी दवा हैI इसके अलावा नाइस टैबलेट का ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द, एंकिलोज़िंग स्पोंडिलिटिस, गठिया के दर्द में, सिरदर्द, दांत दर्द, शल्य चिकित्सा के बाद होने वाले सभी तरह के दर्द में भी उपयोग किया जाता हैI नाइस टैबलेट का इस्तेमाल कभी भी गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खुद से नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह दवा उनके लिए हानिकारक साबित हो सकती हैI

नाइस टैबलेट की रासायनिक संरचना – Nise Tablet Composition in Hindi

नाइस टैबलेट में दवा के मुख्य घटक के रूप में निमेसुलाइड मौजूद होता हैI भारत में इसका निर्माण और वितरण डा रेड्डीज़ लेबोरेटरीज लिमिटेड के द्वारा किया जाता हैI इस दवा को खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची की आवश्यकता होती हैI इसे हमेशा ही 30°C से कम तापमान पर अच्छे से स्टोर करके रखना चाहिएI साथ ही इसे किसी ऐसे स्थान पर स्टोर करना चाहिए जो बच्चों और पालतू जानवरों की पहुँच से दूर होI
Also read : जै़नफ्लोक्स की रासायनिक संरचना Iआईमॉल प्लस की रासायनिक संरचना
नाइस टैबलेट के उपयोग- Nise Tablet uses in Hindi

नाइस टैबलेट एक नॉन स्टेरॉइडल एंटी-इन्फ्लामेट्री उपयोगी दवा हैI इसका इस्तेमाल निम्न समस्याओं के ईलाज के लिए किया जाता हैI
- स्पोर्ट्स से हुए सभी तरह के इंजरी में
- डेंटल सर्जरी होने पर
- बर्साइटिस में
- पीठ दर्द के ईलाज में
- सिर के दर्द में
- आर्थराइटिस के ईलाज के लिए
- माइग्रेन से होने वाले तेज सिर दर्द में
- पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में
- मांसपेशियों के दर्द में
- हड्डियों और जोड़ों के दर्द में
नाइस टैबलेट के फायदे- Nise Tablet Benefits in Hindi
दर्द से राहत देने में है उपयोगी

नाइस टैबलेट का उपयोग सभी तरह के दर्द का उपचार करने के लिए किया जाता हैI यह दिमाग में उन केमिकल मैसेंजर को बंद करता है जो हमें बताते हैं कि हमें किस जगह पर दर्द हो रहा हैI यह सिर दर्द, माइग्रेन के दर्द, तंत्रिका दर्द, दांत दर्द, गले में खराश, मासिक धर्म, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाने में उपयोगी दवा हैI इसके अधिक फायदे के लिए इसे हमेशा ही डॉक्टर के बताए अनुसार ही लें और इसमें खुद से किसी भी तरह का कोई बदलाव ना करेंI
बुखार के इलाज में है सहायक

बुखार में अगर जल्द से जल्द शरीर का तापमान कंट्रोल में ना किया जाए तो यह काफी खतरनाक साबित होता हैI नाइस टैबलेट का उपयोग बुखार में शरीर के तापमान को कम करने के लिए भी किया जाता हैI यह टैबलेट अकेले या किसी अन्य दवा के साथ भी लिया जा सकता हैI आपको इसे हमेशा ही अपने डॉक्टर द्वारा सलाह के बाद ही लेना चाहिएI
Also Read: डेवीरी 10 एमजी टैबलेट के फायदे I ज़ेनॉसिन 200 एमजी टैबलेट के फायदे
नाइस टैबलेट के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- Nise Tablet Side Effects in Hindi
वैसे तो आमतौर पर नाइस टैबलेट के सेवन से किसी तरह का कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं होता है और ना ही इसमें किसी डॉक्टर को दिखाने की भी जरूरत पड़ती है, लेकिन कभी-कभी इस टैबलेट के सेवन के बाद कुछ लोगों में इसके हल्के साइड इफेक्ट्स के लक्षण दिखाई दे सकते हैंI ये साइड इफेक्ट्स इतने ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं और ना ही इसमें किसी डॉक्टर को दिखाने की जरूरत पड़ती हैI ये कुछ सप्ताह में खुद से ठीक भी हो जाते हैं, लेकिन अगर आपको इसके साइड इफेक्ट्स के कारण किसी भी तरह की कोई परेशानी हो या इसके गंभीर लक्षण दिखाई देने लगें तो आप तुरंत ही किसी अच्छे डॉक्टर को जल्द से जल्द दिखा लें ताकि समय से आपका ईलाज हो सके और इसकी वजह से आपको ज्यादा परेशानी ना होI
- दस्त की समस्या शुरू होना
- उल्टी होना
- मुंह के स्वाद में बदलाव आना
- एसिडिटी की समस्या होना
- चक्कर आना
- त्वचा पर रैशज आना
- मत्तली
- पेट के निचले हिस्से में दर्द होना
- मुंह सूखना
- कब्ज़ की समस्या होना
- पेट फूलने की समस्या होना
- सुस्ती महसूस होना
- पेट में गैस बनना
नाइस टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Nise Tablet in Hindi

नाइस टैबलेट का डोज 3 चीजों को ध्यान में रख कर दिया जाता है, पहला व्यक्ति की समस्या, व्यक्ति की आयु और मरीज के शारीरिक वजन के आधार पर I इस दवा का सेवन हमेशा ही डॉक्टर के बताए अनुसार ही करना चाहिए, यानी कि डॉक्टर ने आपको इस दवा की जो डोज और मात्रा बताई है, उसका उसी तरह से सेवन करें, इसमें खुद से कोई भी बदलाव ना करें और ना ही कोई डोज मिस करेंI आमतौर पर नाइस टैबलेट दिन में दो बार 12 घंटे के अंतराल में उपयोग किया जाता हैI इसका उपयोग आप खाना खाने के बाद और खाना खाने से पहले भी कर सकते हैंI सबसे जरूरी बात कि इसका सेवन आप भी जब भी करें तो एक ही विधि से इसे लेंI इसे कभी भी तोड़ कर या चबा कर खाने की कोशिश ना करें, इसे हमेशा ही पानी के साथ निगल कर खाएंI
Read More: लोपैमाइड टैबलेट का इस्तेमाल I बीटाकैप TR 40 का इस्तेमाल
नाइस टैबलेट की कीमत – Nise Tablet Price

नाइस टैबलेट की कीमत की बात की जाए तो यह एक सस्ती दवा है और आसानी से सभी मेडिकल स्टोर पर भी उपलब्ध हो जाती हैI इस दवा को खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची की जरुरत पड़ती हैI आप इस दवा को ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से खरीद सकते हैंI आप इस दवा को कहीं से भी खरीदेंI आप इस दवा को कहीं से भी खरीदें, इसे खरीदते समय इसकी एक्सपायरी जरूर चेक करें और कोशिश करें कि हाल में निर्माण हुए टैबलेट को खरीदेंI इसके एक स्ट्रिप की कीमत 90 रूपए है और इसके एक स्ट्रिप में 15 टैबलेट्स होते हैंI स्ट्रिप से एक डोज के इस्तेमाल के बाद इसे अच्छे से एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रखेंI इसे कभी भी स्ट्रिप्स से निकाल कर खुले में ना रखेंI
नाइस टैबलेट की विकल्प – Nise Tablet Substitute in Hindi
ये कुछ दवाइयों की सूची है, जो समान संरचना, ताकत और नाइस टैबलेट के विकल्प के रूप में इस्तेमाल की जा सकती हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल कभी भी खुद से ना करें, पहले डॉक्टर से सलाह करें उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करेंI
- निमेजेसिक 100 एमजी टैबलेट
- ल्यूपिसुलाइड 100 एमजी टैबलेट
- रेम्यूलाइड 100 एमजी टैबलेट
- निमरेस्ट 100 एमजी टैबलेट
- पैन्सुलाइड आरडी 100 एमजी टैबलेट
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
नाइस टैबलेट का इस्तेमाल दर्द, इन्फ्लेमेशन और बुखार से राहत पाने के लिए किया जाता हैI इसका सेवन हमेशा ही डॉक्टर द्वारा निर्धारित खुराक और अवधि के अनुसार करना चाहिएI सबसे जरूरी बात बहुत लंबे समय तक इसका उपयोग करने से पेट में ब्लीडिंग एवं किडनी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैंI इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इसका उपयोग करने से बचेंI
नाइस टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से दर्द और दर्द के ईलाज के लिए किया जाता हैI यह दिमाग में रासायनिक संदेशवाहकों को रोकता है, जो हमें बताते हैं कि हमें दर्द किस जगह पर हैI यह टैबलेट सिरदर्द, माइग्रेन के दर्द, नसों के दर्द, दांत दर्द, गले में खराश, पीरियड्स के दर्द, गठिया और मांसपेशियों के दर्द में राहत दिलाने उपयोगी दवा हैI
जी नहीं, नाइस टैबलेट एक एंटी-बायोटिक नहीं हैI यह एक नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा के रूप में जानी जाने वाली दवाओं के समूह से संबंधित दवा है जो सभी तरह के दर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैI
जी नहीं, नाइस टैबलेट की निर्धारित खुराक के सेवन से आपको किसी भी तरह की कोई सुस्ती महसूस नहीं होती हैI हालांकि, अगर आप नाइस टैबलेट की अत्यधिक मात्रा का सेवन कर लेते हैं तो इससे आपको नींद आ सकती हैI
जी हाँ, नाइस टैबलेट का इस्तेमाल बुखार में किया जा सकता है, बुखार में इस टैबलेट से काफी आराम मिलता है, लेकिन इसका सेवन डॉक्टर से सलाह के बाद ही करेंI
जी हाँ, लंबे समय तक नाइस टैबलेट के सेवन से कई गंभीर समस्याएं शुरू हो जाती हैं जैसे, पेट से खून निकलना और गुर्दे की समस्याएं भी हो सकती हैंI यदि आपको दिल से सम्बंधित कोई बीमारी है या कभी स्ट्रोक आया है तो इस दवा के सेवन से पहले अपने डॉक्टर को इसके बारे में जरूर बताएंI
